CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली में मंत्री खट्टर से BSP टाउनशिप को लेकर MLA रिकेश सेन की सार्थक चर्चा

दिल्ली में मंत्री खट्टर से BSP टाउनशिप को लेकर MLA रिकेश सेन की सार्थक चर्चा

By Newsdesk Admin
28/03/2025
Share

▶️ सेक्टर को अतिक्रमण से बचाने और रिक्त भूमि सदुपयोग के लिए दिया यह प्रस्ताव

▶️ हजारों परिवारों को मिल सकेगा अपना घर (Home), मार्केट की भी लौटेगी रौनक

▶️ केंद्रीय इस्पात मंत्रालय और सेल (SAIL) मैनेजमेंट से चर्चा कर जल्द बनेगी योजना

सीजी भास्कर, 28 मार्च। आज दिल्ली में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के वर्तमान केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) से मुलाकात कर भिलाई टाउनशिप में प्रधानमंत्री आवास को लेकर सार्थक चर्चा की है।

विधायक सेन ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) की खाली जमीन पर वर्षों से लगातार अतिक्रमण होते रहे हैं, पिछले कुछ वर्षों में टाउनशिप के कई मकान और बिल्डिंग डिस्मेंटल होने से प्रभावित क्षेत्र में लोगों की आवाजाही लगातार घटने से यहां के मार्केट भी उजड़ते जा रहे हैं। ऐसे खंडहरनुमा आवासों और रिक्त भूमि को अतिक्रमण से बचाने तथा प्रभावित सेक्टर की रौनक को बनाए रखना बेहद जरूरी है।

वर्तमान में डिस्मेंटल बिल्डिंग और वर्षों से खाली जमीन पर सेल मैनेजमेंट की कोई निर्माण योजना न होने से बीएसपी को ऐसी जगहों को अतिक्रमण से बचाने और कब्जेधारियों को बेदखल करने अतिरिक्त बल और श्रम लगाना पड़ता है। अगर ऐसी रिक्त और अनुपयोगी भूमि का उपयोग केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कर सके तो आवासहीन हजारों परिवारों को जहां आश्रय मिलेगा वहीं टाउनशिप के मार्केट की रौनक भी बढ़ेगी।

श्री खट्टर ने विस्तार से विधायक रिकेश सेन (Mla Rikesh Sen) के इस प्रस्ताव पर चर्चा कर विभागीय अधिकारियों से जानकारी भी ली है। उन्होंने आवासन और शहरी कार्य विभाग से प्रोजेक्ट तैयार कर केंद्रीय इस्पात मंत्री और सेल से मीटिंग कर इस विषय पर शीघ्र सार्थक पहल का आश्वासन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को दिया है।

▶️ पीएम आवास निर्माण के लिए मिलेगी पर्याप्त जगह, दुर्ग जिले के पेंडिंग आवेदनों का होगा निराकरण

गौरतलब हो कि भिलाई इस्पात संयंत्र की टाउनशिप में डिस्मेंटल की गई बिल्डिंग में जहां अतिक्रमण की लगातार समस्या देखी जा रही है वहीं बड़ी संख्या में डिस्मेंटल खंडहरनुमा आवासों से संयंत्र कर्मियों के अन्यत्र आबंटन से सेक्टर-6 जैसे क्षेत्र की रौनक लगातार कम हुई है जिसका सीधा असर यहां के मार्केट और व्यवसाय पर पड़ा है। विधायक रिकेश सेन की इस पहल पर अगर आवासन और शहरी कार्य विभाग को सेल और इस्पात मंत्रालय से हरी झंडी मिलती है तो बीएसपी टाउनशिप में भी बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का निर्माण हो सकेगा।

आपको बता दें कि वर्तमान में पीएम आवास के लिए वैशाली नगर, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में पर्याप्त जगह नहीं बची है जिससे भिलाई दुर्ग क्षेत्र में पीएम आवास के लिए लाखों आवेदन पेंडिंग हैं। बीएसपी टाउनशिप की रिक्त जमीन और डिस्मेंटल बिल्डिंग वाली जगह पर पीएम आवास बनने से जहां हजारों परिवार को अपना घर मिलेगा वहीं टाउनशिप और मार्केट की रौनक भी बरकरार रहेगी।

जनजाति समुदाय का पूरा विकास करना प्राथमिकता, बोले सीएम विष्णु देव साय
Bilaspur husband murder case : पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग रची पति की हत्या की साजिश
बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के 6 हजार 285 शिक्षकों की नियुक्ति रद्द 🛑 BEd डिग्री धारकों को सुप्रीम झटका 🛑 छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के फैसले पर फिर लगी मुहर
Mini Stadium Mohla : गणतंत्र दिवस से पहले परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम तैयारी
Suicide Note Mystery: भिलाई में पेंटर की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग के आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Tariff : भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Trump Tariff : भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिकी सीनेट में बिल पास

भारत और चीन समेत पांच देशों पर 100…

Ganja Seizure
Ganja Seizure : मोटरसाइकिल से गांजा ले जा रहे थे दो युवक, पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए

जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Salman Khan Police Security : सलमान खान के घर के बाहर तैनात कांस्टेबल की अचानक मौत 
Salman Khan Police Security : सलमान खान के घर के बाहर तैनात कांस्टेबल की अचानक मौत 

मुंबई में अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित…

Chamba Bus Accident : चंबा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
Chamba Bus Accident : चंबा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत और 11 घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह…

Illegal Betting
Illegal Betting : सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, तीन इलाकों में एक साथ बड़ी कार्रवाई

जिले में सट्टा और अवैध शराब के कारोबार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?