CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कौशाम्बी: मिट्टी में दब गई खुशी, घर को नया करने की थी तैयारी… 5 की मौत; तीन की हालत गंभीर

कौशाम्बी: मिट्टी में दब गई खुशी, घर को नया करने की थी तैयारी… 5 की मौत; तीन की हालत गंभीर

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share

सीजी भास्कर 28 अप्रैल यूपी के कौशाम्बी जिले में मिट्टी ढहने से दबकर पांच लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा. हालांकि, डॉक्टर ने वहां 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया. बाकी घायलों का इलाज जारी है.घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के टीकरडीह की है. यहां घरों में पुताई के लिए तालाब के किनारे मिट्टी की खुदाई चल रही थी. इसी समय मिट्टी का टीला अचानक भरभराकर ढह गया.

मिट्टी के नीचे कई लोग दब गए.मिट्टी में दब गई खुशीपुलिस की जानकारी के अनुसार मिट्टी के मलबे में दब जाने से 17 साल की खुशी, 18 साल की सुमन, 50 साल की कछराई देवी, 35 साल की ममता और 30 साल की लालती की मौत हो गई. वहीं, सपना, मैना देवी, सुगन और टीकरडीह को हल्की चोट लगी है. ये सभी कोखराज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.घटना सुबह 7 बजे की बताई जा रही है. गांव की महिलाएं मिट्टी खोदने के लिए एक तालाब के किनारे गई हुई थीं. वो पीली मिट्टी की खुदाई कर रही थीं. इसी दौरान मिट्टी का टीला ढह जाने के चलते मिट्टी की खुदाई कर रही महिलाएं टीले में दब गईं. जब इसकी सूचना गांववालों को मिली तो आनन-फानन में गांव के लोग मौके पर पहुंचे.

इसके बाद सभी को मिट्टी से निकालने का प्रयास शुरू किया गया. सभी घायलों को निकालने के बाद मेडिकल कॉलेज मंझनपुर भेजा गया था. वहां पांच लोगों की मौत हो गई, बाकी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मरने वालों में तीन महिलाएं और दो किशोरी शामिल हैं. डीएम मधुसूदन हुलगी ने बताया है कि मिट्टी खोदते समय 3 महिलाओं और दो किशोरियों की मौत हो गई है. बाकी तीन लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. टीम को मौके पर भेजा गया है.

शिमला में कितने बजे से होगी मॉक ड्रिल? जानिए किन नियमों का पालन करना ज़रूरी
कर्नाटक में मुर्गी ने दिया नीला अंडा, गांव वाले हैरान – वैज्ञानिकों ने बताई वजह
CAF जवान गांजा तस्करी करते गिरफ्तार, राजनांदगांव से पकड़ा गया आरक्षक…
भिलाई के नंदिनी में दादी की हत्या कर खून से शिवलिंग पर किया अभिषेक, हाथ-पैर बांध त्रिशूल से मारा, खून से लिखा-‘शिव यहीं हैं’ फिर खुदकुशी की कोशिश
BCCI में निकली नौकरी, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई, ये है आखिरी तारीख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tribal Development
Tribal Development : बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार और परिवहन का नया केंद्र

सीजी भास्कर, 25 जुलाई  : विशेष पिछड़ी जनजाति…

BSP Iron Theft
BSP Iron Theft : बीएसपी में 114 करोड़ की लोहा चोरी का खुलासा, 15 गिरफ्तार, पुलिस ने बताया पूरा नेटवर्क

114 करोड़ रुपये के कथित लोहा चोरी मामले…

Jail Wedding
Jail Wedding : सेंट्रल जेल बना शादी का मंडप, रेप के आरोपी संग युवती ने लिए सात फेरे

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक अनोखा मामला…

Gau Samman Diwas
Gau Samman Diwas : गरियाबंद में कल मनाया जाएगा गौ सम्मान दिवस, भजन कीर्तन यात्रा के साथ सौंपा जाएगा ज्ञापन

जिले में रविवार को गौ सेवा और संरक्षण…

AI Crocodile Photo
AI Crocodile Photo : मगरमच्छ की फर्जी एआई फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

सूरजपुर जिले के ग्राम केशवपुर में तालाब में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?