CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » निज सहयोग से विधायक रिकेश के 10 करोड़ के ड्रीम प्रोजेक्ट को MIC से मंजूरी, राम नगर मुक्तिधाम को वेल डेवलप्ड करने मार्च से शुरू हो जाएगा काम, बिल्डर अजय चौहान ने सम्हाला जिम्मा

निज सहयोग से विधायक रिकेश के 10 करोड़ के ड्रीम प्रोजेक्ट को MIC से मंजूरी, राम नगर मुक्तिधाम को वेल डेवलप्ड करने मार्च से शुरू हो जाएगा काम, बिल्डर अजय चौहान ने सम्हाला जिम्मा

By Newsdesk Admin 19/02/2025
Share

▶️ सीएम, डिप्टी सीएम और फायनेंस मिनिस्टर ने MLA रिकेश सेन के प्रयास को सराहा

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। नगर निगम भिलाई में मंगलवार को महापौर परिषद की बैठक में रामनगर मुक्तिधाम के उन्नयन को लेकर मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए निगम प्रशासन ने टेंडर भी जारी किया था, अब जल्द ही मार्च महीने से काम शुरू कराया जाएगा।

आपको बता दें कि 5 से 10 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को बिना किसी शासकीय मद या फंड से पूरा किया जा रहा है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल पर राम नगर मुक्तिधाम को निज खर्च से वेल डेवलप्ड करने शहर के बिल्डर अजय चौहान ने रूचि दिखाई थी। विधायक रिकेश सेन ने पूरा प्रोजेक्ट तैयार कर कलेक्टर और राज्य शासन को भेजा था। सभी जगह से स्वीकृति बाद अब भिलाई निगम एमआईसी से भी मंजूरी ने निज सहयोग से क्षेत्र के विकास का रास्ता भी खोल दिया है।

पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी लेने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधायक रिकेश के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर किए गए प्रयास पर उनकी पीठ थपथपाई है।

गौरतलब हो कि राम नगर मुक्तिधाम को वेल डेवलप्ड करने के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल अब सार्थक होने जा रही है। श्री सेन ने इसके लिए उद्योगपतियों, समाजसेवी संस्थाओं के प्रमुखों से चर्चा की थी। तब बिल्डर अजय चौहान ने आगे आकर कहा था कि वे अपने माता-पिता के नाम पर राम नगर मुक्तिधाम को वेल डेवलप्ड कर विशेष आध्यात्मिक स्वरूप देना चाहते हैं। इसमें जो भी खर्च आएगा, उसे वे खुद वहन करेंगे। भविष्य में इसके रखरखाव पर भी योजना तय कर ली गई है। अब राम नगर मुक्तिधाम 10 करोड़ की लागत से कुछ इस तरह वेल डेवलप्ड होगा कि मुक्तिधाम की सारी धारणा और सोच न सिर्फ बदल जाएगी बल्कि बहुत जल्द राम नगर मुक्तिधाम का नया स्वरूप भिलाई की विशेष पहचान में भी शुमार होगा।

विधायक रिकेश सेन के प्रयास से लगभग एक वर्ष के भीतर राम नगर मुक्तिधाम छत्तीसगढ़ ही नहीं देश में भी अपनी विशेष पहचान हासिल करेगा। यह मुक्तिधाम पर्यावरण को ध्यान में रखकर प्रदूषण मुक्त वेल डेवलप्ड होगा। मुक्तिधाम परिसर को गार्डन, वातानुकूलित बड़े हाल, पेड़ पौधे, भगवान की प्रतिमाएं, फव्वारा, प्रार्थना कक्ष, वातानुकूलित शोक सभा हाल, बड़े कक्ष, साउंड सिस्टम से लैस एलईडी स्क्रीन के साथ विशेष आध्यात्मिक स्वरूप में संजोया जाएगा। वातानुकूलित प्रार्थना हाल भी होगा जिसमें अंतिम संस्कार का क्रियाकलाप एक बड़े स्क्रीन पर लाइव लोग देख सकेंगे। भव्य प्रवेश और निकास द्वार बनेंगे। टाइल्स और मार्बल से सुसज्जित श्रद्धांजलि सभा कक्ष, अंतिम संस्कार के बाद के कार्यक्रम के लिए हाल, गार्डन सहित पूरा क्षेत्र अत्यधिक स्वच्छ होगा।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भिलाई, वैशाली नगर, अहिवारा, दुर्ग ग्रामीण और दुर्ग शहर विधानसभा में कहीं आंशिक तो कहीं पूर्ण रूप से अंतिम संस्कार के लिए रामनगर मुक्तिधाम पर ही लोगों को आश्रित रहना पड़ता है। राज्य और नगर निगम से समय-समय पर मुक्तिधाम के लिए लाखों खर्च किए जाते रहे हैं, बावजूद अभी भी कई समस्याएं हैं। एमआईसी स्वीकृति के बाद अब लगभग एक साल के भीतर राम नगर का मुक्तिधाम छत्तीसगढ़ ही नहीं देश में भी अपनी विशेष पहचान हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि भिलाई शहर को सुंदर, विकसित और जनसुविधा से परिपूर्ण बनाने में राज्य सरकार के प्रयासों में निजी उद्यमों और समाजसेवियों का ऐसा सहयोग स्वागतेय है।

You Might Also Like

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला

SIR Voter Objection Row: Special Revision में एक ही समुदाय के नामों पर आपत्ति, गौरेला में बढ़ा विरोध

Fake Education Order Scam: फर्जी आदेश के दम पर सरकारी नौकरी, जांच पूरी होते ही चार कर्मचारी बर्खास्त

Newsdesk Admin 19/02/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MLA Health Initiative
MLA Health Initiative : विधायक रिकेश सेन की स्वास्थ्य क्रांति, वैशाली नगर की गर्भवती महिलाओं को सिर्फ 1 रुपये में सोनोग्राफी

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र…

Missing Girls Recovered Safely: अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

Missing Girls Recovered Safely : अर्जुन नगर क्षेत्र…

Raipur West Development Projects: पश्चिम विधानसभा में बदलेगी तस्वीर, 100 बेड अस्पताल से लेकर सड़कों तक 3.16 करोड़ की बड़ी सौगात

Raipur West Development Projects : रायपुर पश्चिम विधानसभा…

Vijay Sharma Chhattisgarh
Vijay Sharma Chhattisgarh : हथियार से मोबाइल तक का सफर, सरेंडर नक्सलियों को गृहमंत्री ने सौंपे स्मार्टफोन

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। बस्तर में अब बदलाव…

Road Safety Campaign Chhattisgarh
Road Safety Campaign Chhattisgarh : एक चूक, उम्रभर का पछतावा, सड़क पर लापरवाही से उजड़ते परिवारों पर पुलिस का भावुक संदेश

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। सड़क पर की गई…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

SIR Voter Objection Row: Special Revision में एक ही समुदाय के नामों पर आपत्ति, गौरेला में बढ़ा विरोध

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?