CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MLA presented roses to the traders : पैदल 3 घंटे चल दो मार्केट की हर दुकान में पहुंचे MLA रिकेश, व्यापारियों को गुलाब भेंट कर “जीएसटी बचत” की दी बधाई

MLA presented roses to the traders : पैदल 3 घंटे चल दो मार्केट की हर दुकान में पहुंचे MLA रिकेश, व्यापारियों को गुलाब भेंट कर “जीएसटी बचत” की दी बधाई

By Newsdesk Admin
22/09/2025
Share

स्वदेशी स्लोगन बोर्ड हर दुकान में लगाने करी अपील

कहा – अब वस्तुएं और सेवाएं अधिक किफायती दर पर


स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन मोदीजी का अभूतपूर्व निर्णय

सीजी भास्कर, 22 सितंबर। आज जीएसटी में ऐतिहासिक सुधार के लागू होने पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने पावर हाऊस के प्रमुख जवाहर मार्केट और लिंक रोड की हर दुकानों तक पदयात्रा कर संचालकों को गुलाब फूल भेंट किया। (MLA presented roses to the traders)

Contents
  • स्वदेशी स्लोगन बोर्ड हर दुकान में लगाने करी अपील
  • कहा – अब वस्तुएं और सेवाएं अधिक किफायती दर पर
  • स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन मोदीजी का अभूतपूर्व निर्णय
  • “गर्व से कहो यह स्वदेशी है” स्लोगन वाले बोर्ड भी दिए
  • ग्राहकों में दिखाई पड़ा उत्साह, खिले चेहरे – सेन

इस दौरान व्यापारियों पर कर (Tax) का बोझ कम होने की बधाई देते हुए विधायक ने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को वस्तुएं और सेवाएं पहले से अधिक किफायती दरों पर उपलब्ध होंगी।

श्री सेन ने व्यवसायियों से कहा कि –

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदजी के दूरदर्शी नेतृत्व में किए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों ने देश की कर (टैक्स) व्यवस्था को सरल और जनहितैषी बनाया है। राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को भी इससे नई मजबूती और गति मिलेगी जो विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री ने Next Gen GST के रूप में व्यापारियों और उपभोक्ताओं को ऐतिहासिक सौगात दी है। यह कदम न सिर्फ व्यापार को नई गति देगा बल्कि उपभोक्ताओं को भी सीधा लाभ पहुंचाएगा। (MLA presented roses to the traders)

पूरा देश इस निर्णय का हृदय से स्वागत कर रहा है और नवरात्रि पर मिले इस उपहार के लिए प्रधानमंत्रीजी का आभार व्यक्त कर रहा है। यह बदलाव आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और सशक्त कदम है।

“गर्व से कहो यह स्वदेशी है” स्लोगन वाले बोर्ड भी दिए

सभी व्यवसायियों को पुष्प भेंट कर श्री सेन ने जीएसटी के फायदों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की अपील करते हुए “गर्व से कहो यह स्वदेशी है” स्लोगन वाले बोर्ड भी सभी दुकानदारों को दिए।

उन्होंने अपील भी करी कि वे अपनी दुकानों पर यह बोर्ड अवश्य लगायें। विधायक ने जीएसटी बचतोत्सव के साथ स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री पर जोर देते हुए नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

भिलाई के दोनों मार्केट में विधायक रिकेश सेन ने सुबह 11 बजे से 2 बजे तक हर दुकान में दस्तक दे व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान सर्कुलर और जवाहर मार्केट में व्यापारी संघ ने विधायक श्री सेन और भाजपा जिला भिलाई अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन का अभिनंदन किया।

लिंक रोड के व्यवसायियों ने जीएसटी सुधार को अद्भुत कदम बताते हुए स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री को बाजार में प्रोत्साहित करने प्रधानमंत्री और भाजपा के निर्णय की सराहना की।

मार्केट में विधायक की व्यवसायियों से मुलाकात की इस पदयात्रा में दौरान भाजपा जिला भिलाई, कैंप मंडल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ग्राहकों में दिखाई पड़ा उत्साह, खिले चेहरे – सेन

श्री सेन ने मार्केट का भ्रमण करने के बाद कहा कि आज नवरात्रि का पहला दिन है। हम सब लोग मां दुर्गा से मानते हैं कि हमारे जीवन में सुख समृद्धि और शांति बनाए रखें।

MLA presented roses to the traders

लेकिन इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने पूरे भारतवर्ष के व्यापारियों को, ग्राहकों को एक नई खुशी दी है। जीएसटी पर जिस प्रकार से रिफॉर्म किया गया है। इससे व्यापारियों के चेहरे पर खुशी है।

आज जवाहर मार्केट वैशाली नगर विधानसभा के मुख्य मार्केट से लिंक रोड तक व्यापारियों को गुलाब का फूल देकर, उनका माला से स्वागत कर मैंने बधाई दी है।

इस दौरान ग्राहकों से भी मुलाकात हुई, सभी ग्राहकों के भी चेहरे खिले हुए हैं। निश्चित रूप से देश के प्रधानमंत्रीजी ने अंतिम पंक्ति में बैठे हुए लोगों की हमेशा चिंता की है, इसके लिए भारत सरकार को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं।

दुर्ग में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 13 मजदूर बरामद; लाइसेंस नंबर की जांच तेज
नेपाल भागने की फिराक में बाबा सिद्दीकी का हत्यारा सपड़ाया, यूपी टास्क फोर्स की मदद से मुम्बई पुलिस को बड़ी सफलता
जनता को भिखारी कहने वाले BJP नेता को सत्ता का अहंकार, जीतू पटवारी ने कहा- मिलेगा जवाब
Bhilai Buldozer Action : भिलाई साक्षरता चौक के पास 18 अवैध दुकानों पर निगम ने चलाया बुलडोजर, कई बार दी जा चुकी थी नोटिस, ढाई एकड़ जमीन हुई कब्जा मुक्त, दुकान से जूते लेकर भागे लोग
Big Breaking 🔵 ग्‍वालियर से नई उड़ान सेवा ✅ इन शहरों के लिए सीधी फ्लाइट्स होंगी शुरू, व्यापार को भी मिलेगा बढ़ावा 🟡 मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद से बढ़ी कनेक्टिविटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sonam Wangchuk Health Update
Sonam Wangchuk Health Update : स्वास्थ्य स्थिर लेकिन डॉक्टरों की कड़ी निगरानी जारी

Sonam Wangchuk Health Update

Vidhansabha Questions
Vidhansabha Questions  : सवाल पूछने में सबसे आगे कौशिक, चंद्राकर, बोहरा और भोलाराम, ढाई साल में 12,559 प्रश्न

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ विधानसभा में…

Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Heavy Rain Alert

Safe Delivery
Safe Delivery : अस्पतालों में बढ़े सुरक्षित प्रसव, लेकिन निजी अस्पतालों में बढ़ता सी-सेक्शन बना चिंता

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में मातृ…

ABC ID Mandatory
ABC ID Mandatory : अब बिना आईडी के छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में नहीं मिलेगी एंट्री

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : स्वामी विवेकानंद तकनीकी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?