CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महू में हाईटेक सुविधाओं से युक्त कामधेनु गौ-शाला का किया भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महू में हाईटेक सुविधाओं से युक्त कामधेनु गौ-शाला का किया भूमि-पूजन

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर 13 अप्रैल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर जिले के महू-मण्डलेश्वर मार्ग पर स्थित आशापुरा में प्रदेश में हाईटेक कामधेनु गौ-शाला के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में गौ-संरक्षण और संवर्धन की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा तेजी से संकल्पबद्ध होकर कार्य किया जा रहा है. राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए गौ-शालाओं के विस्तार के लिए योजनाबद्ध रूप से प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौ-शालाओं के माध्यम से गौ-सेवा की नई इबारत लिखी जाएगी और प्रदेश में नई दुग्ध क्रांति लाई जाएगी. इससे दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ ही दुग्ध उत्पादकों की आमदनी में भी वृद्धि की जाएगी.

सीएम ने कहा कि हमारा प्रयास है कि दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध के बेहतर दाम मिले. इस दिशा में हम तेजी से प्रयास कर रहे हैं.मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस गौ-शाला में 10 हजार गायों के पालन-पोषण की व्यवस्था रहेगी. यह गौ-शाला लगभग 25 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाई जा रही है. इस गौ-शाला का निर्माण इंदौर नगर निगम द्वारा किया जाएगा. इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी नगर निगम ही संभालेंगी. सीएम ने बताया कि गौ-शाला के संचालन में संत समाज का सहयोग भी लिया जाएगा. गौ-शाला के संचालन में समाजसेवी नि:स्वार्थ भाव से गौ-सेवा के कार्यों में जुड़ सकेंगे. गायों के पालन और संरक्षण के लिये सभी जरूरी सुविधाएं गौ-शाला में रहेंगी. गौ-शाला क्षेत्र में सघन पौध-रोपण भी किया जाएगा.दुग्ध उत्पादकों को मिलें बेहतर दाममुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी वर्ग की बेहतरी के लिए राज्य सरकार द्वारा संकल्पबद्ध होकर प्रयास किये जा रहे हैं.

प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है. कृषि क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं. किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए राज्य शासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के भी निरंतर प्रयास कर रही है, साथ ही हमारे प्रयास है कि दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध के बेहतर दाम मिले. यादव ने कहा कि अभी देश के कुल दुग्ध उत्पादन का 9 प्रतिशत उत्पादन मध्यप्रदेश में है, इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य है.उन्होंने कहा कि प्रदेश में निराश्रित गौ-वंश की समस्याओं का समाधान गौ-शालाओं के माध्यम से किया जा रहा है. प्रदेश के सभी बड़े नगरों में हजारों गौ-वंश क्षमता की गौ-शालाएं स्थापित कर उनका बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है. सीएम ने कहा कि इंदौर में भी अब 10 हजार गौ-वंश क्षमता की अत्याधनिक सुविधाओं से युक्त गौ-शाला बनायी जा रही है. यह कामधेनु गौ-शाला अद्भुत होगी। उन्होंने कहा कि गौ-शालाओं के विकास में शासन के साथ समाज की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने आह्वान किया की समर्पण और सेवा भाव के साथ समाज का हर वर्ग गौ-शाला के संचालन में सहयोग के लिये भागीदार बने.

राज्य शासन द्वारा गौ-शालाओं के विकास और विस्तार में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी.‘गौ-माता की सेवा हमारी संस्कृति एवं संस्कारों का अहम हिस्सा’मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-माता की सेवा हमारी संस्कृति एवं संस्कारों का अहम हिस्सा है. गौ-माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है, जो हमारे लिये पूजनीय है. उन्होंने कहा कि गौ-वंश के संरक्षण और संवर्धन के लिये राज्य शासन निरंतर प्रयासरत है. हमने यह वर्ष गौ-माता की सेवा को समर्पित किया है. गौ-वंश को बढ़ावा देने के लिये डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नाम से योजना प्रारंभ की गयी है. इस योजना में गौ-वंश पालकों को अनुदान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गौ-संरक्षण एवं गौ-संवर्धन के लिये मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश में स्वावलंबी गौ-शालाओं की स्थापना नीति-2025 बनायी गयी है. निराश्रित गौ-वंश की समस्या का समाधान गौ-शालाओं की स्थापना से किया जा रहा है.नगर निगम इंदौर द्वारा महू तहसील के आशापुरा ग्राम में कामधेनु गौ-शाला का निर्माण प्रारंभ किया गया है. इस गौ-शाला के लिए कलेक्टर इंदौर द्वारा लगभग 25 हेक्टेयर भूमि आवंटित कर गौ-वंश के संवर्धन हेतु नगर निगम इन्दौर के अधिपत्य में दी गयी है. उक्त भूमि पर नगर निगम इंदौर द्वारा गौ-वंश संवर्धन के उददेश्य से कार्य योजना तैयार की गई है. इसमें कुल 10 हजार गौ-वंश के लिये लगभग 8 शेड बनाये जाएंगे. प्र

त्येक शेड के साथ में गौ-वंश के सुगम विचरण हेतु खुला स्थान रहेगा. परिसर में गौ-वंश के आहार भण्डारण हेत भूसाघर एवं दानाघर का प्रावधान किया गया है. बीमार गौ-वंश की देखभाल हेतु विशेष सविधाओं से युक्त पृथक शेड का निर्माण किया जाएगा. हरे चारे की बुआई के लिए खुली कृषि भूमि का भी प्रावधान रखा गया है. सड़क के दोनों ओर तालाब के चारों ओर एवं अन्य निर्धारित स्थान पर सघन पौध-रोपण किया जाएगा. परिसर में एक गौ-पूजन केन्द्र का निर्माण किया जाएगा. पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी सीथ ही अन्य जरुरी कार्य भी कराए जाएंगे.

जम्मू-कश्मीर में आसमान से आई आफत, रामबन में बादल फटने से भारी तबाही, 3 की मौत, 100 से ज्यादा लोग बचाए गए
Law स्टूडेंट युवती ने 8th फ्लोर से छलांग लगा कर ली खुदकुशी, कारण अज्ञात, पुलिस छानबीन जारी
शिवनाथ नदी में बाढ़ का खतरा, मोंगरा बैराज से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, 10 एनीकट डूबे, राजनांदगांव में 72 घंटे से बारिश
मकबरा-मंदिर विवाद: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का BJP पर वार, ‘अगर मुस्लिम होते तो छाती पर गोली मारते’
CID Espionage Arrest : राजस्थान–पंजाब–गुजरात से भारतीय सेना की सीक्रेट सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था युवक, CID ने किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sambit Patra WhatsApp hacked : बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने लोगों से मांगे गए ₹55 हजार, बढ़ा साइबर ठगी का खतरा

Sambit Patra WhatsApp hacked

Bilaspur Municipal Corporation : लगातार बारिश के बीच बिलासपुर निगम अलर्ट, कमिश्नर ने किया निरीक्षण

Bilaspur Municipal Corporation

Bilaspur social boycott : रामायण के लिए चंदा नहीं देने पर सामाजिक बहिष्कार का आरोप

Bilaspur social boycott

Durg robbery case : पूर्व केयरटेकर ने चाकू दिखाकर दंपती को लूटा, गिरफ्तार

Durg robbery case

Minor rescued safely : शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

Minor rescued safely

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?