CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg River Encroachment : 30 साल तक छिपा रहा अवैध खेल: शिवनाथ नदी पर ठेकेदार ने बना लिया निजी एनीकट, फोर्स की मौजूदगी में चला बुलडोजर

Durg River Encroachment : 30 साल तक छिपा रहा अवैध खेल: शिवनाथ नदी पर ठेकेदार ने बना लिया निजी एनीकट, फोर्स की मौजूदगी में चला बुलडोजर

By Newsdesk Admin
06/01/2026
Share
Durg River Encroachment
Durg River Encroachment

सीजी भास्कर, 06 जनवरी। दुर्ग जिले में प्रशासनिक लापरवाही और ठेकेदार की मनमानी का चौंकाने वाला मामला सामने (Durg River Encroachment) आया है। शिवनाथ नदी पर एक ईंट-भट्टा ठेकेदार ने करीब 30 साल पहले अवैध एनीकट (अस्थायी पुल) बना लिया था और उसी के जरिए अपना व्यावसायिक परिवहन चला रहा था।

Contents
  • 10 किलोमीटर बचाने के लिए बना लिया निजी रास्ता
  • कार्रवाई के दौरान ठेकेदार ने किया विरोध
  • दो पंचायतों के बीच बहती है नदी, दोनों सरपंच नाराज़
  • 30 साल से चल रहा था अवैध कारोबार
  • सिंचाई विभाग ने पहले भी दिया था नोटिस
  • ठेकेदार का दावा- नियमों के तहत बनाया बांध
  • कलेक्टर बोले- बिना अनुमति कोई निर्माण नहीं

हैरानी की बात यह रही कि इतने वर्षों तक यह अवैध निर्माण प्रशासन की नजरों से ओझल रहा। मामला सामने आने के बाद सोमवार (5 जनवरी) को फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई कर अवैध रास्ते को हटाया गया।

10 किलोमीटर बचाने के लिए बना लिया निजी रास्ता

जानकारी के मुताबिक, ईंट-भट्टा ठेकेदार नीलकंठ पांडे ने अपने कारोबार के लिए कच्चा माल लाने-ले जाने हेतु शिवनाथ नदी के ऊपर मिट्टी और पाइप डालकर अस्थायी पुल (Durg River Encroachment) बना लिया था। जबकि उसी क्षेत्र में पहले से ही वैध पुल और एनीकट मौजूद हैं। गांव के सरपंचों का कहना है कि ठेकेदार ने केवल करीब 10 किलोमीटर की दूरी बचाने और परिवहन लागत कम करने के लिए यह अवैध निर्माण कराया।

कार्रवाई के दौरान ठेकेदार ने किया विरोध

सोमवार को जब प्रशासन ने अवैध एनीकट हटाने की कार्रवाई शुरू की, तब मौके पर दो थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। कार्रवाई के दौरान ठेकेदार ने विरोध शुरू कर दिया और नदी में पहुंचे जेसीबी को भी बंद करवा दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को दोबारा बुलाया गया, जिसके बाद तहसीलदार की मौजूदगी में जेसीबी फिर से चालू कर एक छोर से एनीकट तोड़ने का काम शुरू किया गया।

दो पंचायतों के बीच बहती है नदी, दोनों सरपंच नाराज़

यह अवैध एनीकट पथरिया और रवेलीडीह पंचायत के बीच बहने वाली शिवनाथ नदी (Durg River Encroachment) पर बनाया गया था। पथरिया पंचायत के सरपंच मीत कुमार निषाद ने कहा कि ठेकेदार ने पंचायत से किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली और वर्षों से अस्थायी बांध बनाकर लाखों रुपये का फायदा उठा रहा था।

वहीं रवेलीडीह पंचायत के सरपंच माधोलाल देवांगन का आरोप है कि ठेकेदार ने पंचायत की जमीन किराए पर लेकर ईंटों का स्टॉक रखा, लेकिन किराया तक अदा नहीं किया।

30 साल से चल रहा था अवैध कारोबार

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब तीन दशकों से इसी तरह नदी पर मिट्टी का बांध बनाकर ईंट-भट्टे का व्यापार किया जा रहा था। इससे नदी के प्राकृतिक बहाव और सुरक्षा दोनों पर खतरा बना हुआ था।

सिंचाई विभाग ने पहले भी दिया था नोटिस

सिंचाई विभाग के एसडीओ कुलेश्वर जोशी ने बताया कि बिना अनुमति नदी पर पुल बनाना पूरी तरह अवैध है। पिछले वर्ष इस संबंध में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन ठेकेदार ने कोर्ट में मामला दायर कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि मिट्टी के इस बांध से कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

ठेकेदार का दावा- नियमों के तहत बनाया बांध

वहीं ठेकेदार नीलकंठ पांडे का कहना है कि नदी में बांध बनाना नियमों के तहत किया गया और पानी के बहाव को रोकने से बचाने के लिए 10 स्थानों पर पाइप लगाए गए थे। उनका दावा है कि इस रास्ते का उपयोग किसान और ग्रामीण भी करते थे।

कलेक्टर बोले- बिना अनुमति कोई निर्माण नहीं

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि शिवनाथ नदी में मिट्टी डालकर रास्ता बनाना पूरी तरह नियम विरुद्ध है। जल संसाधन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है और जो हिस्सा बचा है, उसे भी हटाया जाएगा। किसी भी स्तर पर पुल या एनीकट निर्माण की अनुमति नहीं दी गई थी।

छत्तीसगढ़ BREAKING : कई IPS अफसरों का ट्रांसफर, रायपुर के नए SP बने लाल उम्मेद सिंह
Politics heats up over case against Congress leader : धरना खत्म होने के बाद बघेल ने पुलिस को दी चेतावनी
Bilaspur Municipal Corporation : लगातार बारिश के बीच बिलासपुर निगम अलर्ट, कमिश्नर ने किया निरीक्षण
कुछ दिन बाद इन मुसलमानों को धक्के मारकर भगाएगा सऊदी, 22 लाख का जुर्माना भी लगाया जाएगा
चाईल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर खंडूजा ने ठगे करोड़ों 🛑 रिटायर्ड बीएसपी वर्कर्स, भिलाई दुर्ग के व्यापारी और डॉक्टर्स को किया टारगेट, अधिक ब्याज का लालच दे बनाया आलीशान बंगला, खरीदीं लग्जरी कारें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AI Fake Photos Crime
AI Fake Photos Crime : महिलाओं की साइबर शिकायतों पर ममता साहू सख्त, बोलीं- सीधे IG से करें संपर्क

AI Fake Photos Crime :महिलाओं को कानूनी प्रक्रिया…

Red Fort Independence Day 2026
Red Fort Independence Day 2026 : आजादी के जश्न को तैयार लाल किला, PM मोदी देंगे देश को संदेश

Red Fort Independence Day 2026 :स्वतंत्रता दिवस समारोह…

Bastar Police Campaign
Bastar Police Campaign : ग्रामीणों की समस्याएं सुनने बस्तर पुलिस की नई पहल, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान शुरू

Bastar Police Campaign :ग्रामीणों की समस्याएं सुनना, उनके…

Google Fitness Tracker Launch
Google Fitness Tracker Launch : अक्टूबर में भारत आएगा Google का Fitbit Air, बिना स्क्रीन रखेगा सेहत का पूरा हिसाब

Google Fitness Tracker Launch :Google की आधिकारिक भारतीय…

Bhilai Lal Maidan
Bhilai Lal Maidan : लाल मैदान की जमीन पर पुलिस का दावा खारिज, विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

तहसील स्तर पर हुई संयुक्त स्थल जांच में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?