CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » KKR Vs LSG : आज चक्रवर्ती का चक्रव्यूह तोड़ने उतरेगी पंत की सेना, 27 करोड़ी खिलाड़ी पर रहेंगी नजरें

KKR Vs LSG : आज चक्रवर्ती का चक्रव्यूह तोड़ने उतरेगी पंत की सेना, 27 करोड़ी खिलाड़ी पर रहेंगी नजरें

By Newsdesk Admin
08/04/2025
Share
KKR Vs LSG
KKR Vs LSG

सीजी भास्कर, 08 अप्रैल : आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR Vs LSG) के बीच खेला जाएगा। आज मंगलवार को डबल हेडर का ये पहला मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा। बतौर कप्तान अजिंक्य रहाणे (KKR) और ऋषभ पंत (LSG) आमने सामने होंगे।

केकेआर (KKR Vs LSG) की टीम ने अब तक सीजन में दो मैच जीतें हैं जबकि दो मैचों में हार का सामना किया है। मौजूदा समय में केकेआर की टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर हैं। वहीं लखनऊ की टीम प्वाइंट्स टेबल पर छठे पायदान पर है।

लखनऊ (KKR Vs LSG) ने भी 4 मैचों में से दो मैचों में जीत और दो मैचों में हार का सामना किया है। तो चलिए जानते हैं की, आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 क्या होगी, टीम के हेड टू हेड रिकॉर्ड अब तक क्या रहे हैं और मौसम का हाल क्या रहने वाला है।

ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी, लेकिन यहां गेंदबाजों को अच्छा बोनस मिल सकता है। स्पिनर्स को अधिक मदद मिलेगी, टर्न देखने को मिल सकता है। आउटफील्ड तेज रहेगा, पॉवरप्ले में रनों का अंबार लग सकता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 200 से कम का स्कोर बनाया तो लक्ष्य का पीछा करना बहुत आसान हो जाएगा। बता दें कि, मैच 3:30 बजे शुरू होगा।

चक्रवर्ती का चक्रव्यूह कैसे तोड़ेगी LSG (KKR Vs LSG)

ऐडन मारक्रम, निकोलस पूरन, डेविड मिलर और ऋषभ पंत इन चार बल्लेबाज़ों पर LSG की बल्लेबाजी काफी हद तक टिकी हुई है। लेकिन इन चारों बल्लेबाजों के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती कमाल की गेंदबाजी करते हैं।

पंत को तो वरुण ने छह पारियों में तीन बार आउट किया है और इस दौरान पंत अपने फॉर्म में भी नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं मारक्रम को वरुण आठ पारियों में चार बार और पूरन को आठ पारियों में दो बार और मिलर को पांच पारियों में तीन बार आउट कर चुके हैं।

टीम के हेड टू हेड रिकॉर्ड (KKR Vs LSG)

2022 से आईपीएल में खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के अब तक 5 मैच हुए हैं। इनमे लखनऊ ने 3 मैच जीते हैं और 2 मैचों में कोलकाता ने जीत दर्ज की हैं। केकेआर के सामने लखनऊ का सर्वाधिक स्कोर 210 का है। लखनऊ के सामने कोलकाता का सर्वाधिक स्कोर 235 रनों का रहा है।

Mitchell Santner injury: IPL में लगी चोट, अब इंटरनेशनल क्रिकेट से भी बाहर, टीम को बड़ा झटका
IND vs SA T20 Hardik Win : कटक में जीत की ‘हार्दिक’ बधाई, पहले टी-20 में भारत ने द. अफ्रीका को 101 रन से हराया
Wrestling Gold Story: संघर्ष की मिट्टी से उठकर मनीषा बनी चैंपियन, मां के भरोसे ने दिलाया गोल्ड
IND vs SA 2nd T20 : साउथ अफ्रीका ने 51 रनों से जीता दूसरा टी20 मैच, भारत के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल
Rajasthan Royals : अचानक बदला मालिकाना हक, राजस्थान टीम पर किस बड़े उद्योगपति ने लगाया इतना बड़ा दांव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?