CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MD Drugs In Party : क्लबों की आड़ में नशे का जाल, 35 युवतियों की ज़िंदगी मोबाइल में क़ैद, ब्लैकमेलिंग गिरोह धरा गया

MD Drugs In Party : क्लबों की आड़ में नशे का जाल, 35 युवतियों की ज़िंदगी मोबाइल में क़ैद, ब्लैकमेलिंग गिरोह धरा गया

By Newsdesk Admin 24/07/2025
Share
MD Drugs In Party
MD Drugs In Party

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : भोपाल के पब और क्लबों में एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले चाचा-भतीजे शाहवर अहमद व यासीन अहमद की गिरफ्तारी के बाद शहर में ड्रग्स पार्टी कल्चर और युवाओं के शोषण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपित ड्रग माफिया पबों और क्लबों में पार्टी का आयोजन करते थे। इनमें शामिल युवाओं को कभी जानबूझकर और कभी अनजाने में एमडी जैसे ड्रग्स का सेवन कराते थे। फिर उन्हें अपने ठिकानों पर ले जाकर ब्लैकमेल करते थे। आरोपित नशे में चूर युवतियों का शारीरिक शोषण करते थे और इसका वीडियो बनाते थे। उनके मोबाइल से 35 युवतियों से शोषण के वीडियो भी मिले हैं। इसके अलावा, वे मदहोश युवकों से बंदूक की नोक पर वसूली भी करते थे।

भोपाल क्राइम ब्रांच ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें शाहवर व यासीन के अलावा कालेजों व पार्टियों में ड्रग्स खपाने वाले सैफुद्दीन, आशू उर्फ शाहरुख, समीरउद्दीन और सोहेल खान भी शामिल हैं। गिरोह से जुड़े और तस्करों की तलाश के लिए 10 टीमें सक्रिय की गई हैं। एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जांच में पता चला है कि शाहवर दूसरे राज्यों से ड्रग्स मंगवाता था, जबकि यासीन क्लबों में एमडी सप्लाई करता था।

उल्लेखनीय है कि दोनों मुख्य आरोपित शहर के बड़े मछली कारोबारी शरीफ अहमद के रिश्तेदार हैं। शरीफ के एक पुत्र शारिक अहमद का नाम भोपाल में हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपितों से जुड़ा है। ऐसे में माना जा रहा है कि नशे के ये तस्कर दूसरे धर्म से जुड़े युवक-युवतियों को निशाना बनाते थे। बता दें कि शरीफ का लंबे समय से राजनेताओं से संपर्क रहा है। उसके बेटे और नाती को भी प्रदेश के कई नेताओं के साथ मंच पर देखा गया है। केस दर्ज होने के बाद बुधवार को ये तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर छाई रहीं।

You Might Also Like

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026: महिला से अभद्रता के आरोप में पूर्व जिला खेल अधिकारी पर FIR

Project Kusha Air Defense India 2026: भारत की वायु सुरक्षा में बड़ी छलांग, स्वदेशी सिस्टम के ट्रायल सफल

Jaggi Murder Case Chhattisgarh : जग्गी हत्याकांड फिर सुर्खियों में, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस रिओपन, 1 अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई”

Congress HQ Eviction Notice 2026: 24 अकबर रोड खाली करने का आदेश, सियासी हलचल तेज

Supreme Court CGPSC Verdict : CGPSC 2021 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार की याचिका खारिज, चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग का रास्ता साफ”

Newsdesk Admin 24/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Minor Assault Case Verdict 2026: नाबालिग की हिम्मत से बची इज्जत, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 5 साल की सजा

Raigarh Minor Assault Case Verdict 2026 : Raigarh…

GPM Police Transfer List : SP मनोज खेलारी का बड़ा एक्शन, 67 पुलिसकर्मियों का तबादला, कई थानों में बदले चेहरे”

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ के गोरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले…

Government Job Scam India : सरकारी नौकरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, दुर्ग से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार”

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी…

Chhattisgarh Betting Racket : IPL से पहले छत्तीसगढ़ में सट्टे का जाल, होटल, फार्महाउस से लेकर गांव तक फैला करोड़ों का नेटवर्क”

सीजी भास्कर, 26 मार्च। आईपीएल शुरू होने से…

VIP Convoy Accident India : VIP काफिले की रफ्तार बनी मौत का कारण, जगदलपुर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत”

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026: महिला से अभद्रता के आरोप में पूर्व जिला खेल अधिकारी पर FIR

25/03/2026
देश-दुनिया

Project Kusha Air Defense India 2026: भारत की वायु सुरक्षा में बड़ी छलांग, स्वदेशी सिस्टम के ट्रायल सफल

25/03/2026
देश-दुनिया

Jaggi Murder Case Chhattisgarh : जग्गी हत्याकांड फिर सुर्खियों में, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस रिओपन, 1 अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई”

25/03/2026
देश-दुनियाराजनीति

Congress HQ Eviction Notice 2026: 24 अकबर रोड खाली करने का आदेश, सियासी हलचल तेज

25/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?