सीजी भास्कर, 10 जून : सुकमा नक्सल IED विस्फोट में शहीद हुए ASP आकाश राव का अंतिम संस्कार (Martyr Akash Rao Giripunje) रायपुर के महादेवघाट मुक्तिधाम में किया गया। उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी, जबकि परिजन, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी नम आंखों से उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर नक्सल ऑपरेशन के प्रमुख IPS विवेकानंद ने कहा कि आकाश का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
इससे पहले, शहीद गिरिपुंजे (Martyr Akash Rao Giripunje) को माना पुलिस बटालियन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनकी पत्नी ने आंसुओं के साथ सैल्यूट किया, जबकि उनके माता-पिता बिलखते रहे। मुख्यमंत्री साय, उनके मंत्रियों और अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम यात्रा के दौरान “जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारों की गूंज सुनाई दी। इस यात्रा में कलेक्टर के साथ कई अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
शहीद आकाश राव गिरिपुंजे (Martyr Akash Rao Giripunje) रायपुर के निवासी थे और सुकमा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनका पूरा परिवार रायपुर के कुशालपुर क्षेत्र में रहता है, जिसमें उनके माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चे शामिल हैं।
बुधवार को उनकी 6 वर्षीय बेटी नव्या का जन्मदिन था, और पूरा परिवार इस खास दिन को मनाने की तैयारी कर रहा था। आकाश भी सुकमा से बेटी के जन्मदिन पर आने वाले थे, लेकिन अब सब कुछ बदल गया है।
अंतिम संस्कार की तस्वीरें देखिए (Martyr Akash Rao Giripunje)





