CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बाड़मेर में सामूहिक आत्महत्या या कुछ और…? पानी की टंकी में मिले पूरे परिवार के शव

बाड़मेर में सामूहिक आत्महत्या या कुछ और…? पानी की टंकी में मिले पूरे परिवार के शव

By Newsdesk Admin
02/07/2025
Share

राजस्थान के बाड़मेर के एक गांव में परिवार के 4 सदस्यों की लाशें उनकी घर की पानी की टंकी से मिलीं, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस का कहना है कि शुरुआत जांच में लग रहा है कि परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की है.

दरअसल, ये मामला बाड़मेर के शिव उपखंड क्षेत्र के उण्डू गांव से सामने आया है. यहां एक घर के आगे बनी पानी की टंकी में एक ही परिवार के सदस्यों के 4 शव मिले. घटना की सूचना मिलने के बाद शिव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को टंकी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया.

मृतकों की हो गई पहचान

पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए शिव डीएसपी मानाराम गर्ग ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई. फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला सामूहिक आत्महत्या से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान उण्डू गांव के रहने वाले शिवलाल गौड़, उनकी पत्नी कविता और दो बच्चे रामदेव, बजरंग के रूप में हुई है.

पानी की टंकी में मिले शव

मंगलवार को परिवार के चारों सदस्य अपने घर पर ही थे. लेकिन शाम के बाद घर में कोई हलचल नहीं होने के चलते आसपास में रह रहे रिश्तेदारों को शक हुआ. उन्होंने घर में जाकर देखा तो घर में कोई नहीं था. जब तलाश की गई तो चारों के शव घर की पानी के टंंकी में मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. रिश्तेदारों के मुताबिक मृतक शिवलाल जयपुर में हैंडीक्राफ्ट का काम करता था और 2 महीने से घर पर ही था.अब पुलिस मृतक के रिश्तेदारों परिवार और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परिवार ने किस वजह से आत्महत्या की. इसके साथ ही पुलिस दूसरे एंगल पर भी जांच कर रही है.

नई दिल्ली रेल हादसे के बाद एक्शन, क्राउड मैनेजमेंट को लेकर बनी नई गाइडलाइन
Thane School Menstruation Incident : मासिक धर्म जांचने के नाम पर स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतरवाए, प्रिंसिपल समेत दो गिरफ्तार
पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर सीएम मोहन यादव का राहुल गांधी पर पलटवार
UP Petrol Diesel Price: 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ने का यूपी में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ेगा असर? जानें यहां
इधर कुआं उधर खाई… भारी बारिश में 2 तरफ से बह गया पुल, बीच में फंसा ट्रक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?