CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Makar Sankranti 2026 Rashifal : मकर संक्रांति से शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय, शुक्र देव करेंगे शक्तिशाली गोचर

Makar Sankranti 2026 Rashifal : मकर संक्रांति से शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय, शुक्र देव करेंगे शक्तिशाली गोचर

By Newsdesk Admin 06/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 6 जनवरी। मकर संक्रांति को उत्तर भारत में अत्यंत पावन और महत्वपूर्ण पर्व (Makar Sankranti 2026 Rashifal) माना जाता है, जिसे हर साल श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की उपासना की जाती है और उन्हें गुड़, खिचड़ी, तिल, रेवड़ी अर्पित की जाती है। पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी, लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले शुक्र देवता का विशेष गोचर होने जा रहा है, जिसका असर कई राशियों पर साफ तौर पर दिखाई देगा।

Contents
वृषभ राशि(Makar Sankranti 2026 Rashifal) तुला राशिमीन राशि

पंचांग के मुताबिक 13 जनवरी 2026 को सुबह 4 बजे शुक्र देवता मकर राशि (Makar Sankranti 2026 Rashifal) में प्रवेश करेंगे। यह गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शक्तिशाली माना जा रहा है। शुक्र को सुख, वैभव, प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक ग्रह कहा जाता है। ऐसे में इस गोचर के बाद कुछ राशियों के लिए अच्छा समय शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।

वृषभ राशि

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शुक्र का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इस दौरान जिन कार्यों में आप पूरे मन से मेहनत करेंगे, उनमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। लंबे समय से किए जा रहे प्रयास अब परिणाम देने लगेंगे। निजी जीवन में भी सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी और करीबी लोगों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। स्वास्थ्य को लेकर जो परेशानियां पिछले कुछ समय से बनी हुई थीं, उनमें भी राहत मिलने के संकेत हैं।

(Makar Sankranti 2026 Rashifal) तुला राशि

मकर संक्रांति पर शुक्र ग्रह का गोचर तुला राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। वर्ष 2025 में अगर आपकी कोई इच्छा या योजना अधूरी रह गई थी, तो अब उसके पूरे होने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार के साथ संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे और आपसी समझ बेहतर होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, वे किसी मित्र के साथ मिलकर नया काम शुरू करने या नई दिशा में आगे बढ़ने का मन बना सकते हैं। सेहत के लिहाज से यह समय सामान्य और संतुलित रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति और शुक्र का यह गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। धन संबंधी लाभ मिलने के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। घर की कुछ पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के अवसर बढ़ेंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। भविष्य की योजनाओं को लेकर आप अधिक सक्रिय रहेंगे। संपत्ति या पुराने निवेश से लाभ मिलने की भी संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में किसी बड़ी चिंता के संकेत नहीं हैं।

You Might Also Like

Lunar Eclipse Sutak Kaal 2026: चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल कब शुरू होगा, किन कामों पर लगेगी रोक

Narasimha Dwadashi Vrat Katha : नरसिंह द्वादशी व्रत कथा: भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और हिरण्यकशिपु के अंत की दिव्य गाथा

Anti Conversion Drive Pandariya : संस्कृति गौरव सम्मेलन में 165 लोगों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया स्वागत

Avimukteshwaranand News : पॉक्सो एक्ट के तहत अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR, नाबालिगों के यौन शोषण के आरोपों से बढ़ीं मुश्किलें

Mahashivratri Durg Bhilai: शिवनाथ सरोवर से उठेगा भक्ति का उजास, शहर बनेगा उत्सव-नगरी

Newsdesk Admin 06/01/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Contaminated Water Raipur: सीवरेज मिक्स पानी से कमल विहार में हाहाकार, घरों तक पहुंचा बदबूदार पेयजल

Contaminated Water Raipur: रायपुर के कमल विहार सेक्टर-8…

Cow Dragging Viral Video NH-130: बोदरी-तिफरा रोड पर इंसानियत को झकझोरता दृश्य, मृत गौवंश को ई-ऑटो से घसीटा गया

Cow Dragging Viral Video NH-130 : बिलासपुर जिले…

Drunk Driving Night Drive Raipur: होली से पहले रायपुर की सड़कों पर नाइट-चेकिंग, 3 घंटे में 154 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े

Drunk Driving Night Drive Raipur : होली के…

Lunar Eclipse Sutak Kaal 2026: चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल कब शुरू होगा, किन कामों पर लगेगी रोक

Lunar Eclipse Sutak Kaal 2026 : फाल्गुन माह…

CG Real Estate Guideline Rates: छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइन दरों से रियल एस्टेट को नई दिशा

CG Real Estate Guideline Rates : रायपुर से…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनियाधर्म

Lunar Eclipse Sutak Kaal 2026: चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल कब शुरू होगा, किन कामों पर लगेगी रोक

28/02/2026
धर्म

Narasimha Dwadashi Vrat Katha : नरसिंह द्वादशी व्रत कथा: भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और हिरण्यकशिपु के अंत की दिव्य गाथा

27/02/2026
छत्तीसगढ़धर्मसामाजिक

Anti Conversion Drive Pandariya : संस्कृति गौरव सम्मेलन में 165 लोगों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया स्वागत

23/02/2026
अपराधदेश-दुनियाधर्मसामाजिक

Avimukteshwaranand News : पॉक्सो एक्ट के तहत अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR, नाबालिगों के यौन शोषण के आरोपों से बढ़ीं मुश्किलें

22/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?