CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भाई जान की ‘राम मंदिर’ वाली घड़ी पर भड़क उठे मौलाना रजवी, कहा- ‘शरिया के मुताबिक पाप है’

भाई जान की ‘राम मंदिर’ वाली घड़ी पर भड़क उठे मौलाना रजवी, कहा- ‘शरिया के मुताबिक पाप है’

By Newsdesk Admin
28/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मार्च। अभिनेता सलमान खान की श्री राम मंदिर घड़ी पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सख्त ऐतराज जताया है. मौलाना के मुताबिक शरिया में किसी भी मुसलमान को गैर-मुसलमानों के धार्मिक प्रतीकों, इमारतों या मंदिरों का प्रचार करने की अनुमति नहीं है और ऐसा करना हराम माना गया है।

दरअसल, सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर कीं. सलमान इस दौरान अपने हाथ में एक खास घड़ी पहने हुए हैं, जिसमें अयोध्या के श्री राम मंदिर की तस्वीर अंकित है. सलमान ने कैप्शन में लिखा, “ईद पर सिनेमाघरों में मिलते हैं.” अब ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इसे पाप समान बताया है.

वीडियो जारी कर उन्होंने बताया कि मैं शरिया के दृष्टिकोण से इस मामले को स्पष्ट करना चाहता हूं. सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सलमान खान एक मशहूर मुसलमान हैं और हिन्दी फिल्मों में अपने अभिनय की वजह से जाने जाते हैं. लाखों की तादाद में उनके चाहने वाले हैं. राम मंदिर के प्रचार के लिए एक घड़ी बनाई गई है. सलमान खान ने प्रचार के लिए उस घड़ी को पहन रखा है. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वह सबसे पहले मुसलमान हैं.

रजवी ने आगे कहा, “इस्लामी कानून किसी भी मुसलमान को गैर-मुसलमानों के धार्मिक प्रतीकों, इमारतों या मंदिरों का प्रचार करने की अनुमति नहीं देता है. यदि कोई मुसलमान इस तरह के प्रचार में शामिल होता है-चाहे वह मंदिर का हो या ‘राम संस्करण’ वाली घड़ी पहनकर तो शरिया के अनुसार, वह अपराध कर रहा है और उसे पाप माना जाता है. यह कार्य हराम है और उसे इससे बचना चाहिए. मैं सलमान खान को नसीहत देना चाहता हूं कि वह अपने हाथों से राम नाम एडिशन की घड़ी उतार दें.” बता दें कि सलमान खान की फिल्म सिंकदर सिनेमाघरों में ईद पर 30 मार्च को रिलीज हो रही है.

न्याय के लिए SP की गाड़ी के आगे बैठी रेप पीड़िता: ‘जब तक गिरफ्तारी नहीं, नहीं हटूंगी!
‘कानून अगर सुप्रीम कोर्ट ही बनाएगा तो संसद को बंद कर देना चाहिए’, ऐसा क्यों बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे
Parshuram Marg in Bhilai : भिलाई की कैनाल रोड अब कहलाएगी ‘परशुराम मार्ग’
Tuntun Dabeli Operator : फेमस टुनटुन दाबेली संचालक अमन ओझा का शव झारखंड में मिला, हत्या की आशंका, देखिए विडियो
Air Pollution Deaths India: राज्यसभा में उठा बड़ा सवाल—क्या प्रदूषण से 17 लाख मौतें हुईं? सरकार ने दिया स्पष्ट जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NEET UG 2026 Re-Exam : री-एग्जाम को लेकर हाई अलर्ट, मुख्य सचिव ने कलेक्टर-SP को दिए सख्त निर्देश

रायपुर। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली…

Brutality in Mungeli : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद घर में घुसकर अपहरण की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 05 जून। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में…

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak : बीमारी का हवाला देकर मांगी राहत, लेकिन सीबीआई ने खोले नए राज; अब अदालत के फैसले पर नजर

सीजी भास्कर, 05 जून। नीट पेपर लीक मामले…

Khan Sir Coaching Dispute : फायरिंग मामले में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, दर्ज हुई प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस

सीजी भास्कर, 05 जून। पटना में चर्चित फायरिंग…

WhatsApp Feature : अब पढ़ते ही गायब हो जाएगा मैसेज, व्हाट्सऐप ला रहा है बड़ा गोपनीयता फीचर

सीजी भास्कर, 05 जून। व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने वालों…

You Might Also Like

देश-दुनिया

NASA Moon Mission : 54 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान, Artemis II मिशन से शुरू होगा अंतरिक्ष का नया अध्याय

01/04/2026
देश-दुनिया

Kailash Mansarovar Pilgrimage : लिपुलेक पर नेपाल का दावा खारिज, भारत ने कहा-ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित नहीं काठमांडू की आपत्ति

05/05/2026
Gourela Pendra Marwahi
छत्तीसगढ़धर्म

Anti-Conversion Bill Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में मतांतरण पर अब सख़्त नकेल—सरकार ने तैयार किया कड़ा विधेयक, 10 साल की सजा तक का प्रावधान

05/12/2025
देश-दुनिया

‘पाकिस्तान को इजरायल की तरह जवाब दे भारत’, पहलगाम हमले पर बोले पूर्व DGP एसपी वैद्य

23/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?