CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुकेश-अनंत अंबानी के लिए क्यों अहम होने वाला है 18 जुलाई, ये है खास वजह

मुकेश-अनंत अंबानी के लिए क्यों अहम होने वाला है 18 जुलाई, ये है खास वजह

By Newsdesk Admin
12/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी के लिए काफी खास होने वाला है। उसका कारण भी है।

मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के पहली तिमाही के नतीजे जारी करने वाले हैं। सबसे खास बात तो ये है कि अनंत के रिलायंस इंडस्ट्रीज में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनने के बाद कंपनी का पहला तिमाही नतीजा होगा।

ऐसे में ये तिमाही नतीजे और भी ज्यादा अहम होने वाले हैं। वैसे 12 जुलाई को अनंत अंबानी की शादी की सालगिरह भी है। लेकिन 18 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे काफी अहम होंगे।

इस दौरान मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी कई अहम ऐलान भी कर सकते हैं। खास बात तो यह है कि ईशा और आकाश रिलायंस के बोर्ड में तो है, लेकिन दोनों में से कोई भी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नहीं हैं।

आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इस बार रिलायंस इंडस्ट्रीज के ति​माही नतीजे कैसे रह सकते हैं?

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक शुक्रवार, 18 जुलाई, 2025 को आयोजित होने वाली है, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ 30 जून, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए कंपनी के तिमाही नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

कंपनी ने आगे कहा कि 18 जुलाई को होने वाली बोर्ड बैठक के बाद, 30 जून, 2025 को समाप्त तिमाही के परिणामों पर चर्चा के लिए एक विश्लेषक बैठक आयोजित करेगी। 

जानकारों की मानें तो इन तिमाही नतीजों में सभी की नजरें मुकेश अंबानी के साथ अनंत अंबानी पर भी रहने वाली हैं। क्योंकि उनके एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनने के बाद पहली बार तिमाही नतीजे जारी होने वाले हैं।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (केआईई) के विश्लेषकों के अनुसार, मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही का पैट 29 फीसदी बढ़कर 19,517 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि एशियन पेंट्स में हिस्सेदारी बेचने से 9,000 करोड़ रुपये के एकमुश्त लाभ से कंपनी को यह बढ़ावा मिला है। हालांकि, आरआईएल की नेट सेल्स पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 2,31,784 करोड़ रुपए के मुकाबले सालाना आधार पर 1 फीसदी घटकर 2,29,475.7 करोड़ रुपए रह सकती है।

केआईई का अनुमान है कि आरआईएल का एबिटडा सालाना आधार पर 15.4 फीसदी बढ़ेगा, जबकि ओ2सी, डिजिटल और रिटेल में 19-20 फीसदी की सालाना वृद्धि होगी, जिसकी भरपाई कमजोर ईएंडपी से होगी।

इस बीच, ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने आरआईएल के पैट में 32 फीसदी की वृद्धि के साथ लगभग 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद जताई है।

साथ ही 15 फीसदी की वृद्धि के साथ 266100 करोड़ रुपए के रेवेन्यू का भी अनुमान लगाया है।

रिलायंस का मार्केट कैप

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, भारत की सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 20.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। कुछ समय तक कंसोलिडेशन की स्थिति में रहने के बाद, इस वित्तीय वर्ष में कंपनी के शेयरों की कीमतों में साल-दर-साल आधार पर 22 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

शुक्रवार को, आरआईएल के शेयर बीएसई पर 1.47% की गिरावट के साथ 1494.85 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए, जो अपने 52-हफ्तों के उच्चतम स्तर 1,605.73 रुपए से 7 फीसदी कम है।

Fitness message from “Sundays on Cycle” : जीएसटी एवं कस्टम्स विभाग की साइकिल रैली में उमड़ा जनसैलाब
Ohh…My…God….इस शख्स ने Bike में बनाया ऐसा जुगाड़ कि 1 लीटर पेट्रोल के दाम पर जाती है 500 किलोमीटर, और तो और बाईक चार पहिया वाहन की तरह बैक भी होती है, सिस्टम समझने दूर दूर से पहुंच रहे हैं  स्पेशलिस्ट
Bhupesh Baghel on E20 Petrol : भूपेश का BJP पर पलटवार: ‘अपने बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल लाएं’
कोरबा: टॉयलेट सीट पर मिला 6 फीट का कोबरा, बाथरूम गए शख्स की उड़ गई नींद; स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू..
Flights Cancelled : इंडिगो उड़ान रद्द मामले में सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार, सीजेआइ बोले-
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?