CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba Vehicle Theft : घरों में खड़े वाहनों से पार्ट्स चोरी, कोरबा में चोरों का आतंक; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Korba Vehicle Theft : घरों में खड़े वाहनों से पार्ट्स चोरी, कोरबा में चोरों का आतंक; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

By Newsdesk Admin 09/01/2026
Share
Korba Vehicle Theft
Korba Vehicle Theft

सीजी भास्कर, 09 जनवरी। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में घरों के बाहर और आंगन में खड़े वाहनों को निशाना बनाकर चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं (Korba Vehicle Theft) सामने आई हैं। दर्री और सिविल लाइन थाना क्षेत्रों में हुई इन वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। चोरों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पहली घटना दर्री थाना क्षेत्र के एचटीपीएस आवासीय परिसर स्थित अलखनंदा विहार की है। यहां मकान क्रमांक एफ-9 में रहने वाले अजय राय के घर के आंगन में खड़ी बुलेट बाइक को चोरों ने देर रात निशाना (Korba Vehicle Theft) बनाया। रात करीब एक बजे बाइक से नंबर प्लेट, हेडलाइट, हॉर्न सहित कई महंगे पार्ट्स निकाल लिए गए। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें तीन संदिग्ध युवक चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर दर्री थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एमपी नगर में सामने आई है। यहां घरों के बाहर खड़े वाहनों के साथ न सिर्फ तोड़फोड़ (Korba Vehicle Theft) की गई, बल्कि उनके पार्ट्स चोरी करने की भी कोशिश की गई। निहारिका क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो युवक एक कार की हेडलाइट निकालते हुए नजर आए। इसी दौरान गाड़ी का सायरन बज गया, जिससे घबराकर आरोपी हेडलाइट वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज कर लिया है।

लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि रात के समय चोर बेखौफ होकर कॉलोनियों में घूम रहे हैं और वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

You Might Also Like

Rajim Government School Closed : होली की आड़ में शिक्षकों की मनमानी! राजिम क्षेत्र के कई सरकारी स्कूल बंद मिले, BEO ने दिए जांच के आदेश

Sukma River Drowning : होली के बाद नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, SBI कैशियर की मौत, दो युवकों को ग्रामीणों ने बचाया

CG Train Cancelled : गोंदिया–नागपुर रूट की 13 मेमू ट्रेनें 6 से 8 मार्च तक रद्द, रेलवे ने जारी की सूची

Bilaspur High Court Decision : नक्सली समर्थक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, NIA को जांच के लिए मिला अतिरिक्त समय

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह रहे साथ, बिहार में नए CM को लेकर अटकलें तेज

Newsdesk Admin 09/01/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajim Government School Closed : होली की आड़ में शिक्षकों की मनमानी! राजिम क्षेत्र के कई सरकारी स्कूल बंद मिले, BEO ने दिए जांच के आदेश

सीजी भास्कर, 5 मार्च। होली पर्व के बीच…

Sukma River Drowning
Sukma River Drowning : होली के बाद नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, SBI कैशियर की मौत, दो युवकों को ग्रामीणों ने बचाया

सीजी भास्कर, 05 मार्च। छत्तीसगढ़ के Sukma जिले…

CG Train Cancelled
CG Train Cancelled : गोंदिया–नागपुर रूट की 13 मेमू ट्रेनें 6 से 8 मार्च तक रद्द, रेलवे ने जारी की सूची

सीजी भास्कर, 05 मार्च। छत्तीसगढ़ से गोंदिया और…

Bilaspur High Court Decision
Bilaspur High Court Decision : नक्सली समर्थक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, NIA को जांच के लिए मिला अतिरिक्त समय

सीजी भास्कर, 5 मार्च। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नक्सल…

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह रहे साथ, बिहार में नए CM को लेकर अटकलें तेज

सीजी भास्कर, 5 मार्च। बिहार की राजनीति में…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़शिक्षा

Rajim Government School Closed : होली की आड़ में शिक्षकों की मनमानी! राजिम क्षेत्र के कई सरकारी स्कूल बंद मिले, BEO ने दिए जांच के आदेश

05/03/2026
Sukma River Drowning
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Sukma River Drowning : होली के बाद नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, SBI कैशियर की मौत, दो युवकों को ग्रामीणों ने बचाया

05/03/2026
CG Train Cancelled
छत्तीसगढ़

CG Train Cancelled : गोंदिया–नागपुर रूट की 13 मेमू ट्रेनें 6 से 8 मार्च तक रद्द, रेलवे ने जारी की सूची

05/03/2026
Bilaspur High Court Decision
छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Decision : नक्सली समर्थक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, NIA को जांच के लिए मिला अतिरिक्त समय

05/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?