CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, छगन भुजबल ने ली मंत्री पद की शपथ

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, छगन भुजबल ने ली मंत्री पद की शपथ

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 मई। महाराष्ट्र में आज महायुति सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एनसीपी अजित गुट के कद्दावर नेता छगन भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ली।

Contents
  • मंत्रिमंडल में जगह न मिलने पर जताई थी नाराजगी
  • सरकार को उनके अनुभव से मिलेगा लाभ- एकनाथ शिंदे

छगन भुजबल को एनसीपी अजित गुट के कोटे से धनंजय मुंडे की जगह मंत्री बनाया गया है। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहे।

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद छगन भुजबल ने कहा, "विभाग को लेकर कोई मतभेद नहीं है, जो भी विभाग मिलेगा, उसकी जिम्मेदारी संभालेंगे. खास विभाग की कोई लालसा नहीं है। साल 1991 से लेकर मंत्री बनता आया हूं। लगभग सभी मंत्रालय संभाले हैं। मेरे पास गृह विभाग भी रहा है।"

मंत्री छगन भुजबल ने कहा, “ऑल इज वेल। मैं मुख्यमंत्री फडणवीस, अजित पवार, एकनाथ शिंदे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल का आभारी हूं। जब अंत अच्छा होता है तो सब ठीक होता है।”

मंत्रिमंडल में जगह न मिलने पर जताई थी नाराजगी

दरअसल, दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा की गई मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिलने पर छगन भुजबल ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी। अब उनकी वापसी धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद हो रही है। मुंडे ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर मार्च 2025 में खाद्य व आपूर्ति मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि, उनके सहयोगी वाल्मीकि कराड का नाम बीड सरपंच देशमुख हत्या मामले में नाम सामने आने के बाद इस्तीफा दिया था।

सरकार को उनके अनुभव से मिलेगा लाभ- एकनाथ शिंदे

एनसीपी नेता छगन भुजबल के महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, “छगन भुजबल पहले भी मंत्री रह चुके हैं। वह विभिन्न विभागों का नेतृत्व कर चुके हैं। वह एक अनुभवी राजनेता हैं। मैं, उन्हें बधाई देता हूं। राज्य सरकार को उनके अनुभव से काफी लाभ मिलेगा।”

The accused who robbed Dharamlal Kaushik’s mobile phone was arrested : बाइक समेत माल बरामद
FIR in Nursing Council scam : निलंबित रजिस्ट्रार समेत 6 के खिलाफ नर्सिंग काउंसिल घोटाले में FIR
छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग ने किया 34 डॉक्टर्स का ट्रांसफर, देखिए सूची
Dry Cough Remedy : सर्दियों में बढ़ी सूखी खांसी: नमक–शहद का आसान घरेलू नुस्खा तुरंत देगा राहत
थाना में जब्त शराब का पैग बना पी गए पुलिस वाले, जो बच गई उसे बेच दिया, जांच बाद महिला सहित 7 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lionel Messi World Cup Record : FIFA World Cup में रचा एक और बड़ा रिकॉर्ड

Lionel Messi World Cup Record

Mana Area Demolition : प्रशासन की बेदखली कार्रवाई शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

Mana Area Demolition

Chhattisgarh Monsoon : मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ को किया कवर, सरगुजा में आकाशीय बिजली से 3 की मौत

Chhattisgarh Monsoon

Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India : बंगाल से कश्मीर तक 26 राज्यों में मानसून पहुंचा

Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India

Sarangarh Ganja Smuggling Busted : इमली की आड़ में हो रही थी गांजे की तस्करी

Sarangarh Ganja Smuggling Busted

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?