CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Census Mobile App India : 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी जनगणना…मोबाइल ऐप से होगा सर्वे…13 हजार करोड़ खर्च…

Census Mobile App India : 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी जनगणना…मोबाइल ऐप से होगा सर्वे…13 हजार करोड़ खर्च…

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून| Census Mobile App India : 2011 में जनगणना के 16 साल बाद गृह मंत्रालय ने सोमवार को अगली जनगणना के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भारत की 16वीं जनगणना होगी। लद्दाख जैसे बर्फीले इलाकों में एक अक्टूबर, 2026 और देश के बाकी हिस्सों में एक मार्च, 2027 की संदर्भ तिथि के साथ जनगणना की जाएगी। देशभर से जनसंख्या संबंधी आंकड़े उपलब्ध कराने के लिए इस प्रक्रिया पर 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। जनगणना दो चरणों में होगी। एक अप्रैल, 2026 को घरों की गिनती के साथ जनगणना शुरू हो (Census Mobile App India)जाएगी। घरों की गिनती का काम 30 सितंबर, 2026 तक चलेगा। नौ फरवरी से एक मार्च 2027 तक व्यक्तियों की गणना होगी।

अधिसूचना में कहा गया है कि लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फीले क्षेत्रों में जनगणना के लिए संदर्भ तिथि एक अक्टूबर (30 सितंबर की रात ठीक 12 बजे), 2026 होगी। उक्त इलाकों को छोड़कर शेष भारत के लिए जनगणना की संदर्भ तिथि एक मार्च (28 फरवरी की रात ठीक 12 बजे), 2027 होगी।

वैसे अधिसूचना में जातिवार गणना का उल्लेख नहीं है, लेकिन गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार फरवरी 2027 में होने वाली मुख्य जनगणना के दौरान ही जातिवार आंकड़े भी जुटाए जाएंगे। उनका कहना है कि जातिवार गणना जनगणना का ही हिस्सा है। इसीलिए अधिसूचना सिर्फ जनगणना की हुई है। प्रेट्र के अनुसार, गृह मंत्रालय ने कहा कि जनगणना में जातिवार गणना शामिल होगी। कुछ भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है कि राजपत्र अधिसूचना में जातिवार गणना का कोई उल्लेख नहीं है।

गृह मंत्रालय का यह बयान तब आया है, जब कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सोमवार को जारी अधिसूचना में जाति को शामिल करने के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। इस पर गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जनगणना कराने की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित की गई है। जनगणना में जातिवार गणना भी शामिल होगी। 30 अप्रैल, चार जून और 15 जून की प्रेस विज्ञप्तियों में उल्लेख किया जा चुका है कि जनगणना में जातिवार गणना शामिल होगी।

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जनगणना की अधिसूचना का एक तय फार्मेट है। उसी के अनुरूप नई अधिसूचना जारी की गई (Census Mobile App India)है। यह 2019 के मार्च में 2021 की जनगणना के लिए जारी अधिसूचना के ही समान है। 2019 में भी नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) के आंकड़े को अपडेट करने के लिए अलग से अधिसूचना जारी की गई थी। माना जा रहा है कि इस बार भी जातिवार गणना और एनपीआर के लिए अलग से अधिसूचना जारी हो सकती है। चूंकि कैबिनेट ने जनगणना के साथ ही जातिवार गणना कराने का फैसला किया है। इसीलिए नौ फरवरी से एक मार्च के बीच व्यक्तियों की गणना के दौरान ही उनकी जाति के बारे में सवाल पूछे जाएंगे।

1.3 लाख जनगणना पदाधिकारी होंगे तैनात

ध्यान देने की बात है कि रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने महापंजीयक और जनगणना आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की थी। इसमें जनगणना के काम में लगने वाले 34 लाख प्रगणकों की ट्रेनिंग के लिए मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण पर भी चर्चा हुई थी। जनगणना करने के लिए पूरे देश में 1.3 लाख जनगणना पदाधिकारी तैनात किए जाएंगे। जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी और डाटा जुटाने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को स्वत: गणना का प्रविधान भी उपलब्ध कराया जाएगा।

रायपुर में ठेला हटाने को लेकर विवाद, हिस्ट्रीशीटर ने दोस्तों संग मिलकर बेसबॉल-बैट से पीटा रायपुर2 घंटे पहले
State Bar Council Election Counting: 13 अक्टूबर से शुरू होगी वोटों की गिनती, 24 तक चलेगी प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ..
Roopnarayan Sinha : प्रशिक्षण कार्यक्रम के बीच बिगड़ी तबीयत, अचानक आई खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक
Raigarh Railway Porter Attack : रेलवेकर्मी पर हमला, ₹10 हजार नहीं देने पर वार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में 25 स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के CMHO बदले
CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में 25 स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के CMHO बदले

स्वास्थ्य विभाग तबादला (CG Transfer News) के आदेश…

PM Modi Birthday
PM Modi Birthday : मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान, कांग्रेस मनाएगी महंगाई-बेरोजगारी दिवस, 36 लाख दीयों पर पूछा हिसाब

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में भाजपा…

Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा, 542 महिलाएं मिलीं अपात्र, 30 लाख रुपए की हुई वसूली

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं…

Bear Attack Chhattisgarh
Bear Attack Chhattisgarh : जंगल की ओर जा रहे दो युवकों पर चार भालुओं का हमला, एक ने भागकर बचाई जान, दूसरे को बुरी तरह नोचा

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगल की…

Mobile Loot Syndicate : रायपुर में लूट, ओडिशा में लॉक खुला और कोटा में बदली पहचान, 5 गिरफ्तार, 100 वारदातों का खुलासा
Mobile Loot Syndicate : रायपुर में लूट, ओडिशा में लॉक खुला और कोटा में बदली पहचान, 5 गिरफ्तार, 100 वारदातों का खुलासा

मोबाइल लूट नेटवर्क (Mobile Loot Syndicate) की जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?