CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद

रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद

By Newsdesk Admin
13/05/2026
Share

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपए नकद, नोट गिनने की मशीन, मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 3 लाख 86 हजार 300 रुपए की संपत्ति जब्त की है।

जानकारी के मुताबिक 26 अप्रैल को साइबर सेल, कोतवाली और घरघोड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर और घरघोड़ा क्षेत्र में ऑनलाइन IPL सट्टा नेटवर्क पर एक साथ दबिश दी थी। कार्रवाई में सोनू देवांगन, हर्षित देवांगन, भरत गोयल, गौतम भोजवानी, लक्ष्मीनारायण सिदार और सागर गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई थी।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रायगढ़ के खाईवाल करण चौधरी और जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार के इशारे पर पूरे नेटवर्क के संचालन की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल इनपुट, कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड और फाइनेंशियल एनालिसिस के जरिए पूरे सिंडिकेट की जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि करण चौधरी रायगढ़, सक्ती, रायपुर, बिलासपुर से लेकर दिल्ली तक फैले नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा था। सट्टे से कमाई गई रकम को कारोबारी चैनलों, पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर के माध्यम से कैश डंप कर हवाला नेटवर्क से ट्रांसफर किया जाता था।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कृष्ण प्राइड टावर निवासी पुष्कर अग्रवाल और उसके पिता सुनील अग्रवाल ब्लैक मनी को हवाला के जरिए व्हाइट करने का काम करते थे। पुलिस ने फ्लैट में छापेमारी कर सुनील अग्रवाल के पास से 50 लाख रुपए नकद, नोट गिनने की मशीन और मोबाइल फोन बरामद किया। वहीं पुष्कर अग्रवाल के कब्जे से 52 लाख 60 हजार रुपए नकद और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।

जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी अपने निजी बैंक खातों के बजाय कर्मचारियों, परिचितों और सहयोगियों के बैंक अकाउंट व मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते थे ताकि जांच एजेंसियों से बचा जा सके।

पुलिस के अनुसार करण चौधरी के खिलाफ पहले से जुआ-सट्टा, मारपीट, रंगदारी, अपहरण और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। वहीं फरार आरोपी जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार की तलाश जारी है।

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में सट्टा, हवाला और संगठित आर्थिक अपराध से जुड़े किसी भी नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ED Investigation : किसानों के पैसे में गड़बड़ी पर सख्त हुए मंत्री रामविचार नेताम, 28 करोड़ मामले में अब ईडी करेगी जांच
State Bar Council Election Counting: 13 अक्टूबर से शुरू होगी वोटों की गिनती, 24 तक चलेगी प्रक्रिया
Hasdeo River Cows : हसदेव किनारे 200 गायें कैद…! न चारा, न पानी, घायल हालत में तड़प रहीं बेजुबानें
डॉ कुलदीप सोलंकी होंगे “IMA” के नए अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन चुनाव में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का दबदबा
Illegal liquor racket busted in Dongargarh : MP की व्हिस्की जब्त, री-पैकिंग का खेल उजागर, सरगना फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

बिलासपुर में तेज आंधी और बारिश से बदला मौसम, छत्तीसगढ़ में 4 दिन अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों…

Fuel Saving
Fuel Saving : बढ़ते ऊर्जा संकट के बीच मुख्यमंत्री साय का बड़ा संदेश, अब सरकारी गाड़ियों में भी दिखेगा बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा…

Vijay CM
Vijay CM : मुख्यमंत्री बनते ही विजय का बड़ा फैसला, तीन साल बाद तमिलनाडु में फिर शुरू होंगे सुबह वाले शो

सीजी भास्कर, 13 मई। चेन्नई में नई सरकार…

IPL 2026
IPL 2026 : रायपुर में आज बदलेगा ट्रैफिक का पूरा हाल, मैच देखने निकलने से पहले जान लें कौन सा रास्ता रहेगा आसान

सीजी भास्कर, 13 मई। नवा रायपुर में आज…

Fuel Saving : बढ़ते संकट के बीच मुख्यमंत्री साय ने लिया बड़ा फैसला, अब काफिले में दिखेगा बड़ा बदलाव

सीजी भास्कर, 13 मई। रायपुर में बुधवार को…

You Might Also Like

ED Raid Liquor Scam Chhattisgarh
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

ED Raid Liquor Scam Chhattisgarh : 13 ठिकानों पर दबिश, 5.39 करोड़ का सोना-कैश बरामद, दिग्गजों पर ईडी ने कसा शिकंजा

03/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Education Scam Kabirdham : शिक्षा विभाग में 218 करोड़ की गड़बड़ी, दो कर्मचारी निलंबित

31/01/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीति

खुर्सीपार की जनता का हमदर्द बनने का दिखावा न करें विधायक देवेन्द्र, OMG ये क्यों बोल गए निगम के Ex सभापति….

14/04/2025
Chhattisgarh Violence
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Violence : जांजगीर-चांपा में ‘सरप्राइज’ के बहाने 6वीं के छात्र का गला रेतने की कोशिश, दो आरोपी युवक गिरफ्तार

09/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?