CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “एक थैला-एक थाली” महाअभियान में विधायक रिकेश सेन ने दान की 1000 थाली, महाकुंभ को हरित कुंभ बनाने संघ के अभियान से जुड़े, नौ माह के रूद्रांश के उपचार का उठाएंगे पूरा खर्च

“एक थैला-एक थाली” महाअभियान में विधायक रिकेश सेन ने दान की 1000 थाली, महाकुंभ को हरित कुंभ बनाने संघ के अभियान से जुड़े, नौ माह के रूद्रांश के उपचार का उठाएंगे पूरा खर्च

By Newsdesk Admin
15/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 दिसंबर। भिलाई खुर्सीपार निवासी 9 महीने के मासूम रूद्रांश की ओपन हार्ट सर्जरी के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दिल्ली के एम्स में चर्चा कर उसके उपचार का बीड़ा उठाया है। रूद्रांश के माता-पिता ने विगत दिनों आर्थिक सहायता के तहत विधायक श्री सेन से मुलाकात कर इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई थी। श्री सेन ने तत्काल पहल करते हुए एम्स में रूद्रांश की हार्ट सर्जरी के लिए व्यवस्था करवाई है। उन्होंने परिवार के दिल्ली आने जाने, रूकने, भोजन और दवा आदि के खर्च की जिम्मेदारी ली है।

संघ के महाकुंभ हरित कुंभ अभियान को सराहा, दान की 1000 थाली, कहा – ये शुरुआत है, आगे और भी करेंगे

आपको बता दें कि तीर्थों में श्रेष्ठ तीर्थ आगामी पवित्र महाकुंभ को हरित कुंभ बनाने के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने 1000 थैला एवं थालियों का सेट हरित कुंभ के लिए दान किया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कार्यक्रम में श्री सेन की इस पहल और दान को भिलाई नगर संघ चालक रामजी साहू ने स्वीकार किया है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि उन्हें जैसे ही जानकारी मिली कि इस प्रकार का अभियान कुंभ में होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा चलाया जा रहा है, उन्होंने अपना सहयोग करने के लिए तत्काल संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वैशाली नगर विधानसभा में ऐसे लोग जो महाकुंभ जाना चाहते हैं उनके लिए अपनी तरफ से एक सहायता की मुहिम भी उन्होंने चलाई है। जिसमें एक तरफ की रेल यात्रा का किराया वो दे रहे हैं, जिससे यात्रियों का खर्च आधा हो जाता है और ऐसे लगभग 750 लोगों की सूची उनके पास अब तक बन चुकी है।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि यह 1000 थालियों का सहयोग शुरुआत है, इस अभियान को वह एक बड़ा रूप देंगे और ज्यादा से ज्यादा हरित कुंभ के लिए सहयोग करने लोगों से आग्रह भी करेंगे।

गौरतलब हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत एक अनूठा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पूरे भारत से थैला और थाली दान के रूप में भेजे जा रहे हैं। थैला आगंतुकों को खाद्य सामग्री और पानी की बोतल रखने के लिए दिया जा रहा है। साथ ही स्टील की खंड वाली थालियां कुंभ मेले में भोजन पंडाल, जो कि मंदिर अखाड़ा परिषद व कुंभ समिति द्वारा संचालित हैं, में उपयोग की जाएंगी। इससे महाकुंभ में 75 देशों से आने वाले लगभग 40 करोड़ आगंतुक भोजन व्यवस्था में केवल स्टील की थाली ही उपयोग में लेंगे और आयोजन में किसी प्रकार की डिस्पोजेबल प्लेट, दोना पत्तल आदि का वहां उपयोग नहीं होगा। इससे लगभग 40 हजार टन होने वाले कचरे में से 20 हजार टन कचरे को कम किया जा सकेगा।

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जिला दुर्ग समाज द्वारा दान में मिली थाली एवं थैले को कुंभ समिति को भेजा जाएगा जिसका भोजन व्यवस्था में डिस्ट्रीब्यूशन होगा। सामाजिक धार्मिक संगठन एवं सेवा भाव से सहयोग करने वाले व्यक्ति संघ की शाखाओं के माध्यम से इस अभियान में भाग ले सकते हैं। विधायक रिकेश सेन के 1000 थैला और थाली दान को स्वीकार करते समय संघ चालक रामजी साहू के साथ, विष्णु चंद्राकर, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि से डॉ अनुज नारद, गिरजा शंकर सिंह, किशन माहेश्वरी, दामोदर प्रसाद उपाध्याय, राजू सावरकर, विजय चौधरी, राजकुमार साहू, शिवेन्द्र शिंदे, श्याम विश्वकर्मा मौजूद रहे।

Ruckus in Congress after organizational list : इस्तीफों की अटकलों से बढ़ी हलचल
Country-made pistol and cash seized : खारून नदी किनारे अवैध हथियार बेचने की फिराक में आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व कैश जब्त, देखिए विडियो
Solar Plant : सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
केवल 3454 रुपये की EMI पर मिल रहा iPhone 17, जानें ऑफर
Major action against Digital Arrest scam in India : WhatsApp ने 9400+ अकाउंट किए बैन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म
RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म…

Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों
Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों

टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद…

Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

जर्जर सड़क (Rajnandgaon Road Protest) से परेशान ग्रामीणों…

Raigarh Wife Murder Case : रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Raigarh Wife Murder Case : आरोपी की निशानदेही…

Surajpur Nagar Palika : दो महीने से बैठक नहीं, BJP पार्षदों ने कलेक्टर से मांगा जवाब
Surajpur Nagar Palika : दो महीने से बैठक नहीं, BJP पार्षदों ने कलेक्टर से मांगा जवाब

सूरजपुर नगर पालिका परिषद की बैठक (Surajpur Nagar…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?