CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Supreme Court Orders Teachers Promotion : सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 1,378 शिक्षकों की पदोन्नति की उम्मीदें फिर जगीं

Supreme Court Orders Teachers Promotion : सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 1,378 शिक्षकों की पदोन्नति की उम्मीदें फिर जगीं

By Newsdesk Admin
25/10/2025
Share
Air India Crash Supreme Court
Air India Crash Supreme Court

सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश (Supreme Court Orders Teachers Promotion) से प्रदेश के 1,378 शिक्षकों की उम्मीदें एक बार फिर जाग गई हैं। दरअसल, देशभर के हाई कोर्ट में सुरक्षित रखे गए फैसलों पर अब अनिश्चितकालीन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि सुरक्षित रखे गए फैसलों पर तीन महीने के भीतर निर्णय सुनाना अनिवार्य होगा। इस ऐतिहासिक आदेश से राज्य के 1,378 व्याख्याताओं की उम्मीदें फिर से जाग उठीं, जो वर्षों से प्राचार्य पदोन्नति के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Orders Teachers Promotion) की डिवीजन बेंच में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह ने हाल ही में एक याचिका की सुनवाई के बाद देशभर के हाई कोर्ट को दिशा-निर्देश जारी किए। आदेश में कहा गया कि सुरक्षित रखे गए फैसलों पर अधिकतम तीन माह में निर्णय देना होगा। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि यदि किसी मामले में केवल कार्यकारी भाग का निर्णय सुनाया गया है, तो पांच दिनों के भीतर इसके कारणों का उल्लेख करना अनिवार्य होगा। हाई कोर्ट को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि रिजर्व फार आर्डर कब सुरक्षित रखा गया, फैसला कब सुनाया गया और इसे वेबसाइट पर कब अपलोड किया गया।

इस आदेश का सीधा असर छत्तीसगढ़ के 1,378 व्याख्याताओं पर पड़ेगा, जिनकी पदोन्नति का मामला लंबे समय से हाई कोर्ट में लंबित है। राज्य सरकार ने शिक्षकों के प्रमोशन के लिए ई और टी संवर्ग बनाया था। जहां ई संवर्ग के व्याख्याताओं को पहले ही प्राचार्य पद पर पदोन्नति मिल चुकी है, वहीं टी संवर्ग के शिक्षकों का मामला अब भी अटका हुआ है। इनमें कई ऐसे व्याख्याता हैं जो रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार हर माह लगभग 25 से 30 व्याख्याता सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

झारखंड हाई कोर्ट में क्रिमिनल अपील का फैसला तीन साल तक सुरक्षित रखा गया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि इतने लंबे समय तक फैसला सुरक्षित रखना न्याय में देरी है, जो अस्वीकार्य है। इसी मामले से प्रेरित होकर सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के हाई कोर्ट को स्पष्ट गाइडलाइन जारी की है।

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि हाई कोर्ट को अपनी मौजूदा प्रणाली में बदलाव कर पारदर्शिता सुनिश्चित करनी होगी। इसमें यह दर्ज किया जाएगा कि निर्णय कब सुरक्षित रखा गया, कितने दिन बाद सुनाया गया और वेबसाइट पर कब अपलोड हुआ। इससे जनता और याचिकाकर्ताओं को पूरी प्रक्रिया की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। 1,378 व्याख्याताओं की याचिका लंबे समय से कोर्ट में लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब उन्हें उम्मीद है कि फैसला जल्द आएगा और प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी होगी।

Fake WhatsApp Scam : फर्जी WhatsApp से खतरा, Meta का अलर्ट, सावधान नहीं हुए तो बैंक अकाउंट हो सकता है खाली
भूतड़ी अमावस्या : बुरी आत्माओं से मुक्ति के लिए स्नान, MP के घाटों पर उमड़ी भीड़, कहीं कपड़े-जूते छोड़ने की परंपरा, तो कहीं तलवार से पूजा
Bike Stunt Fine India : एक ही स्कूटी पर सात लड़कों का खतरनाक स्टंट, पुलिस ने ठोका 21 हजार का जुर्माना
बाईक पर घूम कर 100-100 रूपये में नशीला इंजेक्शन बेच रहा आरोपी हनुमान मंदिर के पास गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
Delhi Blast Investigation: कश्मीर की बेचैनी लाल किले के सामने गूंज उठी, महबूबा ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Facebook Marriage Promise Case
Facebook Marriage Promise Case : फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाने का आरोप; युवक गिरफ्तार

Facebook Marriage Promise Case :पुलिस के मुताबिक, पूछताछ…

Woman Fired After Joining
Woman Fired After Joining : जॉइनिंग के 4 घंटे बाद ही महिला को नौकरी से निकाला !

Woman Fired After Joining :दावा है कि लंच…

AI Safety Rules Warning
AI Safety Rules Warning : AI के बढ़ते प्रभाव पर चेतावनी, विशेषज्ञों ने कहा- मजबूत नियम नहीं बने तो मानवता के लिए बढ़ सकता है खतरा

AI Safety Rules Warning :ऑस्ट्रेलिया में कई स्वास्थ्य…

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग, अटॉर्नी जनरल से मांगी अनुमति

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक…

Asian Games 2026 India Medals
Asian Games 2026 India Medals : एशियन गेम्स 2026: भारत के खाते में मेडल की झड़ी, स्कीट टीम ने फाइनल में बनाई जगह

Asian Games 2026 India Medals : भारत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?