CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ड्रग्स केस में मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं, पूर्व मंत्री 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, 540 करोड़ के लेनदेन का आरोप

ड्रग्स केस में मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं, पूर्व मंत्री 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, 540 करोड़ के लेनदेन का आरोप

By Newsdesk Admin 26/06/2025
Share

सीजी भास्कर 27 जून। ड्रग मनी मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Contents
विजिलेंस को आय का कोई वैध स्त्रोत नहीं मिलाकार्रवाई पर शिरोमणि अकाली दल ने जताई नाराजगी

मजीठिया को पंजाब विजिलेंस ने गुरुवार (25 जून) को मोहाली कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी थी, जिसके बाद कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड मंजूर कर ली।

विजिलेंस विभाग को मजीठिया से पूछताछ और मामले की जांच के लिए 7 दिन का रिमांड मिली। इस मामले में मजीठिया की अगली पेशी 2 जुलाई को होगी।

पंजाब विजिलेंस ने 540 करोड़ के ड्रग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीते बुधवार (24 जून) को शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर से गिरफ्तार किया था।

सुबह 6:30 बजे से 12:30 बजे तक, विजिलेंस की टीम ने मजीठिया के घर की तलाशी ली। इस दौरान कई अहम दस्तावेज और सबूत भी जुटाए गए. विजिलेंस के प्रवक्ता के मुताबिक जांच के दौरान मजीठिया के ड्रग मनी और हवाला कारोबार से जुड़े होने के सबूत मिले हैं।

तलाशी के बाद विजिलेंस के एआईजी स्वर्णदीप सिंह के नेतृत्व में टीम मजीठिया को मोहाली ले गई थी।

विजिलेंस को आय का कोई वैध स्त्रोत नहीं मिला

विजिलेंस की कार्रवाई के बाद मजीठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उसके अनुसार 500 करोड़ रुपए से अधिक के लेनदेन की बात कही जा रही है। मजीठिया द्वारा 2007 से 2009 के बीच 161 करोड़ रुपए के नकद लेन-देन के दस्तावेज मिले हैं।

इस दौरान विदेशी फर्जी कंपनियों से 141 करोड़ रुपए की आय का खुलासा हुआ है और 194 करोड़ रुपए की संपत्ति खरीदी गई है। विजिलेंस को आय का कोई वैध स्रोत नहीं मिला है।

कार्रवाई पर शिरोमणि अकाली दल ने जताई नाराजगी

इधर शिरोमणि अकाली दल ने इस कार्रवाई का विरोध किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि सरकार ने बदले की राजनीति के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

वहीं मीडिया से बातचीत में मजीठिया ने कहा अगर एफआईआर दर्ज करनी थी तो नोटिस भेजा जा सकता था। उन्होंने कहा कि यह सब बदले की भावना से किया जा रहा है।

You Might Also Like

Bhilai निधन-बिल्किश बेगम

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

MLA Rikesh called to Delhi : विधायक रिकेश सेन दिल्ली बुलाए गए, चयनित 4 लोगों के साथ होंगे रवाना

भिलाई : दिव्यांगों के लिए ‘वरदान’ बन रही Shapath Foundation की हेल्पलाइन, 24 घंटे मिल रही है मदद

Newsdesk Admin 26/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai निधन-बिल्किश बेगम

सीजी भास्कर, 28 मार्च। सड़क 19 सेक्टर 2…

Vitamin B12 Deficiency Symptoms
Vitamin B12 Deficiency Symptoms : हर वक्त थकान रहती है? हो सकती है विटामिन B12 की कमी, जानें कैसे करें पूरी

सीजी भास्कर, 28 मार्च।  आज की भागदौड़ भरी…

Indian Railways Advertisement Ban
Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

सीजी भास्कर, 28 मार्च।  यात्रियों के सफर को…

MI vs KKR 2026
MI vs KKR 2026 : मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, किसका पलड़ा भारी?

सीजी भास्कर, 28 मार्च।  आईपीएल 2026 के शुरुआती…

Mahavir Jayanti Non Veg Ban
Mahavir Jayanti Non Veg Ban : रायपुर में 31 मार्च को नॉनवेज पर पूरी रोक, महावीर जयंती पर मटन-चिकन दुकानें रहेंगी बंद

सीजी भास्कर, 28 मार्च। राजधानी रायपुर में 31…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गसामाजिक

Bhilai निधन-बिल्किश बेगम

28/03/2026
Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीतिसामाजिक

MLA Rikesh called to Delhi : विधायक रिकेश सेन दिल्ली बुलाए गए, चयनित 4 लोगों के साथ होंगे रवाना

28/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?