CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Latest IAS Posting : 20 IAS अधिकारियों का तबादला, नई जिम्मेदारियां संभालेंगे अफसर

Latest IAS Posting : 20 IAS अधिकारियों का तबादला, नई जिम्मेदारियां संभालेंगे अफसर

By Newsdesk Admin
08/09/2025
Share
Balodabazar Police Transfer
Balodabazar Police Transfer

सीजी भास्कर, 8 सितंबर। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए एक साथ 20 आईएएस(Latest IAS Posting) अधिकारियों और एक एचसीएस अधिकारी को नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। शनिवार को जारी आदेश के बाद कई जिलों और विभागों में अधिकारियों की अदला-बदली की गई है।

नई लिस्ट के मुताबिक, चरखी दादरी के उपायुक्त मुनीष शर्मा को हटाकर डॉ. मुनीष नागपाल को यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं फतेहाबाद में मनदीप कौर की जगह अब डॉ. विवेक भारती उपायुक्त होंगे। पंचकूला में भी बदलाव हुआ है, जहां मोनिका गुप्ता की जगह सतपाल शर्मा को उपायुक्त बनाया गया है। सतपाल शर्मा को उपायुक्त की जिम्मेदारी के साथ-साथ श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड का मुख्य प्रशासक(Latest IAS Posting) भी नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल से महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रभार वापस लेकर उन्हें पर्यावरण, वन और वन्य प्राणी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा डॉ. राजा शेखर वुंडरू को मत्स्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर रहते हुए अब परिवहन विभाग का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

जी. अनुपमा को सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग की जिम्मेदारी पहले से है, अब उन्हें हरियाणा नागरिक संसाधन सूचना विभाग का भी अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

इसी क्रम में खान एवं भूविज्ञान विभाग के आयुक्त एवं सचिव टीएल सत्यप्रकाश से परिवहन विभाग(Latest IAS Posting) का प्रभार हटाकर महिला एवं बाल विकास विभाग सौंपा गया है। रोहतक के मंडलायुक्त फूल चंद मीना को अब मानव संसाधन विभाग का आयुक्त और सचिव बनाया गया है। करनाल के आयुक्त और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महानिदेशक राजीव रतन को रोहतक मंडलायुक्त का अतिरिक्त चार्ज भी मिला है।

इस बड़े बदलाव को सरकार की प्रशासनिक सर्जरी(Latest IAS Posting) माना जा रहा है, जिसके जरिए जिलों और विभागों में नए उत्साह और पारदर्शिता के साथ कामकाज को और गति देने की कोशिश की गई है।

Online Task Scam Raipur: सोशल मीडिया कमाई के लालच में स्कूल प्रिंसिपल से 22 लाख की साइबर ठगी
School bomb threat India : देश के 159 स्कूलों में पहुंचा आतंकी हमले की धमकी भरा ईमेल
Noida Event Permission Ban: क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले नोएडा में सख्ती, बिना इजाज़त कोई आयोजन नहीं
हमारे पास परमाणु भी है, जो जरूरी हो PM मोदी वो करें, पाकिस्तान को हिलाने वाले फारूक अब्दुल्ला के इरादे
Love Marriage ❣️कृषि वैज्ञानिक बहू आई घर, सब ठीक रहा लेकिन 20 दिनों के भीतर एक एक कर परिवार के 5 लोगों की हो गई मौत, अनहोनी मान रहे थे लोग, कड़ी पूछताछ बाद बहू ने खोला हत्या का “राज”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?