सीजी भास्कर, 26 सितम्बर। लेह हिंसा मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने सोनम वांगचुक को किया गिरफ्तारलेह हिंसा (Leh Violence) मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk Arrested) को गिरफ्तार कर लिया है। लेह में हुई हिंसक झड़पों (Leh Clashes) में चार युवकों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 90 लोग घायल हुए थे। इसके अलावा बड़े पैमाने पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान भी पहुंचा। (Leh Violence Update)
गिरफ्तारी से ठीक पहले बृहस्पतिवार को सोनम वांगचुक ने बयान दिया था कि उनका जेल में रहना सरकार के लिए उनकी आजादी से ज्यादा मुश्किलें पैदा कर सकता है। उन्होंने गृह मंत्रालय पर आरोप लगाते हुए कहा कि लेह में हुए हिंसक प्रदर्शनों के लिए उन्हें ‘‘बलि का बकरा’’ बनाया जा रहा है। (Leh Violence Update)
इधर, गृह मंत्रालय की एक टीम ने शुक्रवार को लेह शहर में लगातार तीसरे दिन जारी कर्फ्यू (Leh Curfew) के बीच सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।





