CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kesari Chapter 2 : अक्षय की ‘केसरी चैप्टर 2’ को मिला ऑडियंस का प्यार, हुई इतनी कमाई

Kesari Chapter 2 : अक्षय की ‘केसरी चैप्टर 2’ को मिला ऑडियंस का प्यार, हुई इतनी कमाई

By Newsdesk Admin
20/04/2025
Share
Kesari Chapter 2
Kesari Chapter 2

सीजी भास्कर, 20 अप्रैल : साल 2019 में जब अक्षय कुमार की ‘केसरी’ (Kesari Chapter 2) फिल्म आई थी, तब सभी ने उस फिल्म को भरपूर प्यार दिया था. उस वक्त एक्टर का स्टारडम भी अपने चरम पर था. लेकिन पिछले कुछ सालों में उनकी लगभग हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती नजर आई है. मगर अब, ऐसा लगता है कि अक्षय के बॉक्स ऑफिस पर बुरे दिन खत्म होने वाले हैं.

उनकी नई फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. हालांकि, शुक्रवार को अपने ओपनिंग डे पर अक्षय की फिल्म ने उतना खास कलेक्शन नहीं किया था. फिल्म की कमाई अपने पहले पार्ट के मुकाबले एक तिहाई थी. पहले दिन ‘केसरी चैप्टर 2’ ने इंडिया में नेट 7.84 करोड़ की कमाई की थी. अब इसके दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जो पहले दिन के मुकाबले काफी अच्छा है. अक्षय की फिल्म को अच्छे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा शनिवार के दिन देखने मिला.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘केसरी चैप्टर 2’ ने अपने दूसरे दिन इंडिया में नेट 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 17.34 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि ये आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं. लेकिन इसके हिसाब से अगर देखा जाए, तो पहले दिन के मुकाबले अक्षय की फिल्म ने कमाई के मामले में करीब 19.15% का इजाफा देखा है. दूसरे दिन, ‘केसरी चैप्टर 2’ के देशभर में 3723 शोज लगे थे जहां 25.78% ऑक्यूपेंसी देखी गई थी.

अक्षय की फिल्म के दूसरे दिन दिल्ली में 899 शोज, तो वहीं मुंबई में 749 लगे थे. दिल्ली के शोज में ऑक्यूपेंसी करीब 30%, तो मुंबई में 23% देखने को मिली. फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले अच्छा रिस्पॉन्स देखा है. लेकिन असली सवाल यही उठता है कि क्या ‘केसरी चैप्टर 2’ अपने पहले पार्ट के जितनी कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर पाएगी या नहीं. फिल्म की कहानी दमदार तो है लेकिन क्या ये उतनी काबिल है कि थिएटर्स में ऑडियंस को लेकर आ सके? अब ये तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा. 

बात करें अक्षय की ‘केसरी चैप्टर 2’ फिल्म की, तो इसमें आर माधवन और अनन्या पांडे ने भी काम किया है. फिल्म की कहानी साल 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है जिसे करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है. ये उनकी डेब्यू डायरेक्टेड फिल्म है. वहीं करण जौहर इसके प्रोड्यूसर हैं. फिल्म 18 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हुई थी.

अभा सतनाम सेना का होगा विस्तार 🔵 राजगुरु धर्मगुरु बालदास साहेब ने ली मुंगेली में बैठक 🟣 युवराज गुरु सौरभ साहेब भी रहे उपस्थित
🛑 कोल घोटाले में सौम्या चौरसिया, रानू साहू सहित अन्य आरोपी 12 जुलाई तक भेजे गए जेल
जी हां, सुपारी कीलिंग और हाई प्रोफाइल है भिलाई 3 का यह मामला, पुलिस शिकंजे की कसावट हो गई शुरू, पूर्व CM भूपेश के पुत्र बिट्टू से आरोपियों के पुराने और प्रगाढ़ संबंध रहे, 4 घंटे बिट्टू और ढाई घंटे दीप्ति से पूछताछ, फोन जब्त
PACS IN CG : छत्तीसगढ़ में 532 नवीन पैक्स के गठन की अधिसूचना जारी, किसानों को मिलेंगी ये सुविधाएं
सीजी MBBS Admission 2024: 1967 सीटों में से 1602 में हुआ दाखिला, दूसरे चरण के लिए नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन, जानिए किस कॉलेज में हुआ सबसे अधिक प्रवेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police transfer list : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

Police transfer list

Rawatpura University fraud allegations
Rawatpura University fraud allegations : छात्रों ने खोला मोर्चा

Rawatpura University fraud allegations

Picnic tragedy Bilaspur
Picnic tragedy Bilaspur : पिकनिक बना मातम, डैम में डूबने से युवक की मौत

Picnic tragedy Bilaspur

Jagannath Rath Yatra Raipur
Jagannath Rath Yatra Raipur : भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल और CM निभाएंगे ‘छेरा पहरा’

Jagannath Rath Yatra Raipur

Traditional Medicine Conference
Traditional Medicine Conference : उतई में जुटेंगे देशभर के वनौषधि वैद्य, सांसद विजय बघेल करेंगे शुभारंभ

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : अखिल भारतीय परंपरागत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?