CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Lok Sabha 2024 Election: लोकसभा चुनाव में खर्च से ज्यादा कमाई कर गई बीजेपी, ढाई महीने में 4 हजार करोड़ से ज्यादा बढ़ गया बैंक बैलेंस

Lok Sabha 2024 Election: लोकसभा चुनाव में खर्च से ज्यादा कमाई कर गई बीजेपी, ढाई महीने में 4 हजार करोड़ से ज्यादा बढ़ गया बैंक बैलेंस

By Newsdesk Admin 24/03/2025
Share

24 मार्च 2025 :

Lok Sabha 2024 Election: पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने जमकर पैसा बहाया, लेकिन यह जानकर हैरानी होगी कि खूब पैसा खर्च करने के बाद भी ज्यादातर राजनीतिक दलों के बैंक बैलेंस में कोई खास कमी नहीं आई. यहां तक कि 6 पार्टियां तो ऐसी रहीं, जिनके बैलेंस में उल्टा इजाफा हो गया. इन 6 पार्टियों में पहले पायदान पर भारतीय जनता पार्टी का नाम है, जिसने महज ढाई महीनों में 4 हजार करोड़ से ज्यादा का बैलेंस बढ़ाया.

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 16 मार्च 2024 को हुआ था. वहीं, 4 जून को नतीजे आए थे. इस दौरान सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को अपने-अपने बैंक बैलेंस की जो रिपोर्ट सौंपी थी, उस पर कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव (CHRI) ने एक एनालिसिस किया. इस रिसर्च के आधार पर यह पता चला कि चुनावों की तारीखों के ऐलान के दिन किस पार्टी के अकाउंट में कितना पैसा था और चुनाव खत्म होने वाले दिन इनके पास कितना-कितना पैसा बचा.

बीजेपी का बैंक बैलेंस 4185 करोड़ बढ़ा

16 मार्च को 2024 को बीजेपी के खाते में 5921 करोड़ रुपए थे. चुनाव खत्म होने वाले दिन यह राशि 10,107 करोड़ पर पहुंच गई. यानी इसमें 4185 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज हुई. बीजेपी ने चुनाव आयोग को बताया कि आम चुनाव के दौरान उसने 6268 करोड़ रुपये का चंदा हासिल किया, जबकि उसका खर्च महज 1738 करोड़ रहा.

इन पांच पार्टियों ने भी बढ़ाया बैलेंस

बीजेपी की ही तरह उसकी दो प्रमुख सहयोगी पार्टियों की भी बल्ले-बल्ले रही. चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी के बैंक बैलेंस में इन ढाई महीनों में 65.4 करोड़ और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के खाते में 9.9 करोड़ रुपए का भारी भरकम इजाफा हुआ. तीन अन्य पार्टियों ने भी इस चुनाव काल में बैंक बैलेंस बढ़ाया. सीपीएम 8 करोड़, एसडीएफ 76 लाख और एआईयूडीएफ 3.6 लाख रुपए प्लस में रही.

कांग्रेस का क्या रहा हाल?

16 मार्च के दिन कांग्रेस के खाते में 262.8 करोड़ रुपए थे. ढाई महीने बाद जब चुनाव खत्म हुए तो इस सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी के पास महज 134 करोड़ बचे. कांग्रेस की प्रमुख सहयोगी पार्टी जैसे एसपी और डीएमके की स्थिति कांग्रेस से कहीं बेहतर रही. चुनाव समाप्त होने पर सपा का बैलेंस 340 करोड़ और डीएमके का बैलेंस 339 करोड़ था.

22 पार्टियों का विश्लेषण

22 पार्टियों के बैंक खातों के इस विश्लेषण में यह साफ हुआ कि चुनाव तारीखों की घोषणा वाले दिन इन पार्टियों के खाते में कुल जमा राशि 11,326 करोड़ थी, जो चुनाव खत्म होने के बाद 14,848 करोड़ बची. इस दौरान इन 5 राष्ट्रीय और 17 क्षेत्रीय पार्टियों ने मिलकर 7416 करोड़ रुपए चंदा जमा किया और 3861 करोड़ चुनाव में खर्च किए.

You Might Also Like

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

Maa Danteshwari temple Navratri 2026 : मां दंतेश्वरी दरबार में नवरात्रि की भव्य तैयारी, 5000 ज्योत का लक्ष्य-VIP दर्शन और भंडारे की खास व्यवस्था

Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon : पाताल भैरवी मंदिर में 2100 ज्योति कलश की रोशनी, चैत्र नवरात्रि पर उमड़ेगी देश-विदेश से श्रद्धा

Government Staff Strike CG : लंच ब्रेक में सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी, लंबित मांगों को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन

Newsdesk Admin 24/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Markfed Scam Chhattisgarh
Markfed Scam Chhattisgarh : विपणन संघ में करोड़ों का ‘कैप कव्हर’ घोटाला, जैम पोर्टल की आड़ में चहेती कंपनियों को उपकृत करने का आरोप

▶️​ बिना निविदा के 20 जिलों में खरीदी…

Sarkey Chunar Controversy
Sarkey Chunar Controversy : ‘सरके चुनर’ विवाद संसद तक, केंद्र का एक्शन – गाना हटते ही बोलीं नोरा फतेही: “राहत मिली”

सीजी भास्कर, 18 मार्च। कन्नड़ फिल्म केडी: द…

Fitment Factor 3 Demand
Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

सीजी भास्कर, 18 मार्च। 8वां वेतन आयोग को…

Bastar tiger poaching
Bastar Tiger Poaching Case : जंगल का रखवाला ही बना शिकारी, बस्तर में बाघ-तेंदुए की दर्दनाक मौत-डिप्टी रेंजर गिरोह में शामिल

सीजी भास्कर, 18 मार्च। बस्तर के घने जंगलों…

Durg Opium Smuggling Case
Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 18 मार्च। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

You Might Also Like

Fitment Factor 3 Demand
देश-दुनिया

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

18/03/2026
Durg Opium Smuggling Case
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

18/03/2026
Maa Danteshwari temple Navratri 2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Maa Danteshwari temple Navratri 2026 : मां दंतेश्वरी दरबार में नवरात्रि की भव्य तैयारी, 5000 ज्योत का लक्ष्य-VIP दर्शन और भंडारे की खास व्यवस्था

18/03/2026
Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon : पाताल भैरवी मंदिर में 2100 ज्योति कलश की रोशनी, चैत्र नवरात्रि पर उमड़ेगी देश-विदेश से श्रद्धा

18/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?