सीजी भास्कर 13 फ़रवरी। सरगुजा (मैनपाट) में 13 फरवरी 2026 को आयोजित मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Mainpat Festival CM Sai) ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि मैनपाट महोत्सव का आयोजन अब हर वर्ष तय तिथि पर किया जाएगा, ताकि इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाई जा सके।
500 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर क्षेत्र में करीब 500 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण (Mainpat Festival CM Sai) भी किया। इसके अलावा सीतापुर में नए बस स्टैंड के निर्माण की घोषणा कर उन्होंने स्थानीय लोगों को बड़ी सौगात दी।
संस्कृति और पहचान का मंच है महोत्सव
तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दो वर्ष पूर्व जब वे मैनपाट आए थे, तब की तुलना में अब यहां और अधिक भव्यता दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि मैनपाट महोत्सव केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और सभ्यता को देश-दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बाहर से आने वाले कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी बराबर अवसर दिया जाएगा।
‘मोदी की गारंटी जमीन पर उतर रही’
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में विकास निरंतर हो रहा है और सरकार अपने वादों को पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि
18 लाख आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है
8 लाख घरों में गृह प्रवेश हो चुका है
चरण पादुका योजना को फिर से शुरू किया गया
रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 42 हजार लोग अयोध्या जा चुके हैं
तीर्थ यात्रा योजना से 5 हजार लोग लाभान्वित हुए हैं
बस्तर को लेकर बड़ा दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अब तेजी से नक्सल (Mainpat Festival CM Sai) मुक्त हो रहा है। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई चल रही है। उन्होंने कहा कि अब बस्तर में विकास की गंगा बह रही है और आने वाले समय में वहां की तस्वीर पूरी तरह बदलेगी।
मनोज तिवारी ने सराहा मैनपाट
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा सांसद और भोजपुरी लोक कलाकार मनोज तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संपदा और संस्कृति दोनों से समृद्ध है। मैनपाट की आबोहवा और प्राकृतिक विशेषताएं इसे देश-दुनिया में पहचान दिला सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि यहां पर्यटन का सुनियोजित विकास किया जाए तो मैनपाट अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बन सकता है।
पर्यटन का नया केंद्र बनता मैनपाट
मैनपाट महोत्सव के जरिए सरकार ने साफ संकेत दे दिया है कि सरगुजा और मैनपाट को पर्यटन के नक्शे पर मजबूती से स्थापित किया जाएगा। प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और विकास योजनाओं के साथ मैनपाट अब सिर्फ हिल स्टेशन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास का प्रमुख केंद्र बनने की ओर बढ़ रहा है।




