CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कवर्धा कांड Update : दुर्ग जेल में बंद 33 महिलाओं की रेकमेन्डेशन रिपोर्ट चीफ जस्टिस, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राज्यपाल को भेजी गई

कवर्धा कांड Update : दुर्ग जेल में बंद 33 महिलाओं की रेकमेन्डेशन रिपोर्ट चीफ जस्टिस, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राज्यपाल को भेजी गई

By Newsdesk Admin 23/09/2024
Share

राज्य महिला आयोग अध्यक्षा किरणमयी ने 5 बिंदुओं पर कराया ध्यानाकर्षण

⭕ SP पल्लव सहित मौजूद सभी पुलिस कर्मियों की हो आईडेंटिफिकेशन परेड
⭕ प्राणघातक हमला करने वाले सभी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के खिलाफ तत्काल हो FIR
⭕ एसपी पल्लव के सभी मोबाईल की हो जांच, तब तक उन्हें निलंबित किया जाए

सीजी भास्कर, 23 सितंबर। छत्तीसगढ़ के जिला कवर्धा के लोहारीडीह गांव में हुए अग्निकांड के बाद पुलिस बर्बरता की शिकार दुर्ग जेल में बंद 33 महिलाओं की छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने 21 सितंबर को की गई जांच और बयान के बाद जांच रिपोर्ट मुख्य न्यायाधीश (उच्चतम न्यायालय), अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग (भारत सरकार), राज्यपाल (छत्तीसगढ़ शासन) एवं मुख्य न्यायाधीश छ.ग. उच्च न्यायालय बिलासपुर को आज भेज दी गई है।

आपको बता दें कि इस विस्तृत रिपोर्ट में ग्राम लोहारीडीह मामले के दुर्ग जेल के महिला बंदिनी प्रकोष्ठ के 33 महिलाओं की जांच में पाये गये तथ्य के आधार पर जांच रिपोर्ट, फॉरेंसिंक रिपोर्ट, रेकमेन्डेशन रिपोर्ट भी संलग्न की गई है।


छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि उनके साथ जांच दल भी गये थे, जिसे जेल सुप्रिटेंडेंट ने रोकने की कोशिश की, जो बहुत ही दुर्भाग्यजनक है। अध्यक्ष द्वारा विस्तृत रिपोर्ट सभी जगह भेज दी गई है जिसमें जांच दल के निरीक्षण पर जाने के दिन की जांच रिपोर्ट की पूरी जानकारी है और दोषियों पर क्या कार्यवाही होनी चाहिए, उसकी रेकमेन्डेशन रिपोर्ट भी है।


गौरतलब हो कि राज्य महिला आयोग अध्यक्षा डॉ. किरणमयी ने पांच प्रमुख बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट के माध्यम से ध्यानाकर्षण कराया है। उन्होंने बताया कि दुर्ग जिला जेल के महिला बंदनी प्रकोष्ठ में ग्राम लोहारीडीह की बंद सभी 33 महिला बंदियों का डॉक्टरी मुलाहजा और उनकी चोटों की विडियोग्राफी तत्काल करायी जाए। चोटिल और घायल महिलाओं का तत्काल जांच और उनके चोटों की वीडियोग्राफी हो तथा उक्त वीडियोग्राफी के साथ पूर्व शासकीय अभिभाषक शमीम रहमान, तहसीलदार क्षमा यदु एवं डॉ. कीर्ति बजाज की उपस्थिति में हो। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के साथ ग्राम लोहारीडीह में जाने वाले अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिस बल में जाने वाले सभी महिला एवं पुरूष पुलिस कर्मियों की शिनाख्ती परेड कराई जाए तथा लोहारीडीह जेल में बंद 33 महिलाओं को मारने वाले पुलिस कर्मियों की पहचान आईडेंटिफिकेशन परेड द्वारा करायी जाये। पुरूष जेल में बंद कैदी स्व. प्रशांत साहू की मौत के लिए जिम्मेदार कवर्धा पुलिस, एसपी अभिषेक पल्लव और अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए। कवर्धा जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बिना सर्च वारंट के महिलाओं के घर का दरवाजा तोड़कर की गई गिरफ्तारी और थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर प्राणघातक हमला करने वाले सभी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज हो तथा 14 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक एसपी अभिषेक पल्लव के शासकीय मोबाईल व पर्सनल मोबाईल के पूरे कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर ग्राम लोहारीडीह घटना स्थल पर उनकी उपस्थिति की जांच तथा उनके मोबाईल पर लोहारीडीह गांव के किसी व्यक्ति व किस नंबर से फोन आया, इसकी जांच कराई जाये और जांच होते तक उन्हें निलंबित किया जाए।

You Might Also Like

Suicide Note Mystery: भिलाई में पेंटर की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग के आरोप

Property Tax Action: रायपुर में बकायेदारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 9 कॉमर्शियल परिसर सील

Jail VIP Treatment: अंबिकापुर जेल में कैदी को मिल रही थीं खास सुविधाएं, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

Newsdesk Admin 23/09/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Suicide Note Mystery: भिलाई में पेंटर की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग के आरोप

भिलाई, 29 मार्च। दुर्ग जिले के भिलाई में…

Property Tax Action: रायपुर में बकायेदारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 9 कॉमर्शियल परिसर सील

रायपुर, 29 मार्च। प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने वाले…

Jail VIP Treatment: अंबिकापुर जेल में कैदी को मिल रही थीं खास सुविधाएं, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

अंबिकापुर, 29 मार्च। सेंट्रल जेल से जुड़ा एक…

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

विक्की कश्यप - तखतपुर (सुरीघाट), 29 मार्च। थाना…

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़, 29 मार्च। जिले में अवैध गतिविधियों के…

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Suicide Note Mystery: भिलाई में पेंटर की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग के आरोप

29/03/2026
छत्तीसगढ़

Property Tax Action: रायपुर में बकायेदारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 9 कॉमर्शियल परिसर सील

29/03/2026
छत्तीसगढ़

Jail VIP Treatment: अंबिकापुर जेल में कैदी को मिल रही थीं खास सुविधाएं, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

29/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

29/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?