CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » KKR Head Coach : भारतीय टीम से हटे अभिषेक को मिला नया रोल, बने कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच

KKR Head Coach : भारतीय टीम से हटे अभिषेक को मिला नया रोल, बने कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच

By Newsdesk Admin
31/10/2025
Share
KKR Head Coach
KKR Head Coach

सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। भारतीय टीम के सहायक कोच पद से हटाए जाने के बाद पूर्व ऑलराउंडर अभिषेक नायर को नई जिम्मेदारी मिल गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR Head Coach) ने उन्हें अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। वह चंद्रकांत पंडित की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले तीन सत्रों तक यह भूमिका निभाई थी।

Contents
  • केकेआर प्रबंधन ने जताया भरोसा
  • (KKR Head Coach) निजी कोचिंग में भी हैं सफल

नायर 2018 से ही केकेआर टीम से जुड़े हुए हैं और टीम प्रबंधन के अहम सदस्य माने जाते हैं। ड्रेसिंग रूम में उनकी रणनीतिक पकड़ और टीम चयन के निर्णयों पर मजबूत प्रभाव रहा है। लगभग नौ महीने तक नायर भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ (KKR Head Coach) का हिस्सा रहे, जिसमें गौतम गंभीर प्रमुख कोच थे। भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद उन्हें बिना किसी औपचारिक घोषणा के बर्खास्त कर दिया गया था और उनकी जगह सितांशु कोटक को दी गई।

केकेआर प्रबंधन ने जताया भरोसा

केकेआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने कहा, “अभिषेक 2018 से नाइट राइडर्स का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उन्होंने मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह खिलाड़ियों को निखारा है। खेल के प्रति उनकी समझ और खिलाड़ियों से जुड़ाव हमारी टीम की प्रगति में अहम रहा है। हम उन्हें मुख्य कोच (KKR Head Coach) के रूप में देख कर बेहद उत्साहित हैं।” सहायक कोच के तौर पर नायर ने टीम में कई युवा खिलाड़ियों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कोचिंग शैली में अनुशासन और संवाद दोनों प्रमुख रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों को आत्मविश्वास मिला है।

(KKR Head Coach) निजी कोचिंग में भी हैं सफल

43 वर्षीय अभिषेक नायर भारत के लिए तीन वनडे मैच खेल चुके हैं। वह एक जाने-माने पर्सनल ट्रेनर और क्रिकेट कोच हैं। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रोहित शर्मा, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक जैसे भारतीय सितारों के साथ काम किया है। इसके अलावा उन्होंने उभरते बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को भी तैयार किया, जो हाल के आईपीएल सीज़न में अपनी शानदार बल्लेबाजी से चर्चा में रहे।

नायर के कोच बनने से कोलकाता नाइट राइडर्स की रणनीति और टीम संस्कृति में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि उनका अनुभव और खिलाड़ियों के साथ गहरा जुड़ाव केकेआर को आगामी आईपीएल सत्र में मजबूत स्थिति में ला सकता है।

IPL 2025 Commentary Controversy: इरफान पठान ने तोड़ी चुप्पी, हार्दिक पंड्या को लेकर सामने आया सच
Big blow to Team India : अफगानिस्तान वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे किंग कोहली
Eliminator Mi Vs Gt : एलिमिनेटर मैच में पांच बार की चैंपियन करेगी जीतने की कोशिश, दूसरी बार फाइनल में पहुंचने उतरेगी शुभमन ब्रिगेड
Women’s T20 World Cup 2026 : स्मृति मंधाना के निशाने पर मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड
Kamindu Mendis : हैदराबाद का ये खिलाड़ी बना ‘सुपरमैन’, लपका आईपीएल 2025 का बेस्ट कैच, देखें वीडियो

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Railway
Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर

Bilaspur Railway : ट्रेन को आउटर पर रोकने…

Bilaspur Drug Disposal
Bilaspur Drug Disposal : बिलासपुर में 61 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट, 302 किलो गांजा जलाया

Bilaspur Drug Disposal :इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Durg YouTuber Assault Allegation :
Durg YouTuber Assault Allegation : दुर्ग में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में महिला से मारपीट का आरोप, यूट्यूबर हनु नायक के खिलाफ शिकायत

Durg YouTuber Assault Allegation :प्राथमिकी दर्ज होने या…

Deepak Baij Stastement On Protest
Deepak Baij Stastement On Protest : दिल्ली में प्रदर्शन पर दीपक बैज का BJP पर हमला, बोले- ‘दिल्ली को जेल बना दिया, डरी हुई है सरकार’

Deepak Baij Stastement On Protest : नेता प्रतिपक्ष…

Opposition Protest
Opposition Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

Opposition Protest : यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?