CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MAMATA BANERJEE : मेडिकल छात्रा से गैंगरैप मामले में ममता दीदी बोलीं, मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया’

MAMATA BANERJEE : मेडिकल छात्रा से गैंगरैप मामले में ममता दीदी बोलीं, मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया’

By Newsdesk Admin
13/10/2025
Share
MAMATA BANERJEE
MAMATA BANERJEE

सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में शनिवार को एक मेडिकल छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले (MAMATA BANERJEE) को लेकर सियासत उबाल पर है। सत्ताधारी टीएमसी सरकार पर बीजेपी हमलावर है। इस घटना ने एक बार फिर से सरकार के सामने पश्चिम बंगाल की महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत संदर्भ में लिया गया है।

सीएम ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

सीएम ममता (MAMATA BANERJEE) ने अलीपुरद्वार में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस मुद्दे पर उनकी दी गई टिप्पणियों को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उनके शब्दों का गलत संदर्भ निकाला गया।

सीएम ममता बनर्जी (MAMATA BANERJEE) ने कहा, ‘दमदम हवाई अड्डे पर की गई मेरी टिप्पणियों को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। आप मुझसे एक सवाल पूछते हैं और जब मैं जवाब देती हूं, तो मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है और उनका गलत संदर्भ निकाला जाता है। मेरे साथ ऐसी घटिया राजनीति मत कीजिए।’ उन्होंने कहा, ‘दूसरों के विपरीत, मुझमें आपसे मिलकर सीधे बात करने की शालीनता है। दूसरे तो बस पहले से तय सवालों के जवाब देते हैं।’

बता दें, उत्तर बंगाल में रविवार को बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों का जायजा लेने के लिए जाने से पहले सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार का ऐसी घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं करने का रुख है।

सीएम ने कहा था, ‘यह एक स्तब्ध कर देने वाली घटना है। हमारा रुख ऐसे अपराधों को कतई बर्दाश्त न करने का है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अन्य की तलाश कर रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।’

दुर्गापुर गैंगरेप मामले पर पुलिस ने कही ये बात

बता दें, कोलकाता पुलिस ने शनिवार को कहा था कि दुर्गापुर में कुछ लोगों ने ओडिशा के बालासोर जिले के जलेश्वर की रहने वाली मेडिकल छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार की रात दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर हुई थी। जब द्वितीय वर्ष की छात्रा अपने एक दोस्त के साथ खाना खाने के लिए गई थी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (MAMATA BANERJEE) ने कहा था, ‘वह एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही है। इसकी जिम्मेदारी किसकी है? वह रात के 12:30 बजे बाहर कैसे आई? छात्रावास में रहने वाले छात्रों, खासकर जो बाहर से पश्चिम बंगाल में पढ़ाई करने आए हैं, उनसे छात्रावास के नियमों का पालन करने की उम्मीद की जाती है। हालांकि, उन्हें जहां चाहे वहां जाने का मौलिक अधिकार है, लेकिन उन्हें देर रात बाहर निकलने से बचना चाहिए।’

मुख्यमंत्री (MAMATA BANERJEE) ने कहा, ‘पीड़िता जिस संस्थान की छात्रा है, वह (संस्थान) भी इस घटना के लिए जिम्मेदार है। निजी कॉलेजों को अपने परिसरों के भीतर और आसपास सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। पुलिस हर व्यक्ति की आवाजाही पर नजर नहीं रख सकती है। अधिकारियों को नहीं पता होता कि रात में कौन घर से निकल रहा है और वे हर घर के बाहर पहरा नहीं दे सकते हैं।’

दुष्कर्म की घटनाओं पर अन्य राज्यों को घेरा

उन्होंने बिहार, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में इसी तरह की घटनाएं होने का जिक्र करते हुए कुछ चुनिंदा राज्यों में ही ऐसे अपराधों के खिलाफ आक्रोश पर सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम ऐसी सभी घटनाओं की निंदा करते हैं, चाहे वे कहीं भी हों। हमने बिहार, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में ऐसे कई मामले देखे हैं। बंगाल में हमारा ऐसे अपराधों को कतई बर्दाश्त नहीं करने का रुख है। हम इन्हें बहुत गंभीरता से लेते हैं।’

पोस्टर जारी कर भाजपा ने कांग्रेस के तीनों राज्यसभा सदस्यों को बताया लापता, तंज करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ियों का हक मारने वाले सांसद कहां है गायब
Rajnath Singh Morocco Visit : अफ्रीका में भारत की पहली रक्षा फैक्ट्री का होगा उद्घाटन, जानें क्यों ऐतिहासिक है यह दौरा
Responsibility of Aurangabad : बिहार में दूसरे चरण के लिए MLA रिकेश को औरंगाबाद में मिली जवाबदारी, आज शाम भिलाई से होंगे रवाना
Bihar Election Exit Poll : एक बार लहराएगा सुशासन बाबू की सरकार का परचम, एग्जिट पोल के नतीजों को BJP ने बताया एग्जैक्ट
मुजफ्फरनगर: बत्ती बुझाई और चलाने लगे डंडे-पत्थर…पहले लड़की को छेड़ा, फिर शिकायत पर परिवार को पीटा- Video
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Supervisor Murder Case
Bilaspur Supervisor Murder Case : हथौड़े से हमला कर सुपरवाइजर की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Bilaspur Supervisor Murder Case : आसपास के लोगों…

Bhilai Online Fraud Case
Bhilai Online Fraud Case : ऑनलाइन ठगी की रकम निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Online Fraud Case : गिरफ्तारी के बाद…

Raigarh Ganja Smuggling Case
Raigarh Ganja Smuggling Case : पुलिस की घेराबंदी देख कार छोड़ भागे तस्कर, 3 बोरी गांजा बरामद होने की आशंका

Raigarh Ganja Smuggling Case : पुलिस यह भी…

Jagdalpur History Sheeter Arrest
Odisha History Sheeter Arrest : जगदलपुर में हिस्ट्रीशीटर की फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी, कनपटी पर हथियार रखकर दबोचा

Odisha History Sheeter Arrest : अब आरोपी से…

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026
Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 : स्वाइन फ्लू के 158 केस, रायपुर में सबसे ज्यादा 66 मरीज

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 :फ्लू जैसे लक्षण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?