CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » करणी सेना का सपा सांसद के घर पर हमला , भड़के अखिलेश यादव बोले , ‘भाजपा दरारवादी पार्टी है ….’

करणी सेना का सपा सांसद के घर पर हमला , भड़के अखिलेश यादव बोले , ‘भाजपा दरारवादी पार्टी है ….’

By Newsdesk Admin 26/03/2025
Share

26 मार्च 2025 :

UP News: राणा सांगा विवाद के बीच समाजवादी पार्टी सांसद रामजी लाल सुमन के आवास के बाहर तोड़फोड़ और पथराव की घटना सामने आई है, जिसका आरोप करणी सेना पर लगा है. अब इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है. इसके साथ ही सपा चीफ अखिलेश यादव ने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला है. सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा है कि हमारा कोई भी प्रयास राजपूत समाज या किसी अन्य समाज का अपमान करना नहीं है.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज की स्थापना में विश्वास करती है. हम कमजोर से कमजोर हर एक व्यक्ति को भी सम्मान दिलाना चाहते है. हमारा उद्देश्य किसी इतिहास पुरुष का अपमान करना नहीं हो सकता. समाजवादी पार्टी मेवाड़ के राजा राणा सांगा की वीरता और राष्ट्रभक्ति पर कोई सवाल नहीं कर रही. भाजपा ने इतिहास के कुछ विषयों को सदैव राजनीतिक लाभ उठाने के लिए और देश को धार्मिक-जातिगत आधार पर विभाजित करने के लिए इस्तेमाल किया है.

हमारा कोई भी प्रयास राजपूत समाज का अपमान करना नहीं- अखिलेश यादव

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा- “हमारे सांसद ने सिर्फ एक पक्षीय लिखे गये इतिहास और एक पक्षीय की गई व्याख्या का उदाहरण देने की कोशिश की है. हमारा कोई भी प्रयास राजपूत समाज या किसी अन्य समाज का अपमान करना नहीं है. आज के समय में बीते कल की मतलब ‘इतिहास’ की घटनाओं की व्याख्या नहीं की जा सकती. राज काज के निर्णय अपने समय की परिस्थियों की माँग के हिसाब से लिए जाते थे. इतिहास की घटनाओं के आधार पर आज की लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं चल सकती. भाजपा सरकार को अपनी भेदकारी आदत को सुधार कर जनता के रोज़ी-रोज़गार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर कुछ ध्यान देना चाहिए.भाजपा दरारवादी पार्टी है.”

सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बेटे ने लगाया करणी सेना पर आरोप

वहीं सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास के बाहर तोड़फोड़ और पथराव की घटना पर रामजी लाल सुमन के बेटे रंजीत सुमन ने कहा दो दिन से लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से हमले की धमकी दे रहे थे. लेकिन आज उन्होंने हमला कर ही दिया, इसमें कई लोग जख्मी हुए हैं. करणी सेना के लोग इसमें शामिल थे. यहां से कुछ ही दूरी पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भी हो रहा है अगर ऐसे में भी यह घटना हो जाती है तो आप समझ सकते हैं की इसमें कौन लोग शामिल होंगे.

You Might Also Like

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

Maa Danteshwari temple Navratri 2026 : मां दंतेश्वरी दरबार में नवरात्रि की भव्य तैयारी, 5000 ज्योत का लक्ष्य-VIP दर्शन और भंडारे की खास व्यवस्था

Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon : पाताल भैरवी मंदिर में 2100 ज्योति कलश की रोशनी, चैत्र नवरात्रि पर उमड़ेगी देश-विदेश से श्रद्धा

Government Staff Strike CG : लंच ब्रेक में सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी, लंबित मांगों को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन

Newsdesk Admin 26/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rakesh Sen Cataract Surgery Scheme
Rikesh Sen Cataract Surgery Scheme : नवरात्रि के पावन पर्व पर विधायक रिकेश का बड़ा उपहार, वैशाली नगर में अब मात्र 1 रुपये में होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन

▶️ ​15 जून से शुरू होगी सेवा, विधायक…

Markfed Scam Chhattisgarh
Markfed Scam Chhattisgarh : विपणन संघ में करोड़ों का ‘कैप कव्हर’ घोटाला, जैम पोर्टल की आड़ में चहेती कंपनियों को उपकृत करने का आरोप

▶️​ बिना निविदा के 20 जिलों में खरीदी…

Sarkey Chunar Controversy
Sarkey Chunar Controversy : ‘सरके चुनर’ विवाद संसद तक, केंद्र का एक्शन – गाना हटते ही बोलीं नोरा फतेही: “राहत मिली”

सीजी भास्कर, 18 मार्च। कन्नड़ फिल्म केडी: द…

Fitment Factor 3 Demand
Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

सीजी भास्कर, 18 मार्च। 8वां वेतन आयोग को…

Bastar tiger poaching
Bastar Tiger Poaching Case : जंगल का रखवाला ही बना शिकारी, बस्तर में बाघ-तेंदुए की दर्दनाक मौत-डिप्टी रेंजर गिरोह में शामिल

सीजी भास्कर, 18 मार्च। बस्तर के घने जंगलों…

You Might Also Like

Fitment Factor 3 Demand
देश-दुनिया

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

18/03/2026
Durg Opium Smuggling Case
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

18/03/2026
Maa Danteshwari temple Navratri 2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Maa Danteshwari temple Navratri 2026 : मां दंतेश्वरी दरबार में नवरात्रि की भव्य तैयारी, 5000 ज्योत का लक्ष्य-VIP दर्शन और भंडारे की खास व्यवस्था

18/03/2026
Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon : पाताल भैरवी मंदिर में 2100 ज्योति कलश की रोशनी, चैत्र नवरात्रि पर उमड़ेगी देश-विदेश से श्रद्धा

18/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?