CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मध्य प्रदेश की टीचर युवती को पाकिस्तानी युवक से हुआ प्यार, पाक जाने की थी तैयारी, अटारी बार्डर पर पकड़ी गई

मध्य प्रदेश की टीचर युवती को पाकिस्तानी युवक से हुआ प्यार, पाक जाने की थी तैयारी, अटारी बार्डर पर पकड़ी गई

By Newsdesk Admin 11/03/2025
Share

मध्य प्रदेश , 11 मार्च 2025 :

मध्य प्रदेश की 21 वर्षीय युवती की पाकिस्तान के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। यह दोस्ती प्यार में बदली तो युवती ने पाकिस्तान का वीजा प्राप्त किया। युवती पाकिस्तान जा रही थी लेकिन उसे अटारी बार्डर पर पकड़ लिया गया।

कहते हैं प्रेम अंधा होता है। न यह जाति की सीमा देखता है और न देश की।पाकिस्तानी युवक के प्रेम जाल में फंसी मध्य प्रदेश के रीवा की रहने वाली 25 वर्षीय युवती फिजा अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा से पाकिस्तान जाने की कोशिश में पकड़ी गई। वह निजी स्कूल में अध्यापिका है।


फिजा ने पासपोर्ट बनवाया, पाकिस्तान का 30 दिन का वीजा जारी करवाया और घर से पैसे लेकर निकल गई। हालांकि, युवती के नाम पर पहले से ही लुक आउट सर्कुलर जारी हो चुका था, जिससे अटारी सीमा पर कस्टम अधिकारियों व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उसे रोक लिया। युवती को पुलिस के हवाले कर दिया गया।


घरिंडा थाने की के एसएचओ कर्मपाल सिंह के अनुसार फिजा को रीवा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। इसी बीच पुलिस ने शाम सात बजे फिजा को एसडीएम-टू हरप्रीत सिंह के समक्ष पेश किया। एसडीएम से मंजूरी मिलने के बाद रीवा पुलिस फिजा को लेकर मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई।

फिजा ने बताया कि उसकी पहचान एक साल पहले पाकिस्तान स्थित कराची के रहने वाले युवक दिलशाद से इंटरनेट मीडिया के जरिये हुई थी। दोनों दिन रात एक-दूसरे से चैटिंग करते और वीडियो काल पर भी बात होती थी।
दिलशाद ने युवती को इस कदर अपने प्यार में उलझाया कि वह सब कुछ छोडऩे को तैयार हुई। वह 14 जून को घर से निकल गई। अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट व कुछ नकदी साथ ले गई थी।

स्वजनों ने काफी तलाश की, पर जब वह नहीं मिली तो रीवा स्थित थाना कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया। पासपोर्ट ले जाने की वजह से स्वजनों को यह आशंका थी कि कहीं वह विदेश न चली जाए, इसलिए उसका लुक आउट सर्कुलर जारी करवा दिया गया।
स्वजनों को यह भी मालूम था कि वह पाकिस्तान में दिलशाद नामक युवक के प्रेमपाश में है। इसी युवक के सहयोग से उसने पाकिस्तान का 30 दिन का वीजा भी जारी करवाया।


अटारी सीमा के रास्ते यह युवती पाकिस्तान जाने की कोशिश में थी। उसके पास वीजा व पासपोर्ट सहित सभी दस्तावेज थे, पर लुक आउट सर्कुलर जारी होने की वजह से कस्टम क्लीयरेंस नहीं किया गया। कस्टम व बीएसएफ ने उसे अटारी सीमा पर रोका और फिर पूछताछ की। पूछताछ में उसने माना कि वह दिलशाद से मिलने जा रही है। कस्टम ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
फिजा ने मार्च में पासपोर्ट बनवाया था। इस बारे में स्वजनों को बाद में जानकारी मिली। युवती के गायब होने पर पुलिस जांच में जुटी तो जानकारी मिली कि दो दिन पूर्व ही उसने पाकिस्तान का वीजा प्राप्त किया था। पड़ोसी मुल्क से जुड़े इस मामले को रीवा पुलिस ने बड़ी ही संजीदगी से लिया और युवती की तलाश में जुट गई।

You Might Also Like

Bihar Cricket Match Violence : टीम इंडिया का विकेट गिरने पर जश्न मनाना पड़ा भारी, भीड़ की पिटाई से युवक की मौत

Jaishankar Rajya Sabha Statement : मिडिल ईस्ट तनाव पर राज्यसभा में बोले एस. जयशंकर, कहा – स्थिति पर PM मोदी की लगातार नजर

Bihar Youth Found Dead House : तीन दिन से बंद था घर, दरवाजा खुलते ही मिला युवक का शव, पिता अचेत हालत में पाए गए

Hyundai Verna 2026 Price India : ₹10.98 लाख से शुरू हुई नई Hyundai Verna, डिजाइन और टेक्नोलॉजी में बड़े अपडेट

Union Budget Vision: जन आकांक्षाओं की पूर्ति और हेल्थ सेक्टर की मजबूती पर सरकार का फोकस, प्रधानमंत्री ने वेबिनार में रखी विकास की रूपरेखा

Newsdesk Admin 11/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Acquisition Compensation Chhattisgarh
Land Acquisition Compensation Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कई अहम मुद्दों पर घमासान के आसार, पेड़ों की कटाई से लेकर किसानों के भुगतान तक सरकार से जवाब

सीजी भास्कर, 10 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

Nipania Procurement Center Case
Nipania Procurement Center Case : धान में रेत मिलाकर हेराफेरी करने वाला खरीदी केंद्र प्रभारी बर्खास्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सीजी भास्कर, 09 मार्च। बलौदाबाजार जिले में धान…

Dhamni ECO Tourism Village
Dhamni ECO Tourism Village : ईको-पर्यटन ग्राम धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के नए अवसर

सीजी भास्कर, 09 मार्च। छत्तीसगढ़ में ईको-पर्यटन को…

Kanker Forest Department Action
Kanker Forest Department Action : कांकेर में अवैध शिकार पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, जंगली सुअरों का मांस और जीवित जानवर बरामद

सीजी भास्कर, 09 मार्च। छत्तीसगढ़ के कांकेर वनमंडल…

Lakshmi Verma Rajya Sabha Member
Lakshmi Verma Rajya Sabha Member : नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने CM विष्णु देव साय से की मुलाकात, मिली शुभकामनाएं

सीजी भास्कर, 09 मार्च। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु…

You Might Also Like

Bihar Cricket Match Violence
अपराधदेश-दुनिया

Bihar Cricket Match Violence : टीम इंडिया का विकेट गिरने पर जश्न मनाना पड़ा भारी, भीड़ की पिटाई से युवक की मौत

09/03/2026
Jaishankar Rajya Sabha Statement
देश-दुनिया

Jaishankar Rajya Sabha Statement : मिडिल ईस्ट तनाव पर राज्यसभा में बोले एस. जयशंकर, कहा – स्थिति पर PM मोदी की लगातार नजर

09/03/2026
Bihar Youth Found Dead House
अपराधदेश-दुनिया

Bihar Youth Found Dead House : तीन दिन से बंद था घर, दरवाजा खुलते ही मिला युवक का शव, पिता अचेत हालत में पाए गए

09/03/2026
Hyundai Verna 2026 Price India
देश-दुनिया

Hyundai Verna 2026 Price India : ₹10.98 लाख से शुरू हुई नई Hyundai Verna, डिजाइन और टेक्नोलॉजी में बड़े अपडेट

09/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?