सीजी भास्कर, 30 मई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पानी बचाने की शपथ भी ली। जिले के दोनों विकासखंडों के 162 ग्रामों में 4-4 यानी 648 और तीनों नगरीय निकायों में 12 इस तरह 660 सोख्ता गड्ढे जनभागीदारी के माध्यम से खोदे गए।
कोरिया: Korea news, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच, भारत सरकार की जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ‘कैच द रैन‘ अभियान और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप ‘मोर गांव मोर पानी’ के तहत कोरिया जिला प्रशासन लगातार इस दिशा में नवाचार कर रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार कोरिया जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही ‘आवा पानी झोंकी‘ अभियान के तहत आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनभागीदारी से जिले के तीनों नगरीय निकाय बैकुण्ठपुर नगर पालिका, शिवपुर-चरचा नगर पालिका तथा नगर पंचायत पटना सहित बैकुण्ठपुर, सोनहत विकासखण्ड के ग्रामों में 660 सोख्ता गढ्ढे का निर्माण किया गया।
यह गड्ढे इसलिये किया गया है कि बरसाती पानी जमीन के अंदर जाए और भूजल स्तर बढ़ सके। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पानी बचाने की शपथ भी ली। जिले के दोनों विकासखंडों के 162 ग्रामों में 4-4 यानी 648 और तीनों नगरीय निकायों में 12 इस तरह 660 सोख्ता गड्ढे जनभागीदारी के माध्यम से खोदे गए।
‘मोर गांव मोर पानी’ के तहत जिला प्रशासन का नवाचार
जिला कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस कांफ्रेंस में इस सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच, भारत सरकार की जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ‘कैच द रैन‘ अभियान और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप ‘मोर गांव मोर पानी’ के तहत कोरिया जिला प्रशासन लगातार इस दिशा में नवाचार कर रही है।
इसी दिशा में बरसाती पानी को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ‘आवा पानी झोंकी अभियान’ चलाई जा रही है ताकि बरसाती पानी को इस सोख्ता गड्ढे के माध्यम से रोका जाए ताकि भूजल स्तर बढ़ सके। उन्होंने बताया कि हम लगातार सुशासन तिहार के तहत लगाई जा रही है समाधान शिविर व अन्य कार्यक्रमों में आम लोगों को पानी बचाने और भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए उन्हें लगातार प्रेरित कर रहे हैं।