CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar: इमरजेंसी को लेकर कांग्रेस के खिलाफ BJP का बड़ा प्लान, गांव-गांव जाकर करेगी ये काम

Bihar: इमरजेंसी को लेकर कांग्रेस के खिलाफ BJP का बड़ा प्लान, गांव-गांव जाकर करेगी ये काम

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

25 जून 2025 :

Bihar News: आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पटना में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया. इसे ‘आपातकाल का काला अध्याय’ नाम दिया गया. विधानसभा के विस्तारित भवन में हुए इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए. इसके साथ ही पार्टी ने ऐलान किया कि अब पूरे बिहार में 25 से 28 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आपातकाल के समय की सच्चाई लोगों तक पहुंचाई जाएगी.

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई नेता मौजूद रहे. सभी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर तीखे हमले किए और आपातकाल को लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बताया.

पत्रकारों को जेल भेजा गया, आजादी छीनी गई- सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “हम उस काले दौर को याद कर रहे हैं, जब प्रेस की आजादी खत्म कर दी गई थी. बिना केस दर्ज किए पत्रकारों को जेल भेजा गया. उस समय कांग्रेस ने बार-बार राष्ट्रपति शासन का गलत इस्तेमाल किया. लेकिन, आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है. ये बात कांग्रेस और आरजेडी को पसंद नहीं आती.”

कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचला- मनोहर लाल खट्टरकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने संबोधन में कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ, लेकिन 1975 में कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया. उन्होंने कहा, “इंदिरा गांधी ने अपनी हार छुपाने के लिए पूरे देश में आपातकाल लागू कर दिया. उस समय विपक्ष की आवाज दबा दी गई, लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया.

कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का झूठा नारा दिया और चुनाव में धोखा किया.”

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने संबोधन में कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ, लेकिन 1975 में कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया. उन्होंने कहा, “इंदिरा गांधी ने अपनी हार छुपाने के लिए पूरे देश में आपातकाल लागू कर दिया. उस समय विपक्ष की आवाज दबा दी गई, लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया. कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का झूठा नारा दिया और चुनाव में धोखा किया.

“हर जिले में होंगे कार्यक्रम

बीजेपी की ओर से बताया गया कि 25 से 28 जून तक पूरे बिहार के हर जिले में कार्यक्रम होंगे. इन आयोजनों में युवाओं को बताया जाएगा कि 1975 में देश में क्या हुआ था. पार्टी का कहना है कि आज की पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि कैसे उस दौर में लोकतंत्र खतरे में पड़ गया था.

बीजेपी नेताओं ने साफ कर दिया कि इस काले अध्याय को वे हर गांव और हर घर तक ले जाएंगे, ताकि लोग जान सकें कि किस तरह एक पार्टी ने देश को अपनी सत्ता बचाने के लिए आपातकाल की आग में झोंक दिया था.

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव
Raipur Literature Festival 2026: पुरखौती मुक्तांगन से साहित्य का वैश्विक संवाद शुरू
Rakhi Special Envelope : रक्षाबंधन पर राखी भेजने के लिए भारतीय डाक विभाग ने विशेष लिफाफा और पीली पत्र पेटियों की सुविधा शुरू की
लेडी डॉक्टर के साथ दरिंदगी, शरीर को गिद्ध की तरह नोचा, शरीर के कई हिस्सों में ब्लीडिंग, रूह कंपा देने वाली घटना, दुष्कर्म कर पहुंचा घर, शराब पी और सो गया…..जूनियर डॉक्टर की जानें दर्द भरी दास्तान
Accused arrested for betting : सुपेला लक्ष्मी मार्केट से नगद और सट्टा पट्टी बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

सड़क अधूरी छोड़ भागा ठेकेदार, नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ भरी सड़क पर की धान की रोपाई

कोरिया जिले की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन…

BJP District Presidents Audio
BJP District Presidents Audio : बातचीत का ऑडियो वायरल, नाश्ते के खर्च को लेकर बढ़ा विवाद

BJP District Presidents Audio : वायरल ऑडियो की…

Chhattisgarh Rain Alert 
Chhattisgarh Rain Alert : बारिश का कहर, कई जिलों में अलर्ट जारी

Chhattisgarh Rain Alert :प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों…

Gariaband Police Attack
Gariaband Police Attack : अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 6 आरोपी पकड़े गए

Gariaband Police Attack : पुलिस अब पूरे मामले…

BJP Councillor Son FIR
BJP Councillor Son FIR : मारपीट का आरोप: निगम ड्राइवर की शिकायत पर FIR

BJP Councillor Son FIR :कोतवाली पुलिस ने शिकायत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?