CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Organic Farming : नौकरी छोड़ खेती चुनी, अब जैविक चिन्नौर चावल से हर साल लाखों की कमाई कर रहे एमए पास युवा

Organic Farming : नौकरी छोड़ खेती चुनी, अब जैविक चिन्नौर चावल से हर साल लाखों की कमाई कर रहे एमए पास युवा

By Newsdesk Admin
13/07/2026
Share
Organic Farming
Organic Farming

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। पढ़ाई पूरी करने के बाद जहां अधिकतर युवा नौकरी की तलाश में जुट (Organic Farming) जाते हैं, वहीं कांकेर जिले के एक युवक ने अलग राह चुनी। अर्थशास्त्र में एमए करने के बावजूद उन्होंने खेती को अपना पेशा बनाया और आज प्राकृतिक खेती के दम पर लाखों रुपये की सालाना आय अर्जित कर रहे हैं। उनकी सफलता अब दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणा बन चुकी है।

Contents
  • 10 एकड़ में तैयार की सफल खेती का मॉडल Organic Farming
  • मिट्टी को फिर बनाया उपजाऊ
  • घर पर तैयार करते हैं जैविक खाद Organic Farming
  • चिन्नौर चावल की देशभर में मांग
  • किसानों को दिया प्राकृतिक खेती अपनाने का संदेश Organic Farming

कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र के चिचगांव निवासी सोनूराम ध्रुव पिछले कई वर्षों से जैविक खेती कर रहे हैं। उनकी खेती देखने और प्राकृतिक कृषि की जानकारी लेने के लिए प्रदेश ही नहीं, दूसरे राज्यों से भी किसान पहुंच रहे हैं।

Organic Farming
Organic Farming

10 एकड़ में तैयार की सफल खेती का मॉडल Organic Farming

सोनूराम ने वर्ष 2015 में रासायनिक खेती छोड़ प्राकृतिक खेती की शुरुआत की। शुरुआती समय में बिना रासायनिक खाद और दवाइयों के खेती करने पर लोगों ने सवाल भी उठाए, लेकिन उन्होंने अपना प्रयोग जारी रखा। आज वे 10 एकड़ जमीन पर खेती कर हर साल 8 लाख रुपये से अधिक की शुद्ध आय प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने टपक सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीक अपनाकर कम पानी में बेहतर उत्पादन हासिल किया और प्राकृतिक तरीकों से खेती को मजबूत बनाया।

मिट्टी को फिर बनाया उपजाऊ

खेती शुरू करने के बाद उन्होंने मिट्टी की जांच कराई, जिसमें जैविक कार्बन की कमी सामने आई। इसके बाद खेत में तिल की फसल उगाकर उसके अवशेष मिट्टी में मिलाए। इस प्रक्रिया से मिट्टी की उर्वरता बढ़ी, जैविक कार्बन में सुधार हुआ और भूमि का पीएच स्तर भी संतुलित हो गया।

घर पर तैयार करते हैं जैविक खाद Organic Farming

सोनूराम बाजार से रासायनिक खाद और कीटनाशक खरीदने के बजाय नींबू, पपीता, हर्रा और अन्य स्थानीय वनस्पतियों से जैविक खाद एवं प्राकृतिक कीटनाशक तैयार करते हैं। इससे खेती की लागत कम हुई और फसलों की गुणवत्ता में भी सुधार आया।

खबरें और भी हैं : Organic Farming Success : नौकरी छोड़ खेती को बनाया मुनाफे का जरिया, 10 एकड़ में एकीकृत जैविक खेती से सालाना 8 लाख से अधिक की कमाई

चिन्नौर चावल की देशभर में मांग

वर्तमान में वे चार एकड़ में जैविक चिन्नौर धान की खेती कर रहे हैं। इसके अलावा ब्लैक राइस, गेहूं, उड़द, कुल्थी, रागी, काली हल्दी, आम और प्रयोग के तौर पर काली मिर्च की खेती भी कर रहे हैं।

उनके खेत में तैयार होने वाला चिन्नौर चावल बाजार में करीब 150 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है। इसके साथ ही उन्होंने गौपालन को भी खेती का हिस्सा बनाया है, जिससे मिलने वाले गोबर और गोमूत्र का उपयोग जैविक खेती में किया जाता है।

किसानों को दिया प्राकृतिक खेती अपनाने का संदेश Organic Farming

सोनूराम का कहना है कि रासायनिक खेती से मिट्टी की गुणवत्ता लगातार घट रही है और लागत बढ़ती (Organic Farming) जा रही है। उनका मानना है कि स्थानीय संसाधनों से तैयार जैविक खाद और बहुफसली खेती अपनाकर किसान कम खर्च में बेहतर आमदनी हासिल कर सकते हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ खेती भी अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनती है।

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल का घर सुरक्षाबलों ने बम से उड़ाया, आसिफ का घर बुलडोजर से गिराया
Ration Card : राशनकार्ड बनवाने की प्रक्रिया हुई आसान, अब घर बैठे मिलेगा यह बड़ा फायदा
पेंड्रा की गौ सेवा समिति बनी घायल गायों की मसीहा, सड़क हादसों में अब नहीं होगी उपेक्षा
रायपुर में BJP के पूर्व पार्षद को 5 साल की सजा, जमीन विवाद में रेवेन्यू इंस्पेक्टर से की थी मारपीट…
Chhattisgarh : बिजली का बिल चुकाया नहीं ? अब घर की बत्ती होगी गुल, विभाग ने जारी की चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?