CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maoist Attack : खेत से लौटते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, गांव के पूर्व सरपंच पर अंधाधुंध फायरिंग

Maoist Attack : खेत से लौटते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, गांव के पूर्व सरपंच पर अंधाधुंध फायरिंग

By Newsdesk Admin
21/01/2026
Share
Maoist Attack
Maoist Attack

सीजी भास्कर, 21 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में ग्राम कंचाल निवासी और पूर्व सरपंच भीमा मड़कम की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या (Maoist Attack) कर दी। घटना ग्राम काऊरगट्टा के पास की बताई जा रही है, जहां वह खेत से काम निपटाकर शाम के समय वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए पामेड़ से अतिरिक्त सुरक्षा बल को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक स्तर पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार इस वारदात के पीछे माओवादी हाथ होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद (Maoist Attack) ही की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि घटना से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं और आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

इसी बीच, सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान पामेड़ थाना क्षेत्र के काऊरगुट्टा जंगल में माओवादियों का एक छिपा हुआ डंप मिलने की भी सूचना है। इस दौरान विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर और अन्य उपयोगी सामान बरामद किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से अभी औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पूर्व सरपंच की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल (Maoist Attack) है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

WhatsApp Status Suicide : व्हाट्सऐप स्टेटस पर लिखा ‘Sorry’, कुछ घंटे बाद लगाई फांसी
WhatsApp Video Leak : शिक्षकों के ग्रुप में अश्लील वीडियो प्रसारित, महिला शिक्षक भी बनीं शिकार
10वीं-12वीं की मार्कशीट में नाम बदलने की याचिका खारिज: हाईकोर्ट ने कहा – कोई वैध कारण नहीं
CM की जशपुर को बड़ी सौगात, 149 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी सड़कें, बढ़ेगा पर्यटन
Diwali Business Explosion : CG में दिवाली-धनतेरस पर सोना-चांदी व ऑटो व्यापार में 2000 करोड़ रुपये का उछाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drunk youth murdered by family : शराब की लत से तंग परिवार बना हैवान

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में…

Mother killed her children by giving them injections : पति को फांसी पर लटकाया, फिर खुद की खुदकुशी

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

गांजा तस्कर की करोड़ों की संपत्ति जब्त: पत्नी, मां और बेटे के नाम खरीदी थीं 16 प्रॉपर्टी

सीजी भास्कर, 22 मई। रायपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर…

पति की गर्लफ्रेंड के शक में छात्रा की सुपारी किलिंग : DRG जवान की पत्नी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले…

Dispute during a meal : पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, दोनों घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीजी भास्कर, 22 मई। शहर में गुपचुप ठेला…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियामनोरंजन

Bilaspur New Year Police Alert : नए साल की रात पुलिस अलर्ट, जश्न के लिए तय हुई समय-सीमा

31/12/2025
Urmila Gaonre Death News
छत्तीसगढ़

Urmila Gaonre Death News : 80 वर्षीय ऊर्मिला गांवरे का निधन

19/04/2026
Vishnu Deo Sai Team
छत्तीसगढ़

Vishnu Deo Sai Team : मुख्यमंत्री कार्यालय में रणनीतिक बदलाव, आर कृष्णा दास को मिली सलाहकार की भूमिका

22/01/2026
छत्तीसगढ़

Pramod Dubey Letter to PM Modi: रायपुर के पूर्व मेयर ने उठाया बड़ा सवाल — मंत्रियों के दो-दो बंगले नियमों के खिलाफ बताया

27/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?