CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘आंध्र प्रदेश के सद्दाम हुसैन हैं जगन मोहन रेड्डी’, किसने कर दी इराक के तानाशाह से तुलना?

‘आंध्र प्रदेश के सद्दाम हुसैन हैं जगन मोहन रेड्डी’, किसने कर दी इराक के तानाशाह से तुलना?

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share

आंध्र प्रदेश , 20 मार्च 2025 :

आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की तुलना इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन से की है. उन्होंने विशाखापत्तनम में रुशिकोंडा पहाड़ी पर पर्यटन विभाग के छोटे विला को महल में तब्दील करने के लिए किया गया है. मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) जगन मोहन रेड्डी ने ‘सोचा था कि वह 30 साल तक सत्ता में रहेंगे’, जिसके कारण उन्होंने महल का निर्माण कराया और पर्यटकों को समुद्र तट के सुंदर दृश्यों से वंचित कर दिया.

लोकेश ने बुधवार (19 मार्च, 2025) रात पीटीआई-वीडियो से कहा, ‘जगन मोहन रेड्डी को विश्वास था कि वह 30 साल तक सत्ता में रहेंगे और वह आंध्र के सद्दाम हुसैन हैं, इसलिए उन्होंने इसे एक विशाल महल में तब्दील कर दिया. उन्होंने तीन भव्य इमारतें बनवाईं -एक अपने लिए और दो अपनी बेटियों के लिए- साथ ही अपनी पत्नी के लिए एक विशेष कैंप ऑफिस भी बनवाया.’

इराक के पूर्व तानाशाह, भव्य महल बनवाने और आलीशान जीवनशैली के लिए जाने जाते थे. नार लोकेश ने यह टिप्पणी विजयवाड़ा के पास एक ऑटोमोबाइल विनिर्माण संयंत्र के उद्घाटन के मौके पर की. नारा लोकेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि जगन मोहन रेड्डी की ओर से कराये गए निर्माण में बड़े हॉल, विशाल कमरे, महंगे इतालवी संगमरमर और आलीशान फिटिंग शामिल हैं, जो सभी सार्वजनिक धन से वित्त पोषित हैं. उन्होंने आरोप लगाया, ‘इसके अलावा, उनके (रेड्डी) 1,000 सुरक्षाकर्मियों के लिए एक विशाल घर बनाया गया था, क्योंकि जगन हमेशा डर में रहते थे.’

नारा लोकेश ने कहा, ‘आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम (APTDS) ने उक्त महल पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इसके निर्माण के लिए एक खूबसूरत पहाड़ी को नुकसान पहुंचाने के लिए 200 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. जुर्माने के साथ कुल लागत 700 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.’

उन्होंने कहा, ‘यह सब सिर्फ चार लोगों के लिए है, जबकि उनकी (जगन की) मां और बहन को परिवार से बाहर रखा गया है. यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भी इतना भव्य आवास नहीं है.’

नाविक की चुभ गई बात, साहूकार ने नदी पर बनवा दिया पुल, 200 साल पुराने धरोहर के अस्तित्व पर मंडराया संकट
MD Drugs Sexual Exploitation : MD ड्रग्स, वीडियो ब्लैकमेलिंग और सामूहिक शोषण, ‘लव-ड्रग जाल’ का खुलासा
सोशल मीडिया की बदौलत एक बेटी को 14 साल बाद मिले लापता हुए पिता, “एक आस” NGO का जताया आभार, भावुक बेटी ने कहा “पिता का साया सर पर होना बहुत जरूरी”
Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग
भोपाल : दोस्त की शादी से लौटे युवक ने की आत्महत्या,कमरे में मिला टूटा मोबाइल, कारण अज्ञात, पुलिस कर रही जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor
Illegal Liquor : थानों में बदबू फैला रही 45 लाख की जब्त शराब नष्ट, हुआ विधिवत निस्तारण

दुर्ग जिले के विभिन्न थानों और चौकी क्षेत्रों…

TRIFED Empanelment
TRIFED Empanelment : धमतरी में जनजातीय कारीगरों के लिए बड़ा मौका, 21 अगस्त को लगेगा विशेष मेला, देश-विदेश के बाजार से जुड़ने का मिलेगा अवसर

धमतरी के जनजातीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और…

Chhattisgarh Hockey League : खेल मंत्री साव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में शुरू होगी हाकी लीग
Chhattisgarh Hockey League : खेल मंत्री साव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में शुरू होगी हाकी लीग

कामनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव…

Gariaband News
Gariaband News : गरियाबंद में प्रभारी मंत्री की सख्त चेतावनी, पीएम आवास में वसूली और अवैध रेत कारोबार पर कड़ा एक्शन

गरियाबंद में सोमवार को हुई जिला स्तरीय समीक्षा…

Sant Ravidas Jayanti : सीएम साय का बड़ा ऐलान, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार
Sant Ravidas Jayanti : सीएम साय का बड़ा ऐलान, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती  (Sant…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?