CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लापता युवक का मिला शव, दोस्त के साथ गया था, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

लापता युवक का मिला शव, दोस्त के साथ गया था, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

By Newsdesk Admin
16/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। बिलासपुर में 2 दिन से लापता पेंटर की लाश अरपा नदी में मिली है। उसके शरीर पर जख्मों के निशान देखकर परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। युवक अपने दोस्त के साथ निकला था, जिसके बाद वो घर नहीं पहुंचा। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Contents
  • नदी में बहता दिखा शव
  • चिंगराजपारा में रह पेंटिंग करता था युवक
  • परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। परिजनों के मुताबिक 13 जुलाई को राजू सूर्यवंशी (26) अपने दोस्त कुश कुमार के साथ निकला था। उसने अपने दोस्त के साथ शराब भी पी। जिसके बाद दोनों अपने घरों की ओर निकल गए। लेकिन, राजेंद्र अपने घर नहीं पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नदी में बहता दिखा शव

टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि 15 जुलाई को कुछ लोगों ने पचरीघाट के पास नदी में एक युवक का शव अरपा नदी में बहते देखा, जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर युवक की पहचान नहीं हो पाई। बाद में उसकी पहचान सीपत क्षेत्र के राजेंद्र उर्फ राजू सूर्यवंशी (26) के रूप में हुई।

चिंगराजपारा में रह पेंटिंग करता था युवक

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि राजेंद्र पोताई और दीवार पर डिजाइन बनाने का काम करता था। वो चिंगराजपारा में रहता था।

परिजनों ने यह भी बताया कि वो दो दिन से लापता था, जिसकी तलाश कर रहे थे, उन्होंने कुश कुमार सहित उसके दोस्तों से जानकारी ली। फिर भी उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने सरकंडा थाने में सूचना दी है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

शव का पंचनामा कार्रवाई के दौरान परिजनों ने उसके शरीर पर जख्मों के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदि था। नदी में गिरने से उसे चोंट लगी होगी।

फिर भी मामला संदिग्ध है। पुलिस का यह भी कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक के मौत के कारणों का पता चल सकेगा। जिसके बाद पुलिस आगे की जांच करेगी।

Car Driving Training CG : ग्रामीण युवाओं के लिए ड्रायविंग से रोजगार का मौका, कार चलाना सीखने के लिए 12 फरवरी तक आवेदन
Trikunda Teacher Arrest : छात्र की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा
Woman Missing in CG : तीन मासूमों संग अचानक गायब हुई महिला, इलाज का कहकर निकली थी बिलासपुर
India China relations 2025 : पांच साल बाद तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पहुंचा कैलास मानसरोवर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Crime Meeting 2026
Raigarh Crime Meeting 2026 : ASP का सख्त संदेश, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में न बरतें ढिलाई

Raigarh Crime Meeting 2026 : बैठक में जिले…

Google Maps New Update
Google Maps New Update : Google Maps में अब हिंदी सपोर्ट के साथ मिलेगा बेहतर नेविगेशन

Google Maps New Update : Google के मुताबिक,…

CG Government Job
CG Government Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में पहली बार 1235 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को…

Noida Flat Ceiling Collapse 
Noida Flat Ceiling Collapse : 1 करोड़ के फ्लैट में छत से गिरा मलबा, बाल-बाल बचा बच्चा; VIDEO वायरल

Noida Flat Ceiling Collapse : वीडियो सामने आने…

Raipur Ganja Smuggling Case
Raipur Ganja Smuggling Case : मामले में दो और गिरफ्तारी, 191 किलो खेप से जुड़े हैं आरोपी

Raipur Ganja Smuggling Case : पुलिस का मुख्य…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?