CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छुट्टी के दिन स्कूटी से फिर निकले MLA रिकेश, दर्जन भर समाज प्रमुखों से चर्चा, “देव धाम” की बनाई योजना, लाखों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

छुट्टी के दिन स्कूटी से फिर निकले MLA रिकेश, दर्जन भर समाज प्रमुखों से चर्चा, “देव धाम” की बनाई योजना, लाखों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

By Newsdesk Admin 22/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 जून। आज वैशाली नगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर प्रांगण में मां काली की पूजा अर्चना कर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने स्कूटी से अपनी वार्ड भ्रमण यात्रा का शुभारंभ किया। यहां से सर्वप्रथम उस वार्ड में पहुंचे जहां से वो अब भी पार्षद हैं।

कालीबाड़ी वैशाली नगर में भूमिपूजन

राम नगर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ आज उन्होंने सड़क किनारे 50 लाख की लागत से फुटपाथ (Sidewalk) निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में लगे लोगों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

राम नगर से सुंदर नगर वार्ड का भ्रमण करते हुए विधायक रिकेश स्कूटी से जवाहर नगर वार्ड पहुंचे और यहां निगम की जमीन पर स्थापित लगभग एक दर्जन विभिन्न समाज के मंदिरों और सम्पूर्ण स्थल का निरीक्षण किया।

कालीबाड़ी में बंग समाज अध्यक्ष और सचिव ने विधायक का किया अभिनंदन
श्रीश्रीश्री सिंधु पाटरानी मंदिर, जवाहर नगर

विधायक के पहुंचते ही दर्जन भर विभिन्न समाज के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। श्री सेन ने श्रीश्रीश्री मंकिनम्मा मंदिर, रेणुका एलम्मा देवी मंदिर, नुकाम्बिका देवी, विराट पोतुलूरी वीर ब्रम्हेंद्र स्वामी मंदिर और मां सिन्धु पाटरानी मंदिर में दर्शन कर तेलुगू, उत्कल, वैश्य, चित्रगुप्त, यदुवंशी, कसौंधन वैश्य समाज प्रतिनिधियों सहित लगभग 9 समाज के स्थापित मंदिर और परिसर का दौरा किया।

श्रीश्रीश्री रेणुका एलम्मा देवी मंदिर जवाहर नगर

उन्होंने सर्व समाज प्रतिनिधियों से चर्चा की। इस दौरान इस स्थल को “देव धाम” के रूप में डेव्हलप करने विधायक की इच्छाशक्ति पर सर्व समाज ने हर्ष जताया।

विभिन्न समाज प्रतिनिधियों से चर्चा करते विधायक रिकेश सेन

समाज प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके सभी सामाजिक आयोजन मंदिर प्रांगण में ही होते हैं। सड़क न होने से बरसात के समय यहां मैदान और परिसर में पानी का जमाव होने से मंदिर तक पहुंचने काफी दिक्कत होती है।

“देव धाम” की तरह डेवलप होगा मंदिर प्रांगण

विधायक ने इस स्थल पर सभी मंदिरों के लिए सीमेंटेड पहुंच मार्ग, ट्यूबलर पोल से स्ट्रीट लाईट सहित समुचित प्रकाश व्यवस्था का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

सड़क, स्ट्रीट लाईट से जगमग होगा क्षेत्र
उन्होंने कहा कि स्थल उपलब्धता के आधार पर बहुत जल्द यहां डोम शेड निर्माण का प्रस्ताव वो भेज रहे हैं। डोम शेड और मंच निर्माण होने से सभी समाज जो कि आपसी सहयोग से यहां पूजा अर्चना सहित सामाजिक कार्यक्रम करता रहा है, उसके टेंट आदि का प्रतिवर्ष लगने वाले खर्च की बचत होगी। 

श्री सेन ने आगे कहा कि वर्षों से यहां स्थापित मंदिर प्रांगण वैशाली नगर विधानसभा का “देव धाम” ही है इसलिए यहां वाशरूम सहित अन्य व्यवस्थाएं वो करने जा रहे हैं ताकि विभिन्न समाज के लोग अपने पारिवारिक, सामाजिक कार्यक्रम इसी स्थल पर कर सकें। 

भूमिपूजन करते वैशाली नगर विधायक

इस स्थल पर सभी समाज का सिद्ध मंदिर है, यहां कई वर्षों से लगभग 9-10 विभिन्न समाज के धार्मिक आयोजन होते हैं, उन सबके भगवान के मंदिर यहां पर हैं। इस परिसर में कच्चा रास्ता है, पानी भर जाने से श्रद्धालुओं के लिए बड़ा मुश्किल हो जाता है और कई दुर्घटनाएं भी होती हैं।

मां मंकिनम्मा मंदिर प्रांगण जवाहर नगर
इसलिए यहां नाली का निर्माण, विद्युत पोल, सीमेंटेड पहुंच मार्ग, वॉशरूम बनाते हुए सभी समाज के मंदिर और प्रांगण को एकसमान रूप में विकसित कर इसे "देव धाम" की तरह डेवलप किया जाएगा।

You Might Also Like

Raipur Holika Theme: होली से पहले कालीबाड़ी चौक बना सेल्फी प्वाइंट, ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका चर्चा में

Raigarh Stabbing Life Sentence: Raigarh में चाकूबाजी कांड पर कोर्ट का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

Gangwar Attempted Murder Verdict: Bilaspur में गैंगवार के हाफ मर्डर केस में 13 दोषियों को 7-7 साल की सजा, हिस्ट्रीशीटर ‘मैडी’ भी दोषी

Bhilai Congress Executive: Bhilai में जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 61 पदाधिकारियों को संगठन की कमान

Raipur Pollution Action: Raipur में प्रदूषण फैलाने वाले 11 उद्योगों पर कड़ा प्रहार, उत्पादन रुका, बिजली कनेक्शन कटे

Newsdesk Admin 22/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

March Theatrical Release : सिनेमा लवर्स के लिए सुपर एंटरटेनमेंट मंथ, 19 मार्च को महाक्लैश

सीजी भास्कर, 1 मार्च। मार्च 2026 सिनेमा प्रेमियों…

Raipur Holika Theme: होली से पहले कालीबाड़ी चौक बना सेल्फी प्वाइंट, ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका चर्चा में

सीजी भास्कर 1 मार्राच : रायपुर में होली…

Raigarh Stabbing Life Sentence: Raigarh में चाकूबाजी कांड पर कोर्ट का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

रायगढ़ जिले में सड़क पर बाइक चलाने को…

Gangwar Attempted Murder Verdict: Bilaspur में गैंगवार के हाफ मर्डर केस में 13 दोषियों को 7-7 साल की सजा, हिस्ट्रीशीटर ‘मैडी’ भी दोषी

तीन साल पहले शहर को दहला देने वाले…

Bhilai Congress Executive: Bhilai में जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 61 पदाधिकारियों को संगठन की कमान

जिला अध्यक्ष Mukesh Chandrakar द्वारा तैयार कार्यकारिणी को…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Raipur Holika Theme: होली से पहले कालीबाड़ी चौक बना सेल्फी प्वाइंट, ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका चर्चा में

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Raigarh Stabbing Life Sentence: Raigarh में चाकूबाजी कांड पर कोर्ट का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Gangwar Attempted Murder Verdict: Bilaspur में गैंगवार के हाफ मर्डर केस में 13 दोषियों को 7-7 साल की सजा, हिस्ट्रीशीटर ‘मैडी’ भी दोषी

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Bhilai Congress Executive: Bhilai में जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 61 पदाधिकारियों को संगठन की कमान

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?