CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के स्वागत में विधायक पहुंचे Airport 🟠 देखिए सदस्यता अभियान में भाजपा विधायकों का Report card 🟢 वैशाली नगर विधायक ने बनाया 23K का रिकार्ड, CM ने भी दी बधाई, बोले – “Keep it up”

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के स्वागत में विधायक पहुंचे Airport 🟠 देखिए सदस्यता अभियान में भाजपा विधायकों का Report card 🟢 वैशाली नगर विधायक ने बनाया 23K का रिकार्ड, CM ने भी दी बधाई, बोले – “Keep it up”

By Newsdesk Admin
26/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 26 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन अब छत्तीसगढ़ में टाप पर हैं। आपको बता दें कि युवा विधायक रिकेश सेन द्वारा सेल्फ अब तक लगभग 23 हजार से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं, जो कि भारतीय जनता पार्टी में फिलहाल पूरे छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायकों में शीर्षस्थ रेकार्ड है। रायपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचे सभी विधायक और संगठन प्रमुख रिकेश सेन को बधाई दे रहे हैं। सभी युवा विधायक के इस प्रयास को अद्भुत बता रहे हैं।

आज रायपुर पहुंचे जेपी नड्डा सत्ता और संगठन दोनों ही तरफ के नेताओं से मुलाकात करेंगे, जिसमें बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि सदस्यता अभियान को लेकर वह सबके साथ अलग-अलग वन टू वन मीटिंग करेंगे। जो नेता अपना टारगेट पूरा कर चुके हैं उनसे भी फीडबैक लिया जाएगा, इसके आलावा जिन नेताओं का टारगेट अब तक पूरा नहीं हुआ है, उनसे भी फीडबैक लिया जाएगा। नड्डा राज्य के सभी अलग-अलग इलाकों के जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

इसके आलावा राजधानी रायपुर में प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्थापित नवनिर्मित प्रतिमाओं का शुभारंभ भी नड्डा करेंगे।भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिला में पूर्व में केवल 68 हजार सक्रिय सदस्य थे। इस बार 1 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो कर 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

भिलाई जिला संगठन में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ में कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। भिलाई जिला में कुल 622 बूथ हैं, इस आधार पर लगभग 1 लाख 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को मिला है जबकि इन्हीं बूथों पर भिलाई संगठन सवा लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य पर कार्य कर रहा है। इसके अतिरिक्त विधायकों को 10 हजार सदस्य बनाने और सांसद के लिए यह लक्ष्य 20 हजार का है।

गौरतलब हो कि भाजपा भिलाई में कुल 622 बूथ में से जो बूथ सी ग्रेड के हैं उनका ग्रेड सदस्यता के माध्यम से उंचा उठाने की भी जिम्मेदारी संगठन के नेताओं पर है। भिलाई जिला के 8 मंडलों में विधायक रिकेश सेन का प्रयास कार्यक्रम भी जोरों पर है। श्री सेन सभी मंडलों में लगातार बैठक लेकर सूचीबद्ध सी ग्रेड के बूथों पर अधिक से अधिक सदस्य बना ग्रेड अपग्रेड करने पर भी जोर दे रहे हैं। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में सदस्यता अभियान को लेकर अभूतपूर्व उर्जा का संचार बैठकों के माध्यम से हुआ है परिणामस्वरूप हमारे सी ग्रेड के बूथ, शक्ति केंद्र और मतदान केंद्रों पर कड़ी मेहनत कार्यकर्ता साथी कर रहे हैं और मुझे विश्वास है कि सी ग्रेड के सभी बूथ लगातार सदस्यता अभियान से मजबूती की ओर बढ़ चले हैं। श्री सेन ने बताया कि उन्हें 10 हजार सदस्य का लक्ष्य मिला था जिसे पार करते हुए वो लगभग 23 हजार सदस्य बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भिलाई का हर कार्यकर्ता इस बार सदस्यता अभियान में बेहतर प्रदर्शन करेगा ऐसा उन्हें पूरा विश्वास है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, बोले Good performance रिकेश

श्री सेन के सदस्यता अभियान को लेकर हुए प्रयास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई दी। श्री साय ने कहा बेहतर प्रर्दशन रिकेश ने किया है और आगे कर भी रहे हैं। 23 हजार सदस्य बनाना अपने आपमें एक रेकार्ड है।

Chhattisgarh Land Law : अब 5 डिसमिल (2200 Sq Ft) से कम कृषि भूमि की नहीं होगी रजिस्ट्री, राज्यपाल ने दी मंजूरी
Balrampur Rainfall : छत्तीसगढ़ में अब तक 614.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, बलरामपुर सबसे आगे, बेमेतरा सबसे पीछे
CM Vishnudev Sai Statement: शिकायतों से सरकार की छवि पर असर, रतनलाल डांगी का सस्पेंशन सही कदम
Raigarh Minor Rape Case : जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने नाबालिग को कोरबा ले गया युवक, होटल में दुष्कर्म का आरोप
Chardham Yatra 2025: केदारनाथ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, कपाट खुलते ही पहले दिन इतने लोगों ने किए दर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?