CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Malaysia Karate Cup 2026 : भिलाई के बच्चों ने विदेश में बजाया भारत का डंका

Malaysia Karate Cup 2026 : भिलाई के बच्चों ने विदेश में बजाया भारत का डंका

By Newsdesk Admin
23/04/2026
Share
Malaysia Karate Cup 2026
Malaysia Karate Cup 2026

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल : छत्तीसगढ़ के भिलाई के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। मलेशिया में आयोजित 15वें साइलेंट नाइट इंटरनेशनल कराटे कप 2026 (Malaysia Karate Cup 2026) में अल्टीमेट कराटे डू एकेडमी के 6 बच्चों ने भाग लेकर कई पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 17 से 19 अप्रैल के बीच कुआलालंपुर के टीटी वंग्सा स्टेडियम में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता (Malaysia Karate Cup 2026) में छत्तीसगढ़ से सिर्फ भिलाई के इन 6 खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया और बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। खिलाड़ियों की मेहनत और आत्मविश्वास का नतीजा रहा कि उन्होंने मजबूत विदेशी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए पदक हासिल किए।

11-12 वर्ष आयु वर्ग की -40 किलोग्राम कैटेगरी में श्रेयांश ठाकुर ने श्रीलंका, इंडोनेशिया, सिंगापुर और मलेशिया के खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड मेडल जीता। उनका यह प्रदर्शन (Malaysia Karate Cup 2026) में भारत के लिए गौरवपूर्ण क्षण साबित हुआ। वहीं 8-9 वर्ष आयु वर्ग की +25 किलोग्राम कैटेगरी में दक्ष शर्मा ने मलेशिया, श्रीलंका, सिंगापुर और इंडोनेशिया के खिलाड़ियों को हराते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

इसी तरह 16-17 वर्ष आयु वर्ग की +76 किलोग्राम कैटेगरी में श्लोक पंडित ने इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर के खिलाड़ियों को पराजित कर सिल्वर मेडल हासिल किया। टीम कुमिते स्पर्धा में श्रेयांश ठाकुर, दक्ष शर्मा और दर्श वर्मा की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ को एक और उपलब्धि दिलाई। यह सफलता में टीम भावना और तालमेल का बेहतरीन उदाहरण रही।

जूनियर वर्ग की टीम कुमिते में काव्यांश कटारिया ने सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि आदित्य हेमंत साहू ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि वे पदक जीतने से चूक गए। फिर भी उनका प्रयास में सराहनीय रहा।

इन सभी खिलाड़ियों को तैयार करने में कोच सेंसाई सागर साहू (WKF 4th दान ब्लैक बेल्ट) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्हें इस प्रतियोगिता में भारत के कोच के रूप में भी चयनित किया गया। वे पिछले चार वर्षों से इन खिलाड़ियों को लगातार प्रशिक्षण दे रहे हैं।

कोच सागर साहू ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि छोटे राज्य से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और CGKDA के वर्किंग प्रेसिडेंट रेंशी बी.बी. नायडू के सहयोग को दिया।

भिलाई के इन बच्चों की उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। यह साबित करता है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से छोटे शहरों के खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

आज शाम 6 बजे बिलासपुर से रवाना होगी 14 कोच वाली अनरिजर्व महाकुंभ स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से 31 जनवरी, 5, 8, 15 फरवरी को भी महाकुंभ स्पेशल
Virat Kohli: “उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेला…” अनिल कुंबले ने बताया विराट कोहली के बाद इस खिलाड़ी को मिलना चाहिए नंबर-4 पर मौका
Vaishali Nagar Breaking 🛑 टमाटर लेकर घर-घर पहुंचे विधायक रिकेश, शहर को डेंगू और चिकनगुनिया से बचाने अनूठी पहल, कई कूलर में जमा गंदा पानी करवाया साफ, कहा – “कूलर साफ कर भेजें फोटो और ले जाएं एक किलो टमाटर”
भिलाई-चरोदा में वाहन की ठोकर से सड़क किनारे खेल रहे मासूम की मौत, मांडले परिवार में पसरा मातम
मात्र 600 रूपये के लेन-देन से हुआ विवाद, डंडे से पीट कर हत्या, 24 घंटे के भीतर दुर्ग पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Vijay Ajith Kumar Viral Video : सिल्वरस्टोन में अजित को देखते ही दौड़े विजय, लगाया गले, तृषा भी दिखीं, VIDEO वायरल
CM Vijay Ajith Kumar Viral Video : सिल्वरस्टोन में अजित को देखते ही दौड़े विजय, लगाया गले, तृषा भी दिखीं, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय (CM Vijay…

IND Vs AFG 2nd T20I : वरुण बाहर, अब वैभव या संजू! दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
IND Vs AFG 2nd T20I : वरुण बाहर, अब वैभव या संजू! दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला…

Pakistani Creams Alert India
Pakistani Creams Alert India : पाकिस्तानी क्रीम को लेकर भारत में बड़ा अलर्ट, दो प्रोडक्ट में तय सीमा से ज्यादा भारी धातु, इस्तेमाल से बचने की सलाह

भारत में बिक रही दो पाकिस्तानी कॉस्मेटिक क्रीम…

West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट
West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव (West Bengal By Election)…

Sakti Ambedkar Statue Damaged
Sakti Ambedkar Statue Damaged : सक्ती में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी हिरासत में

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?