CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ministry Of Education Orders : देश भर के सभी स्कूल भवनों  केंद्र ने सुरक्षा ऑडिट का दिया आदेश

Ministry Of Education Orders : देश भर के सभी स्कूल भवनों  केंद्र ने सुरक्षा ऑडिट का दिया आदेश

By Newsdesk Admin
26/07/2025
Share
Ministry Of Education Orders
Ministry Of Education Orders

सीजी भास्कर, 26 जुलाई : राजस्थान में स्कूल की छत गिरने से सात स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद केंद्र ने अब देश भर के सभी स्कूल भवनों व उनसे जुड़ी जनसुविधाओं के तत्काल सुरक्षा आडिट कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि यह सुरक्षा आडिट स्कूलों के लिए वर्ष 2021 में जारी सुरक्षा और संरक्षा दिशा-निर्देश और वर्ष 2016 के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखकर किया जाए, जिसमें स्कूल भवनों के ढांचे की गुणवत्ता के साथ उनमें आग आदि से बचाव के जरूरी इंतजामों का भी आडिट किया जाए।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि आडिट के साथ ही वह यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी स्कूलों में इस तरह के हादसे न हों, जिसमें किसी छात्र को अपनी  जान गंवानी पड़े। मंत्रालय ने ऐसे हादसों को बड़ी सुरक्षा खामी बताया है और कहा है कि सुरक्षा आडिट के दौरान यदि कहीं कोई खामी पाए तो इसके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इस बीच मंत्रालय ने यह साफ किया है कि सुरक्षा आडिट सरकारी और निजी दोनों स्कूलों का होगा। मंत्रालय ने इसके दौरान राजस्थान से पहले मध्य प्रदेश व झारखंड के स्कूलों में सामने आई ऐसी खामियों का भी जिक्र किया है। मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वह बगैर कोई देरी किए तुरंत स्कूलों के सुरक्षा आडिट का काम शुरू करें।

राज्यों को लिखे पत्र में शिक्षा मंत्रालय ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी आगे आने की अपील की है और कहा है कि उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए क्षेत्र के असुरक्षित स्कूल भवनों को  लेकर स्थानीय प्रशासन व जिम्मेदार अधिकारियों के शिकायत दर्ज कराए। गौरतलब है कि मौजूदा समय में देश भर में करीब 15 लाख स्कूल हैं। इनमें सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल शामिल हैं।

इन पहलुओं को मुख्य रूप से जांचने के दिए सुझाव

– स्कूलों भवनों और उनसे जुड़ी जनसुविधाओं के ढांचे को जांचा जाए।

– स्कूलों में आग से बचाव के इंतजामों को जांचा जाए।

– इमरजेंसी निकास और इलेक्ट्रिक वायरिंग की अनिवार्य रूप से जांचा जाए।

– स्कूलों में प्राथमिक उपचार पेटी अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।

– स्कूलों के शिक्षकों, कर्मचारियों व बच्चों को ऐसे घटना से बचाव को लेकर जागरूकता और प्रशिक्षण।

– ऐसी किसी घटना पर रिपोर्टिंग तंत्र का गठन।

BJP महिला नेता के पति की गुंडागर्दी कैमरे में कैद, लोहे की रॉड से युवक को पीटा
Etawah Safari Park Leopard Cubs : दीपावली के बाद खुले मैदान में दिखेंगे तेंदुआ के शावक, सफारी में नया आकर्षण जोड़ने की तैयारी
CG Big News : केंद्रीय खेल मंत्री जैवलिन थ्रो खिलाड़ी के प्रतिभा के हुए कायल, सरगुजा के विजय यादव ने 68 मीटर भाला फेककर दिखाया दम, केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने छत्तीसगढ़ के खेल प्रतिभाओं को सराहा
स्मार्ट मीटर बने लोगों के लिए मुसीबत! ₹200 की जगह ₹15,000 तक पहुंचा बिजली बिल, पूरे MP में हंगामा
Domestic Violence Over Samosa : पति नहीं लाया समोसे तो पत्नी ने बेल्ट से जमकर पीटा, पंचायत में ससुरालियों को भी कराया हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

LIC Bima Sakhi Yojana : महिलाओं के लिए कमाई का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे 7,000
LIC Bima Sakhi Yojana : महिलाओं के लिए कमाई का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे 7,000

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के…

Vaibhav Suryavanshi ICC Ranking  : 15 साल के वैभव की रॉकेट एंट्री, T20 रैंकिंग के टॉप-50 में पहुंचे
Vaibhav Suryavanshi ICC Ranking  : 15 साल के वैभव की रॉकेट एंट्री, T20 रैंकिंग के टॉप-50 में पहुंचे

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav…

Liver Health
Liver Health : लिवर को स्वस्थ रखने में लोग कर रहे हैं बड़ी अनदेखी, डॉक्टर ने बताया किस बीमारी से बचाव है सबसे जरूरी

सीजी भास्कर, 29 जुलाई : आजकल लिवर को…

Agristack Registration 2026 : धान बेचने के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन हुआ अनिवार्य
Agristack Registration 2026 : धान बेचने के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन हुआ अनिवार्य

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान धान (Agristack…

Prabhat Kumar Prasad IIT Delhi CEEE
Prabhat Kumar Prasad IIT Delhi CEEE : भिलाई के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रभात कुमार प्रसाद का IIT दिल्ली के प्रतिष्ठित CEEE कार्यक्रम के लिए चयन

छत्तीसगढ़ के भिलाई के लिए गर्व की खबर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?