CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लखनऊ: CBI ऑफिस के बाहर ASI पर तीर-कमान से हमला, 1993 के रेलवे घोटाले से जुड़ा शक

लखनऊ: CBI ऑफिस के बाहर ASI पर तीर-कमान से हमला, 1993 के रेलवे घोटाले से जुड़ा शक

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share

लखनऊ , 24 मई 2025 :

UP News: राजधानी लखनऊ में उस समय सनसनी फ़ैल गयी, हजरतगंज स्थित सीबीआई ऑफिस में तैनात एक एएसआई पर ऑफिस परिसर में तीर-कमान से हमला कर दिया गया. आनन्-फानन में घायल एएसआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के पीछे 1993 में रेलवे का भ्रष्टाचार का मामला बताया जा रहा है. फिलहाल आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है.

जानकारी के मुताबिक सीबीआई एएसआई वीरेंद्र हजरतगंज स्थित कार्यालय के बाहर ही खड़े थे, कि तभी उन्हें एक तीर आकर लगा और वे जमीन पर गिर पड़े. एकाएक हुई इस घटना से वहां हड़कम्प मच गया. सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस के साथ ही आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया.

हालत खतरे से बाहर

सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक सीने में पांच सेमी घाव है. फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है. डॉक्टर निगरानी रख रहे हैं.

आरोपी से पूछताछ जारी

उधर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, उसके पास से तीर कमान भी कब्जे में लिया है.DCP सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी ने अपना नाम दिनेश मुर्मू बताया है और वो बिहार के मुंगेर का रहने वाला है.उसने पेड़ की आड़ लेकर निशाना लगाया. उससे पूछताछ की जा रही है, साथ ही ये भी जांचा जा रहा था कि कहीं उसके साथ कोई और तो नहीं था.

ये हो सकती है वजह

उधर जानकारी में ये आया है कि इस हमले के पीछे 1993 के रेलवे भ्रष्टाचार मामले के तार जुड़े हैं. जिसकी जांच एएसआई कर रहे थे. वहीँ आज के दौर में इस तरह धनुष-बाण से हमला करने से हर कोई हैरान है. गनीमत ये रही कि एएसआई को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया. लेकिन सीबीआई कार्यालय में ही एक पुलिस कर्मी पर हमला करने की घटना ने होश उड़ा दिए हैं.

बिहार: विधायक जी ने महिला सिंगर को गाल से सटा कर दिए नोट, अश्लील गाने पर लगाए ठुमके; क्या होगी FIR?
पुणे में दर्दनाक हादसा : पानी की टंकी भरभराकर गिरी तीन मजदूरों की मौत, सात घायल पहुंचाए गए अस्पताल
कॉलेज से लगा “Acting का चस्का” 🟠 जब कटवा दिए बाल तो घर में खूब पड़ी थीं डांट 🟢 जी हां 12 साल बाद फिर इक मुलाकात “अवतार गिल” के साथ
Flipkart Freedom Sale : शुरू हुई फ्रीडम सेल, iPhone से Smart TV तक पर बंपर आफर, यहां देखें पूरी डिटेल
स्कूल में पढ़ाया-हमले में गंवा दीं दोनों टांगें… जानें कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत होने वाले सदानंदन मास्टर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?