CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल

Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल

By Newsdesk Admin
25/07/2026
Share
Bastar Brain Tumor Surgery
Bastar Brain Tumor Surgery

सीजी भास्कर, 25 जुलाई। बस्तर संभाग में पहली बार एक जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है। कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत बड़ेडोंगर निवासी एक महिला को कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (CCSH) में नया जीवन मिला है। (Bastar Brain Tumor Surgery)

Contents
  • 3 घंटे तक चली सर्जरी : Bastar Brain Tumor Surgery 
  • बेहोश थीं मरीज, दायां हिस्सा नहीं कर रहा था काम
  • परिजन बोले- बाहर ले जाते तो ज्यादा खर्च होता : Bastar Brain Tumor Surgery 

महिला को गंभीर अवस्था में बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां न्यूरोसर्जन डॉ. पवन बृज और उनकी टीम ने करीब तीन घंटे तक सर्जरी कर ट्यूमर निकाल दिया है। जानकारी के अनुसार, बड़ेडोंगर निवासी आशा बाई पटेल लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर की समस्या से जूझ रही थी।

मस्तिष्क के बाएं हिस्से में ट्यूमर होने के कारण उन्हें लगातार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थी। इसी बीच उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल जगदलपुर स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : महिला को थी कॉफी की ऐसी लत, दिमाग में हो गया ट्यूमर, जानें क्या है मामला

3 घंटे तक चली सर्जरी : Bastar Brain Tumor Surgery 

अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि महिला के मस्तिष्क में गंभीर ट्यूमर विकसित हो चुका है। इसके चलते उनके शरीर का दायां हिस्सा लगभग शिथिल पड़ गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया।

करीब तीन घंटे तक चली सर्जरी कर ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति में लगातार सुधार हुआ और अब वह पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : Early Cancer Detection Awareness: शुरुआती पहचान से बच सकती है जान, लक्षणों को समझना है सबसे जरूरी

Bastar Brain Tumor Surgery
Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा

 

बेहोश थीं मरीज, दायां हिस्सा नहीं कर रहा था काम

डॉ. पवन बृज ने बताया कि, यह सर्जरी बस्तर संभाग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जब मरीज अस्पताल पहुंची थी तब वह पूरी तरह बेहोश थी और शरीर का दायां हिस्सा काम नहीं कर रहा था। ऐसे मामलों में समय पर उपचार बेहद जरूरी होता है। तत्काल सर्जरी के फैसले और सफल ऑपरेशन के कारण मरीज को नया जीवन मिल सका।

यह भी पढ़ें : CT Scan Facility : 4 करोड़ 49 लाख की लागत से स्थापित हुई अत्याधुनिक सीटी स्कैन की सुविधा

परिजन बोले- बाहर ले जाते तो ज्यादा खर्च होता : Bastar Brain Tumor Surgery 

महिला के पति सतवंत पटेल ने कहा कि जगदलपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल उपलब्ध होने से उनकी पत्नी का समय पर इलाज संभव हो पाया। यदि उन्हें उपचार के लिए रायपुर, विशाखापट्टनम या किसी अन्य बड़े शहर जाना पड़ता तो लाखों रुपये खर्च होते और इलाज में भी देरी हो सकती थी।

यह भी पढ़ें : Raigarh Medical College : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में अब न्यूरोसर्जन, यूरो सर्जन एवं नेफ्रोलॉजी डॉक्टर की मिलेगी सुविधा

ख़बरें और भी हैं : Women’s Health : महिलाओं में बार बार सिरदर्द क्यों बढ़ जाता है, डॉक्टर ने बताया इसके पीछे छिपा बड़ा कारण

Jagdalpur Thakur Nagar Special Train: बस्तर के यात्रियों के लिए राहत, जगदलपुर से ठाकुर नगर के बीच 15 मार्च को चलेगी विशेष ट्रेन
Rakhi Special : जवानों को राखी बांधकर बहनों ने दिया सुरक्षा का संदेश, रायपुर को मिले 5 नए प्रोजेक्ट
फंसा मैसूर दशहरा! लेखिका बानू पर भड़की बीजेपी बोली- क्या उन्हें देवी चामुंडेश्वरी में विश्वास है…
Ambikapur Railway Expansion: अंबिकापुर स्टेशन पर दो नए प्लेटफॉर्म के निर्माण की शुरुआत, गुड्स यार्ड बंद होने से परियोजना को मिली रफ्तार
Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

Ambikapur Snake Bite
Ambikapur Snake Bite: रात में पेट में दर्द, मालिश करते ही खुला राज; कमरे में मिला करैत, महिला सरपंच की मौत

सर्पदंश (Ambikapur Snake Bite) का एक दर्दनाक मामला…

Illegal Chakhna Center
Illegal Chakhna Center : अवैध चखना सेंटर और सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी पर पुलिस का शिकंजा, 22 आरोपी गिरफ्तार

जिले में अवैध गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?