CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अमेरिकी नीति में बड़ा बदलाव: फिलिस्तीनी राष्ट्र अब लक्ष्य नहीं, मुस्लिम देश दें जमीन – इजरायली राजदूत का चौंकाने वाला बयान

अमेरिकी नीति में बड़ा बदलाव: फिलिस्तीनी राष्ट्र अब लक्ष्य नहीं, मुस्लिम देश दें जमीन – इजरायली राजदूत का चौंकाने वाला बयान

By Newsdesk Admin
11/06/2025
Share

सीजी भास्कर 11 जून इजरायल में अमेरिका के राजदूत माइक हक्काबी ने स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र के संबंध में एक ऐसी टिप्पणी की है जिसे विश्लेषक अमेरिका की मध्य-पूर्व नीति में बड़ा बदलाव मान रहे हैं. हक्काबी ने कहा है कि स्वतंत्र फिलिस्तीनी राष्ट्र अमेरिकी विदेश नीति का लक्ष्य नहीं है. हक्काबी ने यह भी कहा है कि दुनिया के मुस्लिम देशों के पास बहुत जमीन है और उन्हें ही फिलिस्तीनी राष्ट्र के लिए अपनी जमीन दे देनी चाहिए.

अमेरिकी राजदूत माइक हक्काबी के दो इंटरव्यू सामने आए हैं जिसमें उन्होंने यह बातें कही हैं. ब्लूमबर्ग के एक इंटरव्यू में जब हक्काबी से पूछा गया कि क्या फिलिस्तीनी राष्ट्र अब भी अमेरिकी नीति का लक्ष्य है, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘मुझे ऐसा नहीं लगता.’वहीं, बीबीसी के साथ एक अन्य इंटरव्यू में हक्काबी ने कहा कि इजरायल से इस बात की अपेक्षा नहीं की जानी चाहिए कि वो फिलिस्तीनी राष्ट्र के लिए जमीन छोड़े बल्कि मुस्लिम देशों को अपनी जमीन देकर फिलिस्तीनी राष्ट्र का निर्माण करना चाहिए.हक्काबी ने कहा, ‘मुस्लिम देशों को भविष्य का फिलिस्तीनी राष्ट्र बनाने के लिए अपनी कुछ जमीन दे देनी चाहिए. इजरायल ने जितनी जमीन पर नियंत्रण स्थापित किया है, उसकी तुलना में मुस्लिम देशों के पास 644 गुना ज्यादा जमीन है. इसलिए, अगर फिलिस्तीनी राष्ट्र बनाने की इच्छा है तो कोई तो ऐसा होगा जो कहेगा कि हम अपनी जमीन देना चाहते हैं

.’माइक हक्काबी पहले अर्कांसस राज्य के गवर्नर थे जिन्हें ट्रंप ने इजरायली राजदूत नियुक्त किया है. ट्रंप अपने पहले कार्यकाल में फिलिस्तीन के लिए अलग राष्ट्र की मांग को लेकर अधिक मुखर थे. अलग फिलिस्तीनी राष्ट्र अमेरिका की मध्य-पूर्व नीति का अहम हिस्सा भी रहा है लेकिन अपने दूसरे कार्यकाल में ट्रंप इसे लेकर इच्छुक नहीं दिखते और उनके डिप्लोमैट की टिप्पणियां इस बात का सबूत हैं.टू-स्टेट सॉल्यूशन में इजरायल कब्जे वाले पश्चिमी तट और गाजा में एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राष्ट्र की बात कही गई है जिसकी राजधानी पूर्वी यरुशलम होगी. अरब बहुल यरुशलम को इजरायल पहले ही अपनी राजधानी घोषित कर चुका है और टू-स्टेट सॉल्यूशन के मुताबिक, फिलिस्तीनी राष्ट्र की राजधानी भी पूर्वी यरुशलम ही होगी.

हक्काबी की टिप्पणी पर क्या बोला अमेरिकी विदेश मंत्रालयहक्काबी की टिप्पणी पर जब अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राजदूत अपने कहे के लिए खुद जिम्मेदार हैं और मध्य-पूर्व में अमेरिकी नीति की जिम्मेदारी राष्ट्रपति पर है.इस महीने के आखिर में फ्रांस और सऊदी राजनयिक संयुक्त राष्ट्र में गाजा पर एक सम्मेलन की मेजबानी करने वाले हैं. इस सम्मेलन का मकसद फिलिस्तीनी राष्ट्र के लिए एक रोडमैप तैयार करना होगा. हक्काबी ने आगामी सम्मेलन को अनुचित करार दिया.

लेकिन यह नहीं बताया कि भविष्य में फिलीस्तीनी राष्ट्र कहां स्थापित किया जा सकता है या अमेरिका ऐसे प्रयास का समर्थन करेगा या नहीं. उन्होंने आगामी सम्मेलन की आलोचना करते हुए कहा, ‘युद्ध के बीच में यूरोपीय देशों का फिलिस्तीनी राष्ट्र पर बात करना पूरी तरह से गलत है. इससे इजरायल और कम सुरक्षित हो जाएगा.’इजरायल टू-स्टेट सॉल्यूश का विरोध करता है. उसका कहना है फिलिस्तीनियों के साथ विवाद समाधान वार्ता के लिए फिलिस्तीनी राष्ट्र की मांग शर्त नहीं होना चाहिए. ट्रंप के राजदूत हक्काबी भी इजरायल के कब्जे और क्षेत्र के प्रसार वाली नीतियों के प्रबल समर्थक रहे हैं. वो इजरायल के कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर स्थायी इजरायली नियंत्रण चाहते हैं.

पीटीजेड कैमरों से रखी जाएगी महाकाल सवारी मार्ग की निगरानी..
कानपुर पुलिस की किरकिरी, हेयर ट्रांसप्लांट कांड की आरोपी डॉ. अनुष्का तिवारी ने किया सरेंडर
Job Notification 2026 Chhattisgarh: नए साल में ‘पहले आओ-पहले पाओ’ तर्ज पर नौकरी, 12वीं पास को ₹23 हजार तक सैलरी
जनता रहें अलर्ट, प्रशासन बाढ़-बारिश में सुविधाओं पर दें ध्यान… CM मोहन यादव ने की अपील
कार सवार बदमाशों ने दो बहनों पर किया हमला, 10 दिन तक करते रहे पीछा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Women Empowerment India
Women Empowerment India : रूप कुमारी चौधरी बोलीं- महिलाओं को मिल रहा आगे बढ़ने का अवसर

Women Empowerment India : इसे देश की प्रगति…

Chhattisgarh BJP Cell Appointments : छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन विस्तार, 15 प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा

Chhattisgarh BJP Cell Appointments :पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों…

Truck Dispute Murder Case
Truck Dispute Murder Case : जांजगीर में एक्सीडेंट नहीं, दोस्त की हत्या थी; ट्रक विवाद में पीटकर मारा

Truck Dispute Murder Case : पुलिस फरार दूसरे…

BJYM वैशाली नगर मंडल कार्यकारिणी घोषित
वैशाली नगर भाजयुमो मंडल कार्यकारिणी : अर्पित की टीम में युवाओं को जिम्मेदारी

vaishali-nagar-bjym-mandal-karyakarini-arpit-tiwari

Railway Train Timing Change
Railway Train Timing Change : रेलवे ने बदला 6 ट्रेनों का समय, मालतीपाटपुर से होंगी रवाना

Railway Train Timing Change : रेलवे का कहना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?