CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kedarnath Dham: चार दिन बाद खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, सामने आया सजावट का खास वीडियो, Watch

Kedarnath Dham: चार दिन बाद खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, सामने आया सजावट का खास वीडियो, Watch

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share

केदारनाथ , 28 अप्रैल 2025 :

Kedarnath News: 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं. इसी क्रम में आज केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया विधिवत रूप से आरंभ हो गई. भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति, चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हो गई है. श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में डोली यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

परंपरा के अनुसार, केदारनाथ के क्षेत्रपाल माने जाने वाले भगवान भैरवनाथ की विशेष पूजा-अर्चना के साथ कपाटोद्घाटन की प्रक्रिया शुरू हुई. रविवार को सांय 7 बजे ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह में भगवान केदारनाथ और भगवान ओंकारेश्वर की शीतकालीन पूजा-अर्चना तथा आरती संपन्न हुई. इसके उपरांत भकुंड भैरवनाथ का पूजन किया गया. धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए भैरवनाथ की मूर्ति का गंगाजल, दूध, शहद और तेल से अभिषेक किया गया. इसके बाद उन्हें नवीन वस्त्र पहनाए गए और फूल-मालाओं से भव्य श्रृंगार किया गया. परंपरा के अनुसार काली दाल की पकोड़ी और पूरी की माला भी अर्पित की गई.

इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें केदारनाथ में हो रहीं तैयारियां देखी जा सकती हैं. कपाटोद्घाटन के दिन भगवान केदारनाथ मंदिर को 10 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया जा रहा है. मंदिर को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए फूलों से आकर्षक सजावट की जाएगी. श्रद्धालुओं के स्वागत और दर्शन व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

पूरे आयोजन के दौरान ओंकारेश्वर मंदिर के वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, यशोधर मैठाणी, नवीन मैठाणी और ओमकार शुक्ला ने मंत्रोच्चारण किया. डोली यात्रा के लिए नियुक्त पुजारी बागेश लिंग, शिव शंकर लिंग, गंगाधर लिंग और शिव लिंग ने विधिविधान से भगवान भैरवनाथ की एकमुखी, तीन मुखी, पांच मुखी और सात मुखी सहित विभिन्न आरतियों का आयोजन किया.

7 बजे शुभ मुहूर्त में केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे

भगवान केदारनाथ की डोली अब गुप्तकाशी, फाटा और गौरीकुंड में रात्रि विश्राम करते हुए धाम के लिए आगे बढ़ेगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक मई को डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी. इसके बाद 2 मई को प्रातः 7 बजे शुभ मुहूर्त में केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे.

केदारनाथ धाम, जो द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है, के कपाट खुलने का प्रतीक पर्व पूरे प्रदेश और देश भर में श्रद्धा और आस्था का बड़ा उत्सव माना जाता है. हर वर्ष लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शनों के लिए यहां पहुंचते हैं.

उल्लेखनीय है कि शीतकाल में भगवान केदारनाथ की पूजा ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में संपन्न होती है. अब कपाट खुलने के साथ ही छह माह तक भगवान केदारनाथ अपने मूल धाम में भक्तों को दर्शन देंगे.

IIITDM Student Death Jabalpur: चौथी मंजिल से गिरा बीटेक छात्र, शिक्षा ऋण के दबाव से टूट गया सपना?
ग्राहक की जानकारी के बिना फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेशन का मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार..
Chhattisgarh Fewer vehicles in the convoy of CM and ministers : अगले 4 महीने के लिए गाइडलाइन जारी
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जैसलमेर में पूर्ण बंदी, बाजार-दुकानें बंद, इन काम पर भी पाबंदी
सीएम ने कहा- “संदिग्धों को तुरंत हिरासत में लें” चार धाम यात्रा पर Alert..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?