CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MI IPL 2025 : अंबानी की आईपीएल क्रिकेट टीम पर फिर लगा संगीन आरोप, नाट आउट खिलाड़ी को दिया आउट, विनर्स बनाने की साजिश…!

MI IPL 2025 : अंबानी की आईपीएल क्रिकेट टीम पर फिर लगा संगीन आरोप, नाट आउट खिलाड़ी को दिया आउट, विनर्स बनाने की साजिश…!

By Newsdesk Admin 22/05/2025
Share
MI IPL 2025
MI IPL 2025

सीजी भास्कर, 22 मई : आईपीएल 2025 के 63वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (MI IPL 2025) का सामना हुआ। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में घरेलू टीम ने 56 रनों से शानदार जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। हालांकि, इस मैच में एक विवादास्पद घटना भी हुई, जब थर्ड अंपायर ने दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को आउट करार दिया। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

यह घटना दिल्ली कैपिटल्स (MI IPL 2025) की पारी के 5वें ओवर की दूसरी गेंद की है। इस समय विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी विल जैक्स कर रहे थे। फाफ डु प्लेसिस और विकेटकीपर केएल राहुल के आउट होने के बाद अभिषेक पर काफी दबाव था। अंततः, मुंबई इंडियंस के गेंदबाज विल जैक्स की गेंद पर वह विकेटकीपर रयान रिक्लटन के हाथों स्टंप हो गए।

स्टंप होने के बाद मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा। थर्ड अंपायर ने पोरेल को आउट घोषित किया, जिसके बाद इस विकेट ने कुछ विवाद उत्पन्न कर दिया। कई लोगों ने मुंबई इंडियंस पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। विवाद की वजह यह थी कि स्क्रीन पर दिखाए गए कैमरे का एंगल सही नहीं था, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पोरेल का पैर जमीन पर है। लोगों का कहना था कि जानबूझकर पोरेल को आउट करार दिया गया।

हालांकि, बाद में साइड-एंगल रीप्ले से स्पष्ट हो गया कि पोरेल का पैर हवा में था और वह वास्तव में आउट थे। पोरेल के आउट होते ही दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गईं, क्योंकि डुप्लेसिस और राहुल पहले ही आउट हो चुके थे। अब टीम को सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक पोरेल से उम्मीदें थीं, लेकिन वह इस मैच में केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके पहले भी मुंबई इंडियस (MI IPL 2025) के फेवर में डिसीजन देने के कई आरोप लग चुके हैं। सोशल मीडिया पर बीसीसीआई और आईपीएल मैनेजमेंट पर मुंबई को फिर से चैंपियन बनाने के लिए साजिश रचने के आरोप सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे हैं। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए मैच में भी ईशान किशन को आउट देने का आरोप लगा था।

इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस को भी गलत तरीके से lbw आउट देने का आरोप लगा था। जब ब्रेविस बल्लेबाजी कर रहे थे तो रिव्यू लेने के लिए टाइमिंग सिस्टम शो नहीं कर रहा था। जब उन्होंने रिव्यू लिया तो टाइम ओवर होने की बात कहते हुए आउट करार दे दिया था। ऐसे में दूसरी टीम के फैंस भारी आक्रोश में हैं और एमआई (MI IPL 2025) पर संगीन आरोपों की बौछार कर रहे हैं।

You Might Also Like

Asia Cup News 2025 : एशिया कप ….दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन खेला जाएगा का महामुकाबला

Yashasvi Jaiswal Century VS England : यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़कर रवि शास्त्री को पछाड़ा, भारतीय टीम ने भी बना दिया खास रिकॉर्ड

इंडिया डेब्यू का इंतजार: अभिमन्यु ईश्वरन डिप्रेशन में! पिता ने गौतम गंभीर पर उठाए सवाल, बोले….

नक्सल प्रभावित जमीन से खेल के मैदान तक: 2 बेटियों का अंडर-15 स्टेट कैम्प में चयन…

Indian Bowling Combination : ड्रा ने गिल और गंभीर की बढ़ाई टेंशन, ओवल टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सामने प्लेइंग XI का संकट

TAGGED: Ambani IPL team news, ipl 2025 match fixing, IPL 2025 unfair decision, MI IPL 2025, MI IPL 2025 controversy, MI rigged match claim, MI umpiring controversy, MI vs umpire decision, Mumbai Indians allegations, Mumbai Indians cheating claim, Not out given out IPL
Newsdesk Admin 22/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article मोदी सरकार के इस फैसले से खुश हुए RJD सांसद मनोज झा, बताया किस चीज से हुई पीड़ा
Next Article UP Politics: यूपी में बीजेपी करेगी समझौता या होगा मान मनौव्वल? सहयोगी दल के इस दावे से बढ़ी सियासी हलचल

You Might Also Like

Asia Cup News 2025
खेल

Asia Cup News 2025 : एशिया कप ….दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन खेला जाएगा का महामुकाबला

03/08/2025
Yashasvi Jaiswal Century VS England
खेल

Yashasvi Jaiswal Century VS England : यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़कर रवि शास्त्री को पछाड़ा, भारतीय टीम ने भी बना दिया खास रिकॉर्ड

02/08/2025
खेल

इंडिया डेब्यू का इंतजार: अभिमन्यु ईश्वरन डिप्रेशन में! पिता ने गौतम गंभीर पर उठाए सवाल, बोले….

01/08/2025
अन्यखेलछत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित जमीन से खेल के मैदान तक: 2 बेटियों का अंडर-15 स्टेट कैम्प में चयन…

01/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?