CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Manoj Sinha Speech : आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : मनोज सिन्हा

Manoj Sinha Speech : आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : मनोज सिन्हा

By Newsdesk Admin
10/11/2025
Share
Manoj Sinha Speech
Manoj Sinha Speech

सीजी भास्कर, 10 नवंबर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) भिलाई का पांचवां दीक्षांत समारोह सोमवार को परिसर स्थित नालंदा हाल में हुआ। समारोह में 269 विद्यार्थियों को उपाधि (डिग्री) दी गई वहीं उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल (Manoj Sinha Speech) मनोज सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि आइआइटी भिलाई न केवल तकनीकी शिक्षा का केंद्र बन रहा है, बल्कि छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण और विशेषकर जनजातीय समुदायों के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। सिन्हा ने कहा कि (Atmanirbhar Bharat) आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका अहम है।

Contents
  • (Manoj Sinha Speech) पहला रिसर्च पार्क बनेगा
  • प्रेरणा-ईमानदारी व मेहनत ही जीवन का आधार
  • डिग्री मिलते ही खिले चेहरे

आइआइटी भिलाई में आयोजित इस समारोह में अदाणी सीमेंट के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ विनोद बहेती विशेष अतिथि रहे। जबकि डा. सुरेश हवरे अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आइआइटी भिलाई के बोर्ड आफ गवर्नर्स के अध्यक्ष ने की। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आइआइटी भिलाई के छात्र देश की ताकत हैं।

आप सभी से अपेक्षा है कि अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज और राष्ट्र के हित में करें। आत्मनिर्भर भारत का भविष्य आप जैसे युवाओं के हाथों में है। सिन्हा ने संस्थान के शिक्षकों और शोधकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि वे अनेक शोध क्षेत्रों में नवाचार को आगे बढ़ा रहे हैं और देश के तकनीकी भविष्य को सशक्त बना रहे हैं।

(Manoj Sinha Speech) पहला रिसर्च पार्क बनेगा

इससे पूर्व समारोह में आइआइटी के निदेशक प्रोफेसर राजीव प्रकाश ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि संस्थान का अनुसंधान एवं विकास व्यय 36 प्रतिशत बढ़कर 13.93 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि बीते 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेज-बी निर्माण कार्य का आनलाइन शिलान्यास किया। 2257.55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना अक्टूबर 2028 तक पूरी होगी। इस चरण में 1,51,343 वर्ग मीटर अतिरिक्त निर्मित क्षेत्र जोड़ा जाएगा और राज्य का (Chhattisgarh Research Park) पहला रिसर्च पार्क भी स्थापित किया जाएगा। यह पार्क उद्योग और अकादमिक जगत के सहयोग से आधुनिक अनुसंधान एवं नवाचार का केंद्र बनेगा। मारे पूर्व छात्र आज देश-विदेश के उद्योग, शिक्षा और उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। यह आइआइटी भिलाई के लिए गर्व की बात है।

प्रेरणा-ईमानदारी व मेहनत ही जीवन का आधार

विशेष अतिथि विनोद बहेती ने छात्र-छात्राओं से कहा कि सफलता पाने के लिए नैतिकता और ईमानदारी को हमेशा सर्वोच्च रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आइआइटी भिलाई का आधुनिक परिसर और उत्कृष्ट सुविधाएं विद्यार्थियों को उद्योग जगत की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार कर रही हैं। अतिविशिष्ट अतिथि डा. सुरेश हवरे ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। मेहनत, लगन और धैर्य ही वह राह है जो मंजिल तक पहुंचाती है। अपने भीतर के कौशल को पहचानें और उसे निरंतर निखारते रहें।

डिग्री मिलते ही खिले चेहरे

आइआइटी भिलाई के पांचवें दीक्षांत समारोह (Manoj Sinha Speech) में कुल 269 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 25 पीएचडी, 24 एमएससी, 58 एमटेक, 10 बीटेक (आनर्स) और 152 बीटेक विद्यार्थी शामिल रहे। उच्चतम प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और सीनेट पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें संस्थान स्वर्ण पदक (बी टेक) सुदीप रंजन साहू को मिला। निदेशक स्वर्ण पदक (एम टेक) सूर्या केताराजू, उत्कृष्ट महिला छात्रा वर्ग में निदेशक स्वर्ण पदक अंकिता अवस्थी को मिला। इस दौरान उपाधि व पुरस्कार पाते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

Durg Gold Theft : कारीगर सोना लेकर फरार, 6.30 लाख की चोरी सीसीटीवी में कैद
बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा में सौ से अधिक नक्सली वारदातों में शामिल 1 करोड़ की ईनामी नक्सली सुजाता तेलंगाना में गिरफ्तार ⭕ हैदराबाद ईलाज कराने गई थी पुलिस ने धरदबोचा
बस्तर संभाग में बाढ़ और आपदा राहत की समीक्षा: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मुस्तैद रहने के दिए निर्देश
स्वामी आत्मानंद विद्यालय पेंड्रा में मेगा पालक-शिक्षक बैठक, बच्चों की शिक्षा सुधार पर हुआ जोर
Raipur DEO Fire Incident: डीईओ कार्यालय में आगजनी के बाद DPI ने बैठाई जांच, 5 दिन में रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chittoor Murder
Chittoor Murder : मंदिर जाने के बहाने रची हत्या की साजिश, पति की मौत के मामले में पत्नी समेत चार गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से हत्या का…

Durg Crime : दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार, शिकायत दबाने के आरोपों की भी जांच की मांग

दुर्ग जिले में एक सात वर्षीय बच्ची के…

Sakti Papa Dhaba Viral Video
Sakti Papa Dhaba Viral Video : ढाबे के टॉयलेट में धोए जा रहे थे बर्तन

Sakti Papa Dhaba Viral Video

Raipur Fraud
Raipur Fraud : चीनी सप्लाई का झांसा देकर कारोबारी से 1.87 करोड़ की ठगी, पुणे की कंपनी पर केस दर्ज

रायपुर में एक कारोबारी से करोड़ों रुपये की…

E20 Fuel
E20 Fuel : विवाद में मारुति सुजुकी का बड़ा कदम, आयोग के आदेश को देगी चुनौती

उपभोक्ता विवाद मामले में मारुति सुजुकी ने जिला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?