CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुंडन समारोह में ससुराल आए शख्स की गोली मारकर हत्या

मुंडन समारोह में ससुराल आए शख्स की गोली मारकर हत्या

By Newsdesk Admin 14/04/2025
Share

अलीगढ़ , 14 अप्रैल 2025 :

Aligarh Murder: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के नगला कलार में देर रात दिल दहला देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां साले के बेटे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल आए एक शख्स की 3 बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे मरणासन्न हालत में अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद वाल्मीकि समाज के लोगों में आक्रोश भड़क गया और उन्होंने न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है.

ये घटना अलीगढ़ के कोतवाली बन्ना देवी क्षेत्र के नगला कलार की है. जहां थाना जवां क्षेत्र के छोटा जवा का रहना वाला 42 साल का मुरारीलाल अपनी ससुराल नगला कलार आया था. यहां उसके साले रवि की बेटे के जन्म के बाद मुंडन कार्यक्रम रखा गया था. मुरारी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ 12 अप्रैल को कार्यक्रम में शामिल हुआ. दिन में मुंडन संस्कार समाप्त होने के बाद शाम को जब घर में दावत चल रही थी. इस दौरान मुरारी घर के दरवाजे पर खड़ा हुआ था. तभी बाइक पर सवार हथियार बंद बदमाशों ने उस पर गोली चला की.

घर के सामने बदमाशों ने मारी गोली

बदमाशों द्वारा घर में की गई फायरिंग से मुंडन कार्यक्रम के आयोजन में अफरा तफरी भगदड़ और चीख पुकार मच गई. इस दौरान बाइक सवार हमलावर गाली गलौज करते हुए हवा में हथियार लहराते हुए वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. वहीं मुरारी लहूलुहान हालत में नीचे गिर गया. जिसके बाद आनन-फानन में उसे उपचार के लिए एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसको देखते ही मृत घोषित कर दिया. मुरारी लाल की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया.

इस हत्या की ख़बर मिलने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने थाने का घेराव करते हुए आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने इसे मामले में एक आरोपी कुलदीप को हिरासत में ले लिया है जबकि बाकि अन्य दो की तलाश की जा रही है. इस घटना पर क्षेत्र अधिकारी द्वितीय राजीव द्विवेदी ने कहा कि पुलिस ने परिजनों से तहरीर शिकायत दर्ज कर ली है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई है. हत्या क्यों और किस लिए की गई इसकी वजह अभी साफ नहीं है.

You Might Also Like

Unauthorized Colony Development : भाठागांव में फिर गरमाया अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा, कार्रवाई के बाद अब नई जमीन पर उठे सवाल

Bastar Weapon Case : बस्तर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, नगरनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Police Investigation Chhattisgarh : दुर्ग में किराए के मकान में पिता-पुत्र मृत मिले, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

Weapon Threat Arrest Bastar: धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, बस्ती में फैला रहा था खौफ

UAE Travel Advisory : पश्चिम एशिया तनाव की मार दुबई उड़ानों पर, एयर इंडिया-इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने बदला शेड्यूल

Newsdesk Admin 14/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hardik Pandya Ferrari 12Cilindri : टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने खुद को दिया लग्जरी तोहफा, कार कलेक्शन में शामिल हुई नई फेरारी

सीजी भास्कर, 15 मार्च। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या…

Unauthorized Colony Development : भाठागांव में फिर गरमाया अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा, कार्रवाई के बाद अब नई जमीन पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 15 मार्च। रायपुर के भाठागांव इलाके…

NH 63 Incident : नेशनल हाईवे-63 पर दौड़ती कार में लगी आग, बास्तानार घाट में मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 15 मार्च। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले…

Raigarh Scheduled Power Cut : रायगढ़ में आज साढ़े तीन घंटे बिजली बंद, 30 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई रहेगी प्रभावित

सीजी भास्कर, 15 मार्च। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर…

Chhattisgarh Annual Exams : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बदला स्कूल टाइम, 16 मार्च से सुबह 7:30 से 11:30 तक लगेंगी कक्षाएं

सीजी भास्कर, 15 मार्च। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Unauthorized Colony Development : भाठागांव में फिर गरमाया अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा, कार्रवाई के बाद अब नई जमीन पर उठे सवाल

15/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Bastar Weapon Case : बस्तर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, नगरनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

15/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Police Investigation Chhattisgarh : दुर्ग में किराए के मकान में पिता-पुत्र मृत मिले, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

15/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Weapon Threat Arrest Bastar: धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, बस्ती में फैला रहा था खौफ

15/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?