CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शहीद जवान मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि, बेटे ने कही ये बात

शहीद जवान मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि, बेटे ने कही ये बात

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

बिहार , 12 मई 2025 :

Martyr Mohammad Imtiaz News: बिहार के शहीद जवान मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर सोमवार (12 मई) को पटना लाया गया. बीते शनिवार को मोहम्मद इम्तियाज ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था. मोहम्मद इम्तियाज बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे. जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ जवान ने सीमा पार गोलाबारी के दौरान ड्यूटी निभाते हुए वीरगति प्राप्त किया था.

एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जयसवाल और जदयू मंत्री श्रवण कुमार समेत बिहार के तमाम प्रमुख नेताओं ने पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी. शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद शव यात्रा छपरा रवाना की गई. बीएसएफ जवान के बेटे इमरान का कहना है कि पिता की शहादत पर गर्व है. उन्होंने देश के लिए जान गंवाने वाले शहीदों को नमन किया.

एयरपोर्ट पर शहीद की एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़

देश बहादुर जवान को सलाम कर रहा है. सीमा पर मोहम्मद इम्तियाज के शहीद होने की खबर से नारायणपुर गांव में शोक का माहौल है. शहीद जवान को अंतिम विदाई पैतृक आवास छपरा में दी जाएगी. एयरपोर्ट पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवान की एक झलक पाने के लिए काफी लोग मौजूद रहे. 11 मई को फ्रंटियर मुख्यालय, जम्मू (पलौरा) में माल्यार्पण के बाद मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर दिल्ली रवाना किया गया. दिल्ली से जवान पार्थिव शरीर को लेकर विमान के जरिए पटना पहुंचे.

शहीद मोहम्मद इम्तियाज गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव के रहने वाले थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोहम्मद इम्तियाज की शहादत पर शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि जवान की कुर्बानी देश हमेशा याद रखेगा. बिहार सरकार ने शहीद के आश्रितों को सम्मान राशि देने का ऐलान किया है. मोहम्मद इम्तियाज के परिजन बेटे की शहादत पर गर्व कर रहे हैं. दूसरी तरफ गांव में मायूसी भी छाई हुई है. शहीद के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है.

1 मार्च से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर
UPSC रिजल्ट में जोधपुर के त्रिलोक सिंह ने हासिल की 20वीं रैंक, बताया अपनी सफलता का राज
”जब मैं हंसता हूं तो लोग डर जाते हैं” ⭕ अपनी कातिलाना आखों से डराने वाले साजिद ने पत्रकार को दिया बेखौफ जवाब, लोग नहीं रोक पाए हंसी
सड़क हादसों के लिए डिफेक्टिव डीपीआर-डिजाइन और इंजीनियर जिम्मेदार: नितिन गडकरी
Wrong-Injection Case: खांसी और सीने में दर्द था… डॉक्टर ने लगा दी रेबीज की सुई, बिहार के अस्पताल में बड़ा लापरवाही कांड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक
Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक

निगम प्रशासन ने जर्जर मकानों की सुरक्षा (Ganesh…

PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव
PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव

क्षतिग्रस्त सड़कें और पुल (PWD Road Repair) जल्द…

Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद
Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद

गणेश झांकी यातायात डायवर्सन (Ganesh Jhanki Traffic Diversion)…

Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य
Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य

पानी टंकी के नीचे युवक का शव (Dongargarh…

Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद
Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद

तेंदुए की रिहायशी इलाके में एंट्री (Kanker Leopard…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?