CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी KKR ने इस मिस्ट्री गेंदबाज को टीम में किया शामिल, आखिरी मैच में धमाल मचाने की तैयारी

प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी KKR ने इस मिस्ट्री गेंदबाज को टीम में किया शामिल, आखिरी मैच में धमाल मचाने की तैयारी

By Newsdesk Admin 18/05/2025
Share

सीजी भास्कर 18 मई। पिछली बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की इस सीजन से पहले ही राउंड में विदाई हो गई है. यह विदाई किसी टीम से हारने से नहीं हुई है बल्कि इस बार बारिश ने उसका खेल बिगाड़ दिया. शनिवार (17 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उसका मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. इसकी वजह से KKR को केवल एक अंक से संतोष करना पड़ा और वह प्लेऑफ से बाहर हो गया. अब कोलकाता नाइट राइडर्स अपना अंतिम लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगा. इसके लिए उसने मध्य प्रदेश के एक मिस्ट्री गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया है.

Contents
शिवम शुक्ला को किया टीम में शामिलप्लेऑफ से बाहर होने वाली चौथी टीम बनी KKR

शिवम शुक्ला को किया टीम में शामिल

KKR ने मध्यक्रम के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल की जगह मध्य प्रदेश के मिस्ट्री स्पिनर शिवम शुक्ला को टीम में शामिल किया है. रोवमैन पॉवेल के चोट लगने की खबर आ रही है, जिसकी वजह से वह आगे के मैच नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह शिवम शुक्ला को KKR ने एक मैच के लिए टीम में शामिल किया है. शिवम शुक्ला पहली बार IPL में चुने गए हैं. इसकी जानकारी KKR ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दिया है.

View this post on Instagram

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

इस स्पिनर ने डोमेस्टिक में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 8 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6.30 की इकोनॉमी से 8 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने पिछले साल ही घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके अलावा मध्य प्रदेश टी20 लीग में उन्होंने 4 मैचों में 10 विकेट चटकाए थे. इस गेंदबाज की मदद से KKR अपना आखिरी मैच जीतना चाहेगी.

प्लेऑफ से बाहर होने वाली चौथी टीम बनी KKR

इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. इस तरह वह IPL 2025 के पहले ही दौर से बाहर होने वाली वह चौथी टीम बन गई है. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन से बाहर हो चुकी हैं. KKR ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 5 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि दो मैच रद्द हुए हैं. इस तरह वह 12 अंकों के साथ पॉइट्स टेबल में छठे नंबर पर है. कोलकाता नाइट राइडर्स के सीजन के दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए. एक मैच कोलकाता में और दूसरा बेंगलुरू में बारिश की वजह से रद्द हुआ. KKR का इस सीजन का आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है. यह मैच दिल्ली में खेला जाएगा.

You Might Also Like

India vs New Zealand T20 Record: फाइनल से पहले आंकड़ों में भारत मजबूत, लेकिन वर्ल्ड कप इतिहास न्यूजीलैंड के पक्ष में

US AI warfare : AI की मदद से अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 24 घंटे में 1000 से ज्यादा टारगेट निशाने पर

Axar Patel record T20 : टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टूट सकता है चहल का बड़ा रिकॉर्ड, अक्षर और कुलदीप के पास मौका

Rustam Sarang Weightlifter : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को खेल विभाग में सहायक संचालक की जिम्मेदारी

IND vs NZ Final: अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर से बनेगा अनोखा इतिहास, पहली बार दिखेगा क्रिकेट का ऐसा फाइनल

Newsdesk Admin 18/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

ISBM University Woodball Gold: राष्ट्रीय वुडबॉल टूर्नामेंट में आईएसबीएम यूनिवर्सिटी की जीत, खिलाड़ियों ने दिलाया गोल्ड

रायपुर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ऑल…

Sanjay Dahriya UPSC Story
Sanjay Dahriya UPSC Story : कैंसर से जंग और UPSC में जीत, 38 साल की उम्र में संजय डहरिया ने रचा इतिहास, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

सीजी भास्कर, 07 मार्च। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले…

GK Electric Lok Suvidha Finance Deal: ई-व्हीकल खरीदना होगा आसान, जीके इलेक्ट्रिक और लोक सुविधा के बीच रणनीतिक समझौता

भारत में तेजी से बढ़ती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के…

Phoolo Devi Rajya Sabha Candidate: छत्तीसगढ़ में पोस्टर पॉलिटिक्स तेज, कांग्रेस प्रत्याशी पर बीजेपी का तंज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को…

Shivnath River Water Crisis: मोखली एनीकट से पानी लेने के बाद भी घटा जलस्तर, शहर में जलापूर्ति पर बढ़ी चिंता

राजनांदगांव। शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली शिवनाथ…

You Might Also Like

खेल

India vs New Zealand T20 Record: फाइनल से पहले आंकड़ों में भारत मजबूत, लेकिन वर्ल्ड कप इतिहास न्यूजीलैंड के पक्ष में

07/03/2026
खेल

US AI warfare : AI की मदद से अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 24 घंटे में 1000 से ज्यादा टारगेट निशाने पर

07/03/2026
खेल

Axar Patel record T20 : टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टूट सकता है चहल का बड़ा रिकॉर्ड, अक्षर और कुलदीप के पास मौका

07/03/2026
खेलछत्तीसगढ़

Rustam Sarang Weightlifter : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को खेल विभाग में सहायक संचालक की जिम्मेदारी

07/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?