CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MNREGA vs VBG Ramji : कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’, रोजगार कानून को लेकर पक्ष-विपक्ष में तीखी सियासी जंग

MNREGA vs VBG Ramji : कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’, रोजगार कानून को लेकर पक्ष-विपक्ष में तीखी सियासी जंग

By Newsdesk Admin
08/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 8 जनवरी। देशभर में मनरेगा बनाम विकसित भारत-जी राम जी (MNREGA vs VBG Ramji) अधिनियम को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान की शुरुआत की है, जिस पर अब पक्ष और विपक्ष के बीच खुलकर बयानबाजी हो रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने इस अभियान (MNREGA vs VBG Ramji) को लेकर केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना, जो महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी थी, उसे मौजूदा सरकार ने समाप्त कर दिया। उनका आरोप है कि सरकार को महात्मा गांधी से एलर्जी है और गरीबों की योजनाओं से परेशानी है। भूपेश बघेल ने कहा कि मनरेगा जैसी योजना दुनिया में कहीं नहीं थी, जिसे डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने गरीबों के लिए तैयार किया था। इसी योजना ने करोड़ों लोगों के घरों तक रोजगार और राशन पहुंचाने का काम किया, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने आनन-फानन में इसे बंद कर दिया।

उन्होंने बताया कि इसी के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने यह निर्णय लिया है कि देश के अलग-अलग राज्यों में आंदोलन कर जनता को इस फैसले के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने भी ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान (MNREGA vs VBG Ramji) को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि AICC की ओर से इस अभियान की शुरुआत की गई है और कांग्रेस वर्किंग कमेटी में यह फैसला लिया गया कि पूरे देश में गरीबों के बीच जाकर इस कानून का विरोध किया जाएगा। उनका कहना है कि नए कानून के लागू होने से मनरेगा योजना पूरी तरह बंद हो जाएगी, जिससे गरीबों की रोजी-रोटी छिन जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मांग के आधार पर काम मिलता था, लेकिन अब केंद्र सरकार तय करेगी कि राज्यों को कितना पैसा मिलेगा और कितना काम होगा।

इधर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस के इस आंदोलन पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम एक बेहतर और दूरदर्शी कानून है, जो पुरानी NREGA योजना से कई गुना अच्छा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नई योजना के तहत 100 दिन की जगह 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया है और भुगतान की भी गारंटी दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि देश कृषि प्रधान होने के कारण इस योजना में खेती से जुड़े दो महीनों के अवकाश का प्रावधान है, ताकि बुआई और कटाई के समय श्रमिकों को कृषि मजदूरी मिल सके।

इस तरह मनरेगा बनाम VBG राम जी कानून को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है, जहां कांग्रेस इसे गरीब-विरोधी फैसला बता रही है, वहीं सरकार इसे रोजगार की नई और मजबूत व्यवस्था करार दे रही है।

#WATCH | अमृतसर: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कांग्रेस के 'मनरेगा बचाओ संग्राम' अभियान पर कहा, "दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार देने वाली योजना जो महात्मा गांधी के नाम पर थी उसे इस सरकार ने दूर कर दिया। इस सरकार को महात्मा गांधी से 'एलर्जी' है, दूसरी बात इन्हें गरीबों से तकलीफ है…… pic.twitter.com/pBuBsKDD6K

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2026
Maharashtra: ठाणे में RSS के ट्रेनिंग कैंप पर पत्थरबाजी, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
17 साल बाद ‘तुलसी’ की वापसी! स्मृति ईरानी ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को बताया ‘साइड प्रोजेक्ट’, राजनीति पर भी खुलकर बोलीं
CG News: खराब सर्जरी किट मामले में मंत्री श्याम बिहारी का बड़ा बयान, बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे भ्रष्टाचार
Mehbooba Mufti Language Controversy: कश्मीरी भाषा पर सवाल से भड़कीं महबूबा मुफ्ती, मीडिया पर लगाए पक्षपात के आरोप
PM मोदी और एलन मस्क के बीच बातचीत, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर हुई चर्चा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Adani BSP Rail Mill Controversy
Adani BSP Rail Mill Controversy : भूपेश बघेल का दावा-BSP रेल मिल पर अडानी की नजर, बिक्री की खबरों पर उठाए सवाल

Adani BSP Rail Mill Controversy : इस मामले…

Surguja Murder Case
Surguja Murder Case : सरगुजा में मामूली विवाद के बाद पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Surguja Murder Case : पुलिस ने आरोपी की…

CG RERA Fine
CG RERA Fine : बिना RERA पंजीयन जमीन बेचने पर कार्रवाई, कारोबारी राजीव सोनी पर ₹25 लाख का जुर्माना

CG RERA Fine : CG-RERA ने आम लोगों…

Chhattisgarh Hockey League
Chhattisgarh Hockey League : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आज से आगाज, पहले मैच में भिड़ेंगी रायपुर और बिलासपुर की टीमें

Chhattisgarh Hockey League :लीग की टैगलाइन ‘चलो रे…

Bhilai Municipal Election 2026
Bhilai Municipal Election 2026 : भिलाई निगम चुनाव की तैयारी तेज, कल्याण कॉलेज में बनेगा स्ट्रांग रूम

भिलाई नगर निगम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?